एक्सप्लोरर

एग्जिट पोल के नतीजों से विपक्ष को झटका, बसपा सुप्रीमो मायावती का दिल्ली दौरा रद्द

चन्द्रबाबू नायडू बीते दिनों से विपक्ष के नेताओं को लामबदं करने की कवायद में जुटे हैं। दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती से मुलाकात की। रविवार को आये एग्जिट पोल से विपक्ष को करारा झटका लगा है।

लखनऊ, एबीपी गंगा। लोकसभा चुनाव 2019 के सभी सात दौर पूरे हो चुके हैं। रविवार को अंतिम चरण के मतदान के बाद एग्जिट पोल जारी किये गये। इनके रुझानों से विपक्ष सकते में है। हालांकि 23 मई को परिणाम आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। सरकार बनाने की संभावनाओं को लेकर विपक्ष की ओर से लगातार कवायद जारी है। इन समीकरण को तलाशने तेलुगु देशम पार्टी के चंद्रबाबू नायडू दिल्ली में यूपीए चैयरपर्सन सोनिया गांधी और एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मिले।

सीटों के लिहाज से महत्वपूर्ण राज्य उत्तर प्रदेश भी उनकी प्राथमिकताओं में से एक है। उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की। कल जारी हुए एग्जिट पोल से विपक्ष को झटका लगा है। इसके चलते मायावती ने अपना दिल्ली दौरा रद्द कर दिया है। तय कार्यक्रम के तहत उन्हें सोनिया गांधी से मिलना था।

इससे पहले सोमवार को सुबह अखिलेश यादव ने मायावती से मुलाकात की। तकरीबन एक घंटे चली इस बैठक में एग्जिट पोल व नतीजों को लेकर लंबी चर्चा की गई। एग्जिट पोल की बात करें तो यूपी में भाजपा को ज्यादा नुकसान नहीं हो रहा है। इससे पहले माना जा रहा था कि गठबंधन के चलते पार्टी को बड़ा नुकसान हो सकता है।

मोर्चे के लिये नायडू की सक्रियता चन्द्रबाबू नायडू विपक्ष के नेताओं से लगातार संपर्क कर रहे हैं। दूसरी तरफ पवार क्षेत्रीय दलों के नेताओं से संपर्क साध रहे हैं। माना जा रहा है कि अगर 23 मई को असल नतीजे थोड़े भी अलग होते हैं तो बीजेपी को सरकार बनाने से दूर रखने के लिए विपक्षी दल साझा सरकार बनाने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। टीएमसी के हवाले से खबर है कि नायडू आज शाम 4 बजे ममता बनर्जी से मिल सकते हैं और बैठक में नतीजों के बाद की स्थिति पर चर्चा हो सकती है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2017 से पहले भर्तियों में प्रतिभा से अधिक सिफारिश-पहुंच की होती थी चर्चा: मुख्यमंत्री
2017 से पहले भर्तियों में प्रतिभा से अधिक सिफारिश-पहुंच की होती थी चर्चा: मुख्यमंत्री
'कला जगत को अपूरणीय क्षति...', नाना पाटेकर के निधन पर CM योगी ने जताया दुख
'कला जगत को अपूरणीय क्षति...', नाना पाटेकर के निधन पर CM योगी ने जताया दुख
यूपी में मनाया जाएगा चिराग पासवान की पार्टी का स्थापना दिवस, पिता की पुण्यतिथि पर फैसला
यूपी में मनाया जाएगा चिराग पासवान की पार्टी का स्थापना दिवस, पिता की पुण्यतिथि पर फैसला
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
नाना पाटेकर के निधन पर CM सम्राट ने जताया दुख, मांझी बोले- 'उन्होंने अपने…'
नाना पाटेकर के निधन पर CM सम्राट ने जताया दुख, मांझी बोले- 'उन्होंने अपने…'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
किस क्रिकेटर के सबसे बड़े फैन थे नाना पाटेकर? खाना तक छोड़ देते थे
किस क्रिकेटर के सबसे बड़े फैन थे नाना पाटेकर? खाना तक छोड़ देते थे
25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस और करोड़ों की संपत्ति: पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?
25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस और करोड़ों की संपत्ति: पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR, क्या है आरोप?

Embed widget