एक्सप्लोरर

UP News: मुरादाबाद में महिला से लाखों की ठगी करने वाले 3 साइबर ठग गिरफ्तार, महादेव ऐप में करते थे काम

Moradabad Crime News: मुरादाबाद पुलिस ने तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है, जो महादेव बैटिंग ऐप में भी काम करते थे. तीनों आरोपी ने एक महिला से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर 8 लाख की ठगी की.

Moradabad Crime News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की क्राइम थाना पुलिस ने तीन ऐसे शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है. जो महादेव बैटिंग ऐप में काम करते हुए इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बना कर लोगों के साथ ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे. पकड़े गए तीनो आरोपी देश की राजधानी दिल्ली के अलग-अलग इलाको के रहने वाले है. मुरादाबाद की एक महिला के साथ इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर 8 लाख की ठगी की गयी थी. क्राइम थाना पुलिस ने पकड़े गए शातिरों से 7 मोबाइल एक लैपटॉप सहित अन्य सामान भी बरामद किया है.
सितंबर 2023 में मुरादाबाद साइबर क्राइम में रामपुर जनपद की तहसील की रहने वाली एक महिला ने इंस्टाग्राम पर 8 लाख रुपये की ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके बाद मुरादाबाद साइबर क्राइम की टीम ने इस पर काम करते हुए दिल्ली से तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया. पुलिस ने इनके पास से 7 मोबाइल एक लैपटॉप व अन्य सामान बरामद किया है. पकड़े गए तीनों साइबर ठग महादेव बैटिंग एप पर लोगों का रुपया लगवाते थे. पहले मुनाफे का लालच देकर जब बड़ी रकम लगानी होती थी, तब खाते को लिंक करने का बहाना कर मोटी रकम हड़प लेते है. अब तक तीनो साइबर ठग 1 करोड़ से भी ज्यादा की रकम को लोगो से ठग चुके है.

फर्जी आईडी से ठगे 8 लाख
रामपुर जनपद की तहसील मिलक की रहने वाली एक महिला दिव्या गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर आईडी बना रखी थी. दिव्या की इंस्टाग्राम आईडी पर साइबर ठगों ने एक विज्ञापन डाला कि अगर आप इसमें कुछ रुपये निवेश करती हो तो आपको वह रुपये बढ़कर मिलेंगे. सबसे पहले दिव्या ने 1000 रुपये निवेश किये उसके बदले में ठगों ने 1300 रुपये की रकम वापस कर दी. बस इसी लालच में पहले छोटी रकम से खेल बड़ी रकम तक पहुच गया. बड़ी रकम निवेश के लिए दिव्या ने अपनी बहन का बैंक का खाता उनके कहने के अनुसार लिंक करवा दिया. साइबर ठगों ने बैंक खाते से 8 लाख रुपये की रकम निकाल ली.

तीनो आरोपी गिरफ्तार
एसपी क्राइम सुभाष चन्द्र गंगवार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शातिर गैंग ने एक महिला को इंस्टाग्राम की फर्जी आईडी के तहत झांसे में लेकर साढ़े 8 लाख रुपये ठग लिए थे. जिसकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज करते हुए इन आरोपियों को पकड़ा गया है. पकड़े गए साइबर गैंग अशोक झा, नितिन निर्माण और सोनू उर्फ मैथ्यू है ये तीनो दिल्ली के रहने वाले है. इन तीनो ने सैकड़ो लोगो को अपने जाल में फंसा कर एक करोड़ रुपये से ज्यादा कि ठगी कर चुके है. पूछताछ के दौरान उन्होंने स्वीकार किया है, कि ये लोग महादेव बैटिंग एप में भी काम करते है. पुलिस उनकी बारीकी से जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में भी ईडी की जांच शुरू, दो मामलों में हरक सिंह रावत समेत 10 लोगों के ठिकानों पर रेड

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
हापुड़: जलभराव से परेशान ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, बीच सड़क पर बोई धान की फसल
हापुड़: जलभराव से परेशान ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, बीच सड़क पर बोई धान की फसल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
Embed widget