एक्सप्लोरर

Moradabad: छेड़छाड़ का विरोध करने पर दलित नाबिलग लड़की की पिटाई, एसिड अटैक की दी धमकी

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक दलित नाबालिग लड़की के साथ दबंगों ने पहले छेड़छाड़ की और जब उसने इसका विरोध किया तो उसे एसिड अटैक की धमकी दे डाली.

UP News: यूपी के मुरादाबाद (Moradabad) के एक दलित परिवार (Dalit Family) ने उनकी नाबालिग बेटी के साथ गांव के ही कुछ लोगों द्वारा छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया. उनका आरोप है कि जब बेटी ने विरोध किया तो दबंगो ने मारपीट शुरू कर दी. दबंगों ने पीड़ित के घर पर पथराव किया है. पीड़ित परिवार ने थाना पुलिस पर भी लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपा है. पीड़ित परिवार ने दबंगों द्वारा किए गए पथराव का वीडियो भी साथ में सौंपा है.

कार्रवाई न होने पर एसएसपी से लगाई गुहार

यह घटना मुरादाबाद के मुंडापांडे थाना इलाके के मुड़िया मलूकपुर की है. नाबालिग लड़की घर के बाहर सफाई कर रही थी. उसी समय गांव के ही चार-पांच युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की जिसकी आवाज सुनकर जब लड़की के घरवाले बाहर आए तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी. परिवार इसकी शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचा.पीड़ित परिवार का आरोप है कि थाना पुलिस भी आरोपियों का साथ दे रही है. कोई कार्रवाई न होता देख पीड़ित परिवार ने एसएसपी कार्यालय पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई है.

 
दबंगों के डर से लड़की ने स्कूल जाना किया बंद
पीड़िता लड़की का कहना है कि दबंग युवकों के कारण उसने स्कूल जाना भी बंद कर दिया है. लड़की का आरोप है कि दबंगों ने उसपर तेजाब से हमला करने की धमकी भी दी है. पुलिस का कहना है कि मामले की शिकायत मिलने के बाद घटना का संज्ञान ले लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. सीओ हाईवे मुरादाबाद देश दीपक सिंह का कहना है कि थाना क्षेत्र के गांव में एक वीडियो वायरल भी हुआ है, इस संबंध में वीडियो पुलिस को अभी मिला है. इस संबंध में जांच की जा रही है. जांच करने के बाद जो भी जानकारी सामने आएगी, उसके अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
 
ये भी पढ़ें -
 

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10वीं के अंकों से खुलेगा डॉक्टर-इंजीनियर बनने का रास्ता, योगी सरकार में मिलेगी फ्री कोचिंग
10वीं के अंकों से खुलेगा डॉक्टर-इंजीनियर बनने का रास्ता, योगी सरकार में मिलेगी फ्री कोचिंग
यूपी में जमीन के रिकॉर्ड में बड़ा बदलाव, 65 लाख वरासत ऑनलाइन
यूपी में जमीन के रिकॉर्ड में बड़ा बदलाव, 65 लाख वरासत ऑनलाइन
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली', केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
'सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली', केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget