एक्सप्लोरर

UP Politics: अखिलेश यादव से फिर मिले मायावती के सुर, इन मुद्दों पर बोलीं- 'सही समाधान जरूरी'

बीएसपी चीफ मायावती ने बेरोजगारी और आरक्षण के मुद्दे को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर एक साथ जुबानी हमला बोला है. बीते कुछ दिनों से दौरान सरकार फिर इन दोनों मुद्दों पर घिरी हुई है.

UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला आने के बाद शिक्षक भर्ती की मेरिट लिस्ट रद्द की गई थी. उस मेरिट लिस्ट में आरक्षण के नियमों का सही ढ़ग से पालन नहीं होने के आरोप लगे थे. इसके बाद यूपीएससी के जरिए भरे जाने वाले पदों की जगह केंद्र सरकार द्वारा लेटरल एंट्री के लिए जारी विज्ञापन पर भी जमकर कर बवाल हुआ है. इन्हें से जुड़े मुद्दों पर बीएसपी चीफ मायावती ने प्रतिक्रिया दी है.

मायावती ने कहा, 'देश में रोजगार का घोर अभाव ही नहीं बल्कि अमीर व गरीबों के बीच बढ़ती खाई अर्थात देश में पूंजी के असामान्य वितरण से आर्थिक गैर-बराबरी के रोग के गंभीर होने से जन व देशहित प्रभावित, जो अति चिन्तनीय. देश में विकास दर के दावे के हिसाब से यहां उतनी नौकरी क्यों नहीं? इसके लिए दोषी कौन?'

लेटरेल एंट्री वाली भर्ती होगी रद्द! DoPT मंत्री की चिट्ठी पर सपा ने दी पहली प्रतिक्रिया, बताई अखिलेश की जीत

रोजगार की बहार का दावा हवाहवाई
बीएसपी चीफ ने कहा, 'इसी क्रम में यूपी सरकार द्वारा भारी भरकम विज्ञापनों के जरिए यह दावा कि यहां रोजगार की बहार, वास्तव में इनके अन्य दावों की तरह ही यह जमीनी हकीकत से दूर हवाहवाई ज्यादा. पेट भरने के लिए मेहनत व जैसा-तैसा स्वरोजगार को भी अपनी उपलब्धि मानना बेरोजगारी आदि की समस्या का समाधान नहीं.'

उन्होंने कहा, 'लगभग 25 करोड़ की आबादी वाले यूपी में 6.5 लाख प्लस सरकारी नौकरी का दावा क्या ऊंट के मुंह में ज़ीरा नहीं? इसी प्रकार केन्द्र में भी स्थाई नौकरियों का बुरा हाल है जहाँ पद खाली पड़े हैं. इससे SC, ST, OBC आरक्षण का कोटा भी प्रभावित है. अपार बेरोजगारी के मद्देनजर सही समाधान जरूरी.'

बता दें कि नौकरी और आरक्षण का मुद्दा एक बार फिर यूपी उपचुनाव से पहले तूल पकड़ रहा है. बीते कुछ सालों के दौरान इन दोनों ही मुद्दों को लेकर बीजेपी सरकार पर सवाल उठते रहे हैं. ऐसे में उपचुनाव से पहले फिर इन मुद्दों के कारण बीजेपी सरकार घिरी हुई है. इन मुद्दों पर मायावती और अखिलेश यादव बीते कुछ दिनों में एक सुर में नजर आए हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव से पहले सपा के इस सांसद पर शिकंजा कसेगी योगी सरकार? रिपोर्ट में आया नाम
यूपी चुनाव से पहले सपा के इस सांसद पर शिकंजा कसेगी योगी सरकार? रिपोर्ट में आया नाम
25 शादियां और करोड़ों की ठगी, पीड़ित महिलाएं पहुंची DM ऑफिस, मदद की गुहार
25 शादियां और करोड़ों की ठगी, पीड़ित महिलाएं पहुंची DM ऑफिस, मदद की गुहार
उत्तराखंड: 7 हजार बुजुर्गों की पेंशन पर खतरा! आधार लिंक नहीं तो नहीं मिलेगा पैसा
उत्तराखंड: 7 हजार बुजुर्गों की पेंशन पर खतरा! आधार लिंक नहीं तो नहीं मिलेगा पैसा
PDA बयान पर घिरे अखिलेश यादव, डिप्टी CM ब्रजेश-केशव ने दिया करारा जवाब
PDA बयान पर घिरे अखिलेश यादव, डिप्टी CM ब्रजेश-केशव ने दिया करारा जवाब

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
Embed widget