एक्सप्लोरर

बीजेपी नेता की हत्या मामले में गुजरात एसआईटी ने मास्टरमाइंड महिला समेत दो को प्रयागराज से किया गिरफ्तार

गुजरात में बीजेपी नेता जयंतीलाल भानुशाली की ट्रेन में हत्या के मामले में दो आरोपियों को प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया है। इसमें एक महिला भी शामिल है।

प्रयागराज, एबीपी गंगा। गुजरात एसआईटी ने चलती ट्रेन में मौत के घाट उतारे गए बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक जयंती भानुशाली मर्डर केस के दो नामजद आरोपियों को आज यूपी के प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किये गए आरोपियों में एक महिला भी शामिल है।

आरोप है कि यह महिला ही इस सनसनीखेज हाईप्रोफाइल मर्डर केस की मास्टर माइंड थी। दोनों गिरफ्तार आरोपी पिछले एक महीने से अपनी पहचान छिपाकर किराए के एक मकान में रह रहे थे। एसआईटी ने प्रयागराज पुलिस की मदद से इन्हें गिरफ्तार किया और ट्रांजिट रिमांड के लिए यहां की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में पेश किया। जिला अदालत में सीजेएम ने इनकी ट्रांजिट रिमांड मंजूर कर दी। ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद एसआईटी अब इन्हें अपने साथ लेकर गुजरात जाएगी।

गौरतलब है कि गुजरात में बीजेपी के उपाध्यक्ष रहे पूर्व विधायक जयंती भानुशाली की इसी साल सात जनवरी को चलती ट्रेन में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज व हाईप्रोफाइल मर्डर के बाद खूब कोहराम मचा था। भानुशाली के परिवार वालों ने इस मामले में बीजेपी के ही एक अन्य नेता व पूर्व विधायक छबील पटेल व उसके परिवार वालों समेत कुछ करीबी लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। गुजरात सरकार ने बाद में मामले की जांच एसआईटी को सौंप दी थी। एसआईटी ने इस मामले में दोनों शूटरों समेत पूर्व विधायक व बीजेपी नेता छबील पटेल और उनके बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

एसआईटी की शुरुआती जांच में यह पता चला था कि जयंती भानुशाली और छबील पटेल दोनों का प्रभाव क्षेत्र एक ही था। साल 2007 से 2012 तक कच्छ जिले के अब्दासा क्षेत्र से विधायक थे। साल 2012 में कांग्रेस के छबील पटेल ने जयंती को हरा दिया था। इसके बाद 2014 में छबील पटेल ने कांग्रेस पार्टी व विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया और बीजेपी के टिकट पर उपचुनाव लड़े, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस दौरान जयंती भानुशाली व छबील पटेल में सियासी प्रतिद्वंदिता बढ़ती चली गई।

arrest

आरोप है कि सियासी प्रतिद्वंदिता के चलते ही जयंती भानुशाली की चलती ट्रेन में हत्या कराई गई। गुजरात एसआईटी ने इस मामले में नामजद महिला मनीषा सक्सेना और सुरजीत भाऊ को प्रयागराज के कीडगंज इलाके से गिरफ्तार किया। दोनों यहां एक रिश्तेदार की बीमारी का बहाना बताकर किराए के कमरे में रह रहे थे। दोनों ने अपनी पहचान भी छिपा रखी थी। प्रयागराज की सीजेएम कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद गुजरात एसआईटी इन्हे लेकर अहमदाबाद के लिए रवाना हो गई।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget