एक्सप्लोरर

CM योगी के बटेंगे तो कटेंगे वाले बयान का अखिलेश के विधायक ने किया स्वागत, जानें क्या कहा

Meerut Politics: समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री और मेरठ की किठौर विधानसभा सीट से सपा विधायक शाहिद मंजूर सीएम योगी के बटेंगे को कटेंगे वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी है.

Meerut Today News: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के बटेंगे तो कटेंगे वाले बयान पर समाजवादी पार्टी के विधायक शाहिद मंजूर का कहना है कि न तो बटेंगे और न हारेंगे. पीडीए पूरी तरीके से तैयार है और कहीं कोई दिक्कत और पेरशानी नहीं है. सीएम योगी ने जो बयान दिया है वो सोच समझकर दिया होगा, बड़े नेता हैं. इसलिए न हम बटेंगे और न हारेंगे बल्कि अब हर चुनाव जीतेंगे. उन्होंने वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर बीजेपी के नेताओं को भी घेरा और बड़ी बात कह डाली.

समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री और मेरठ की किठौर विधानसभा सीट से सपा विधायक शाहिद मंजूर ने ये कहकर चौका दिया कि सीएम योगी के इस बयान का स्वागत करता हूं, लेकिन तुरंत ही इस पर कटाक्ष भी कर दिया. मंजूर ने कि सीएम योगी का ये कहना कि बटेंगे तो कटेंगे, बिल्कुल सही तो है, मैं स्वागत करता हूं, लेकिन तभी चुटकी लेते हुए बोले न हम बटेंगे और न ही हारेंगे, बीजेपी को अब जनता चुनाव जीतता हुआ देखना नहीं चाहती है, इसलिए न तो हम बटेंगे और न ही चुनाव हारेंगे, बल्कि हर चुनाव जीतेंगे. लोग बीजेपी के झूठे वादे से परेशान हो चुके हैं, इसलिए लोकसभा चुनाव में पब्लिक ने बहुत कुछ तस्वीर साफ कर दी.

यूपी विधानसभा उपचुनाव में 10 सीटें जीतने का किया दावा

सपा एमएलए शाहिद मंजूर ने कहा कि यूपी विधानसभा उपचुनाव आ रहें हैं, 10 सीटों पर उपचुनाव होगा और ऐसे में नेताओं के बड़े-बड़े बयान सामने आएंगे. उन्होंने कहा कि 10 की 10 सीट पीडीए जीतेगा. उन्होंने बीजेपी के पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान का जिक्र करते हुए कहा कि इतने शक्तिशाली और प्रभावशाली मंत्री मुजफ्फरनगर में हार गए, क्या कभी किसी ने सोचा था. कैराना, मुजफ्फरनगर में पीडीए का फॉर्मूला सफल रहा और यही हाल यूपी विधानसभा उपचुनाव की 10 सीटों पर होगा. सब चुनाव जीतेंगे अब कोई भी चुनाव हारने का काम ही नहीं होगा. उन्होंने ये भी कहा कि वो तो लोकसभा चुनाव में कुछ अधिकारियों ने गडबड़ी कर डाली, वरना जीत का आंकडा यूपी में 40 सीट को पार कर जाता.

वंदे भारत एक्सप्रेस चलने का किया स्वागत

सीएम योगी के बटेंगे तो कटेंगे वाले बयान के साथ जब सपा एमएलए शाहिद मंजूर से वंदे भारत एक्सप्रेस के मेरठ से लखनउ तक चलने पर सवाल किया तो बोले, अच्छी बात है, बढ़िया काम की तारीफ होनी चाहिए, लेकिन बीजेपी नेतृत्व को लेकर चुटकी भी ले डाली. बोले, बीजेपी नेतृत्व की पुराने लोगों को मार्ग दर्शक मंडल में डालने की आदत है, जैसे आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के साथ किया. वंदे भारत चल रही है, लेकिन क्या पुरानी ट्रेनों में शामिल नौचंदी और संगम में जनरल कोच बढ़ेंगे और सेंकेंड क्लास की सीट भी बढ़ेगी क्या? क्या इन दोनों ट्रेनों की स्थिति सुधरेगी. नई ट्रेन चला रहें हैं अच्छी बात है, लेकिन पुरानी पर भी तो ध्यान दें लें.

ये भी पढ़ें: बरेली-सितारगंज हाईवे भूमि अधिग्रहण में करोड़ों का घोटाला, NHAI के दो अधिकारी सस्पेंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
हापुड़: जलभराव से परेशान ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, बीच सड़क पर बोई धान की फसल
हापुड़: जलभराव से परेशान ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, बीच सड़क पर बोई धान की फसल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
Embed widget