एक्सप्लोरर

Meerut News: मेरठ में परेशान किसानों ने नगरपालिका में बांधे आवारा पशु, बर्बाद फसल का मांगा मुआवजा

UP News :मेरठ में आवारा पशुओं ने किसानों की नींद उड़ा रखी है. गुस्साए किसानों ने आवारा पशुओं को लेकर नगर पालिका पहुंच गए. और उन्हें वहां बांध दिया. किसानों ने बर्बाद हुई फसलों के हर्जाना की मांग की है

Meerut News: मेरठ में आवारा पशुओं ने किसानों की रातों की नींद उड़ा रखी है. किसानों की खून पसीने की कमाई को आवारा पशु बर्बाद कर रहें हैं. आवारा पशुओं से सरधना इलाके के किसान इतने परेशान हुए कि पशुओं को लेकर सरधना नगर पालिका पहुंच गए और बाहर से गेट भी लगा दिया, और उन्हें वहां बांध दिया. किसानों ने वहां जमकर हंगामा भी किया और चेतावनी दे डाली कि अब बाकी सरकारी विभागों में भी इन पशुओं को बांध देंगे.

आवारा पशुओं से परेशान किसानों के गुस्से को शायद सरधना नगर पालिका के अधिकारी भांप नहीं पाए. अचानक से किसानों की तेज आवाज और दर्जनों पशुओं के नगर पालिका में आते ही अफरा-तफरी मच गई. किसानों ने नगर पालिका के गेट के बाहर डेरा डाल दिया और पशुओं को लाठी डंडों से हांककर अंदर ले गए. नगर पालिका के अधिकारियों से किसानों की नोकझोंक भी हुई. किसानों ने कहा कि हमारी दिक्कत नहीं दिखाई देती, आवारा पशुओं के आते ही कुछ ही देर में सबको दिक्कत हो गई.

आवारा पशुओं के हैं कई झुण्ड
भले ही आवारा पशुओं को पकड़कर गौशालाओं में भेजने के आदेश हो, लेकिन बावजूद इसके अभी भी तमाम ऐसे गांव हैं कि जहां आवारा पशु किसानों की दिक्कत बढ़ा रहें हैं. किसान पहरा भी देते हैं, लेकिन नजर बचते ही आवारा पशुओं का झुंड खेतों में पहुंचकर फसल को चट कर जाता है. सरधना के महादेव गांव, कालंद चुंगी, नगला ऑर्डर के किसान ज्यादा परेशान हैं, क्योंकि बार बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है और इससे किसानों का गुस्सा सातवें आसमान पर है.

'बर्बाद फसलों का हर्जाना चाहिए'
जिन किसानों की फसल इन आवारा पशुओं ने बर्बाद की है, वो हर्जाने की बात कर रहें हैं. किसान जगबीर का कहना है कि उन्होंने 11 बीघा जमीन में गेहूं की फसल की बुआई की थी. जिसमें से आधी आवारा पशुओं ने बर्बाद कर डाली. किसान वीरपाल बोले हमारी गन्ने की फसल को भी आवारा पशुओं ने झुंडों ने तहस नहस कर दिया. किसान रविन्द्र का कहना है कि गेहूं की फसल बोना अब मुश्किल हो गया है. दावा किया जाता है, लेकिन हकीकत में आवारा पशुओं को पकड़ने में नगर पालिका अधिकारी दिलचस्पी नहीं दिखाते.

ये भी पढ़ें: Meerut News: मेरठ में पुलिस को थाने के गेट पर डालना पड़ा ताला, ट्रैक्टर लेकर गिरफ्तारी देने पहुंचे किसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

औघड़नाथ मंदिर में 'हर-हर महादेव' के जयघोष, ADG ने लिया सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा
औघड़नाथ मंदिर में 'हर-हर महादेव' के जयघोष, ADG ने लिया सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा
मुरादाबाद में लड़की को मनचले ने सरेराह किया KISS, आरोपी भेजा जेल
मुरादाबाद में लड़की को मनचले ने सरेराह किया KISS, आरोपी भेजा जेल
कांवड़ यात्रा की व्यवस्था से खुश कांवड़िये, CM योगी को PM बनाने की इच्छा
कांवड़ यात्रा की व्यवस्था से खुश कांवड़िये, CM योगी को PM बनाने की इच्छा
केदारनाथ मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा बाबा का धाम
केदारनाथ मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा बाबा का धाम

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
Embed widget