एक्सप्लोरर

Mirzapur News: लड़की ने पुल पर सुसाइड नोट छोड़ कही थी नदी में कूदने की बात, पुलिस ने किया लखनऊ से बरामद

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में एक किशोरी ने गंगा नदी के पुल पर सुसाइड नोट छोड़ा था. जिसमें किशोरी ने आत्महत्या की बात कही थी. पुलिस ने एसआईटी की टीम गठित करके किशोरी को बरामद कर लिया है.

UP News: उत्तर प्रदेश में स्थित मिर्जापुर जिले के कछवा थाना क्षेत्र के विदापुर किशोरी के सुसाइड नोट छोड़कर गंगा में कूदने की बात फर्जी निकली है. लापता किशोरी को पुलिस ने लखनऊ से सकुशल बरामद किया है. गंगा नदी पर छोड़ा गया सुसाइड नोट फर्जी और मनगढ़ंत पाया गया है. गठित एसआईटी के सहयोग से पुलिस अधीक्षक ने फर्जी सुसाइड नोट का शुक्रवार को खुलासा किया. सुसाइड नोट एक अक्टूबर को मिला था. दरअसल, कछवा थाना क्षेत्र के गंगा नदी पर बने भटौली पुल पर एक अक्टूबर को सुसाइड नोट मिला था, जिसमें किशोरी ने दुष्कर्म का आरोप लगाकर नदी में कूदने की बात कही थी. सुसाइड लेटर छोड़ कर किशोरी लापता हो गयी थी. 

किशोरी के घर वापस नहीं आने पर परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी. परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुसाइड नोट का एक भाग घर के कमरे में और दूसरा भाग नदी के किनारे मिला था. सुसाइड लेटर में किशोरी ने लिखा था कि "मुझे माफ करना अब मैं जीना नहीं चाहती हूं. इसलिए सुसाइड करने जा रही हूं. मुझे पता है कि मेरी वजह से आप लोगो को बड़ी तकलीफ़ हुई है, लेकिन अब नहीं चाहती हूं कि कोई तकलीफ हो. बरैनी पुल पर कुछ छोड़ दूंगी ले लेना."

UP Madarsa Survey: मंत्री धर्मपाल सिंह बोले- '15 जिलों से अभी नहीं मिली मदरसों के सर्वे की रिपोर्ट, दिए गए खास निर्देश'

लड़की ने लगाया था आरोप
परिजन जब पुलिस को लेकर बरैनी पुल पर पहुंचे तो वहां लड़की का समान, कपड़े और सुसाइड लेटर मिला था. जिसमें लिखा था कि मुझे न्याय चाहिए. मेरे साथ गलत हुआ है, कुछ लड़कों ने किया है. उसका नाम आशीष है. पुलिस वालों ने 4 दिन रख कर उसे छोड़ दिया है. ऐसा क्यों किया. पत्र जिसे मिले वह पुलिस को दे दे. पुलिस ने लड़की को बरैनी पुल के पास फ्लड टीम द्वारा लगातार गंगा में खोज किया. एसपी ने शव न मिलने पर एसआईटी का गठन किया था. एसपी सिटी के नेतृत्व में गठित SIT टीम को सर्विलांस की मदद और गहन जांच के बाद सफलता मिली. जिन्हे परिजन मृतक मान रहे थे उसे लखनऊ से सकुशल बरामद किया गया. किशोरी को सकुशल बरामद करने के बाद एसपी ने कहा कि अभी जांच जारी है. मामले की तह तक जाकर साजिश का पर्दाफाश किया जाएगा.

क्या कहा एसपी ने? 
एसपी मिर्जापुर संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि जनपद मिर्जापुर में एक अक्टूबर को थाना कछवा पर एक घटना की सूचना मिली थी. जिसमें की एक युवती के द्वारा सुसाइड नोट रखकर पुल से गंगा नदी में कूदने की बात सामने आई थी. इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए मैं अपनी पूरी टीम के साथ ही मौके पर पहुंचा. वहां गोताखोर एसडीआरएफ की टीम लगाई गई. लगाकर पूरी नदी में उनको ढूंढने का प्रयास करने के साथ ही थाने में मुकदमा भी पंजीकृत कराया गया. सुसाइड नोट में आरोप भी लगाए गए थे, जिसके संबंध में मैंने एक एसआईटी टीम जांच के लिए गठित की गई थी. लगातार हम लोग इस पर एक महीने से काम कर रहे थे, ना तो इसमें बच्ची का शव मिला था और ना ही उसके कहीं होने का पता चल रहा था.

एसपी ने बताया कि जांच के दौरान मिर्जापुर पुलिस को इसमें बड़ी सफलता हाथ लगी. सुसाइड नोट लिखने वाली किशोरी को हमने सकुशल बरामद कर लिया है. कई नंबरों पर हम मैनुअल और सर्विलांस के आधार पर काम कर रहे थे. बच्ची के होने की सूचना हमें लखनऊ में प्राप्त हुई थी. टीम के द्वारा विधिक कार्रवाई करते हुए बच्ची को बरामद कर लिया गया. इस मामले में अग्रिम कार्रवाई कराई जा रही है, लेकिन ये बात स्पष्ट है कि एक अक्टूबर थाना कछवा में पुल के पास जो सुसाइड नोट मिला था और उस बच्ची के घर पर जो सुसाइड नोट मिला था, वो निराधार पाए गए. अब इसमें हम जांच कर रहे हैं कि क्या ये एक साजिश के तहत किया गया था और अगर साजिश के तहत था तो इसमे कौन कौन लोग शामिल थे. इसपर भी हम जांच करेंगे, लेकिन प्रथम दृष्टिया बच्ची के हित को ध्यान में रखते हुए हम लोग इसमें कार्य करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सगे बेटे से गुजारा भत्ता मिलने के बाद सौतेले बेटे से दावा नहीं कर सकते', इलाहाबाद HC की टिप्पणी
'सगे बेटे से गुजारा भत्ता मिलने के बाद सौतेले बेटे से दावा नहीं कर सकते', इलाहाबाद HC की टिप्पणी
UP Weather: यूपी में गर्मी और उसम से बेहाल हुए लोग, आज 27 जिलों में अलर्ट, जानें कब होगी झमाझम बारिश
यूपी में गर्मी और उसम से बेहाल हुए लोग, आज 27 जिलों में अलर्ट, जानें कब होगी झमाझम बारिश
यूपी चुनाव: कांग्रेस के साथ गठबंधन पर शिवपाल यादव का बड़ा बयान, 'समाजवादी पार्टी बड़े...'
यूपी चुनाव: कांग्रेस के साथ गठबंधन पर शिवपाल यादव का बड़ा बयान, 'समाजवादी पार्टी बड़े...'
Basti News: रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला, 5 बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार
बस्ती में रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला, 5 बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
IIT Madras में दिखी अनोखी तस्वीर, मां-बेटे ने एक साथ ली डिग्री
IIT Madras में दिखी अनोखी तस्वीर, मां-बेटे ने एक साथ ली डिग्री
'अंतरिक्ष में मना बर्थडे' जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन
'अंतरिक्ष में मना बर्थडे' जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन
Embed widget