एक्सप्लोरर

मुरादाबाद: दूल्हे के साथ जूता पहनकर मंदिर में घुसा कैमरामैन, मना करने पर पुजारी को पीटा, केस दर्ज

UP News: मुरादाबाद में मंदिर के पुजारी और दूल्हे के परिवार बीच मंदिर में जूता पहनकर अंदर जाने को लेकर विवाद हो गया. हमले में पुजारी पक्ष के 6 लोग घायल हुए हैं.

Moradabad News: मुरादाबाद में एक दूल्हा मंदिर के पुजारी का सिर फोड़कर हवालात पहुंच गया, आज शादी होने के कारण पुलिस ने दूल्हे और उसके रिश्तेदारों को चेतावनी देते हुए छोड़ दिया. दरअसल बारात जाने से पहले दूल्हा अपने गांव में चामुंडा मंदिर में पूजा करने पहुंचा था, जहां दूल्हा के साथ कैमरामैन जूते पहने-पहने मंदिर में घुस गया, पुजारी ने आपत्ति दर्ज कराई तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई.दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई. दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं. यह घटना मझौला थाना क्षेत्र की है. पुलिस कार्रवाई कर रही है.

मझोला थाना इलाके के डिडौरा गांव में रविवार को शंकर पुत्र करन सिंह की बारात संभल के गांव ततारपुर की मिलक जानी थी. घुड़चढ़ी की तैयारियों के बीच रविवार को दोपहर करीब 4 बजे दूल्हा अपने परिवार की कुछ महिलाओं और रिश्तेदारों के साथ गांव के चामुंडा मंदिर में पूजा करने गया. 

हमले में पुजारी पक्ष से 6 लोग हुए घायल
मंदिर के पुजारी भारत सिंह का कहना है कि दूल्हा और कैमरामैन जूता पहनकर मंदिर में घुस गए,  मैंने दूल्हे और उसके परिवार को टोका तो वह भड़क गए. इसी बीच दूल्हे के साथ आई एक महिला ने धमकी दी कहा कि अभी तेरा दिमाग ठीक कराती हूं फिर वह चली गई. कुछ देर बाद दूल्हा के परिजन और रिश्तेदार हाथों में धारदार हथियार और ईंट पत्थर लेकर मंदिर में घुस आए.दूल्हा भी हथियार लेकर पहुंचा था.

पुजारी के मुताबिक, हमलावरों ने मुझ पर हमला कर दिया. इससे मेरा सिर फट गया. मेरे पेट पर चाकू से वार किए, मेरी पत्नी जावित्री देवी बचाने पहुंची तो उसे भी पीटा गया. मेरा बेटा कुशल सिंह जब मुझे बचाने के लिए पहुंचा तो हमलावरों ने उस पर भी हमला कर घायल कर दिया. इस हमले में पुजारी पक्ष की ओर से पुजारी भारत सिंह, नरेश सिंह, जावित्री देवी, बाबा कुशल सिंह और जगवीर घायल हो गए. 

दूल्हे पक्ष ने पुजारी पर लगाया गंभीर आरोप
वहीं संभल के गांव लदावली निवासी दूल्हे के बहनोई कपिल ने बताया कि मारपीट में मेरे भाई अमन और रिश्तेदार सतीश को भी चोटें आई हैं. आरोप लगाया कि पुजारी ने अपने घरवालों के साथ मिलकर दूल्हा और उनकी फैमिली व रिश्तेदारों पर हमला बोल दिया. कपिल ने कहा कि पुजारी ने जूते उतारने के लिए नहीं टोका, बल्कि मारपीट शुरू कर दी. कपिल ने कहा कि पुजारी का बेटा बाबा कुशल दबंग किस्म का व्यक्ति है. गांव में पहले भी आए दिन लोगों से बदसलूकी कर चुका है. 

मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आठ घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. साथ ही दूल्हा और उसके कुछ रिश्तेदारों को हिरासत में ले लिया. कुछ देर बाद दूल्हे के अन्य रिश्तेदार भी पहुंच गए. उन्होंने पुलिस से कहा कि आज बारात जानी है, ऐसे में कोई कार्रवाई न की जाए. पुलिस ने दूल्हे और रिश्तेदारों को छोड़ दिया.

पुलिस ने दोनों पक्ष से दर्ज किया केस
मुरादाबाद के एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि दो पक्षो में विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया है. दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है. पुलिस केस दर्ज करके मामले में विधिक कार्रवाई करेगी. दूल्हे को अभी छोड़ दिया गया है.

ये भी पढ़ें: 'दलाल को थाने में बैठाया जाता है', बीजेपी विधायक ने पुलिस कर्मियों को लगाई फटकार

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद संत समाज की बड़ी बैठक, अयोध्या में जुटेंगे 300 संत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद संत समाज की बड़ी बैठक, अयोध्या में जुटेंगे 300 संत
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
यूपी: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर सवाल सुनते ही भड़कीं महिला आयोग अध्यक्ष, माइक हटाकर बोलीं- 'पहले जांच...'
यूपी: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर सवाल सुनते ही भड़कीं महिला आयोग अध्यक्ष, माइक हटाकर बोलीं- 'पहले जांच...'
गोंडा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, तेज बहाव के कारण तटों का हो रहा कटान
गोंडा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, तेज बहाव के कारण तटों का हो रहा कटान

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
CJP Protest LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Embed widget