एक्सप्लोरर

वक्फ संशोधन बिल पर पूर्व सांसद एसटी हसन का बड़ा बयान, 'इस कानून के जरिए मुसलमानों की...'

UP News: सपा नेता व पूर्व सांसद एसटी हसन ने वक्फ संशोधन बिल को लेकर सरकार पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि सरकार बिल के जरिये वक्फ संपत्ति पर कब्जा करना चाहती है.

Moradabad News: वक्फ संशोधन बिल को लेकर यूपी सहित पूरे देश में विरोध देखने को मिल रहा है. अब इसी बीच समाजवादी पार्टी नेता व पूर्व सांसद एसटी हसन ने भी वक्फ बिल का विरोध किया है. सपा नेता डॉक्टर एसटी हसन ने कहा कि वक़्फ़ कानून के जरिए सरकार मुसलमानो की वक्फ संपत्तियों पर कब्जा करना चाहती है. इसीलिए इस संशोधित अधिनियम में जिलाधिकारी को असीमित शक्तियां दे दी गई है. उन्होंने कहा कि अगर वक़्फ़ संपत्तियों का दुरूपयोग रोकना है तो ताजमहल, लाल किला और कुतुब मीनार भी तो वक़्फ़ संपत्तियों में आते हैं, सरकार इनकी आमदनी का क्या कर रही है, सरकार को इनकी आमदनी से मुसलमानों के उद्धार के लिए काम करना चाहिये. 

एसटी हसन ने कहा है कि, इस आमदनी को मुसलमानों के विकास के लिए खर्च करें, तभी हम मोदी जी क़ी सौगात को मानेंगे. सरकार जो वक़्फ़ बिल ला रही है, उसमें से जिला अधिकारी को हटा दें तो हम मानेगे. वक़्फ़ संपत्तियों पर को कब्जे गलत कर रखे हैं उसे हटवा दें. वक़्फ़ बोर्ड के बारे में झूठा प्रचार किया जा रहा है.

नमाज विवाद पर योगी सरकार को घेरा
डॉ एसटी हसन ने सड़क पर नमाज़ पढ़े जाने की रोक वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान का विरोध करते हुए कहा कि जब सब धर्मों के कार्यक्रम सड़को पर होते हैं तो एक घण्टे अगर नमाज़ के लिए रूट डायवर्ट कर दिया जाए तो क्या परेशानी है. कांवड़ और जगन्नाथ यात्रा के लिए भी तो रूट डाइवर्ट किए जाते हैं हमें उत्पात वाले शब्द पर आपत्ति है.  हम चाहते है कि हिन्दू मुस्लिम के बीच फासले खत्म होने चाहिये. 

उत्तराखंड में धामी सरकार के कई स्थानों के नाम बदल देने पर उन्होंने कहा कि आप हिंदुस्तान के अंदर इतिहास बदल दोगे लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इतिहास कैसे बदलोगे? नाम बदल देने से इतिहास नहीं बदल जाता. ये सब छिचौरी राजनीति है.

ये भी पढ़ें: CM योगी को क्यों मिल रहा RSS का समर्थन? मुख्यमंत्री ने खुद दिया जवाब, जानें क्या कहा

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान, 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', संजय निषाद को दी 6 महीने की मोहलत
यूपी में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान, 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', संजय निषाद को दी 6 महीने की मोहलत
Barabanki News: अखिलेश यादव के खिलाफ विवादित पोस्टर से बवाल, सपा नेताओं ने पुलिस को दी तहरीर
बाराबंकी में अखिलेश यादव के खिलाफ विवादित पोस्टर से बवाल, सपा नेताओं ने पुलिस को दी तहरीर
Dehradun News: राहुल गांधी के कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' पर सस्पेंस! परेड ग्राउंड की अनुमति को लेकर बढ़ा विवाद
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' पर सस्पेंस! परेड ग्राउंड की अनुमति को लेकर बढ़ा विवाद
विधानसभा चुनाव से पहले चिराग पासवान UP में एक्टिव, कल लखनऊ में पार्टी की अहम बैठक
विधानसभा चुनाव से पहले चिराग पासवान UP में एक्टिव, कल लखनऊ में पार्टी की अहम बैठक

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
Watch: एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे एमएस धोनी, अचानक नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न; फिर...
एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे धोनी, नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget