एक्सप्लोरर

कांग्रेस के 'बाहरी' वाले आरोप पर हेमा मालिनी का पलटवार, सुरजेवाला की टिप्पणी पर भी बोलीं

UP Lok sabha Election 2024: हेमा मालिनी को मथुरा लोकसभा सीट से बीजेपी ने एक बार फिर मौका दिया है. हेमा मालिनी ने कहा कि उन्हें गर्व है कि उन्हें सांसद के तौर पर अच्छा काम किया है.

Mathura Lok sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर देशभर में चुनावी सरगर्मी तेज है. वहीं मथुरा लोकसभा सीट पर कांग्रेस लगातार बीजेपी को घेरते नजर आ रही है. कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी ने 'बाहरी'  कैंडिडेट को चुनावी मैदान में उतारा है. एनडीटीवी से बातचीत में हेमा मालिनी ने इस आरोप पर पलटवार किया है.

मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने कहा, "हम तो खुद 10 साल में बृजवासी बन गए हैं. मैं बृजवासी हूं, क्योंकि मैं भगवान कृष्ण की भक्त हूं. मैं तो हूं बृजवासी, मैं ब्रज के लिए सेवा करने आई तो मैं सेवा की. बहुत-बहुत अच्छे ढंग से किया. मुझे बहुत ही गर्व है कि मैंने अच्छा काम किया है. मैं यहां की हूं. अगर आप बाहर का मुझे सोचते हैं तो बाहर वाले और अच्छा काम करते हैं. क्योंकि यहां पर रहने वाले स्थानीय लोगों को इतना मालूम नहीं पड़ता है कि क्या अच्छा है, क्या बुरा है. क्या अच्छा हो सकता है और क्यों नहीं हुआ." 

'मैंने अपने संसदीय क्षेत्र में काफी कुछ करवाया है'
हेमा मालिनी ने कहा कि यहां पर रहने वाले को इतना मालूम नहीं पड़ता है. हम बाहर से आते हैं तो हम लोग बहुत ज्यादा चीजे देखते हैं और हमें एक्सपीरियंस ज्यादा है तो हम उसके मुताबिक चाहते हैं कि यहां पर और भी अच्छा होना चाहिए. उन्होंने कहा, "मैंने एक सांसद के रूप में, काफी बहुत कुछ हमारे मंत्रियों से करवाया है जो मैं कर सकी. क्योंकि मैं एक सांसद हूं." 

'सांसद का पद वेस्ट नहीं करना चाहिए'
इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा, "अगर मैं ऑर्डिनरी, एक सेलिब्रिटी हूं, मैं हेमा मालिनी हूं, मैं एक सांसद हूं. किसी को भी सांसद का पद वेस्ट नहीं करना चाहिए. जो भी सांसद बनेगा वह डेडिकेट होकर काम करेंगे तो बहुत बढ़िया हो सकता है."

सुरजेवाला की टिप्पणी पर क्या बोलीं हेमा मालिनी
रणदीप सिंह सुरजेवाला की टिप्पणी को लेकर हेमा मालिनी ने कहा, "मुझे परेशान होने की जरूरत नहीं है. मैं 10 साल से काम कर रही हूं. कोई भी मेरे खिलाफ नहीं है. हम सभी दोस्त हैं, हम संसद में मिलते हैं. बाहर, यहां-वहां कुछ शब्द कहे जाते हैं. सीएम योगी ने जवाब दे दिया है. हमने हमारी पार्टी ने आचार संहिता का पालन किया. अन्य पार्टियों को भी ऐसा करना चाहिए ताकि उनके नेता इस तरह की बातें न करें."

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: मैनपुरी में सपा को जिताने में जुटी अखिलेश की बेटी अदिति, मां डिंपल के प्रचार में पहुंचीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget