एक्सप्लोरर

अयोध्या: शहीद राजकुमार यादव का हुआ अंतिम संस्कार, भाई बोला- मोदी जी नक्सलियों का नामोनिशान मिटा दो

बीजापुर नक्सली हमले में शहीद हुए अयोध्या के लाल राजकुमार यादव का मंगलवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया.

अयोध्या. बीजापुर नक्सली हमले में शहीद हुए अयोध्या के लाल राजकुमार यादव को नम आंखों से विदाई दी गई. मंगलवार को सरयू तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया. अयोध्या के लाल को अंतिम विदाई देने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा. राजकुमार का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ ही सीआरपीएफ के कई बड़े अफसर भी मौजूद रहे. पार्थिव शव को फूलों से सजे ट्रक में सीआरपीएफ के जवान श्मशान घाट तक लेकर गए. इस दौरान रास्ते में हर कोई हाथ जोड़कर नम आंखों से अयोध्या के लाल को अंतिम प्रणाम कर रहा था.

कोबरा यूनिट में थे राजकुमार रानोपाली गांव के रहने वाले राजकुमार यादव 1995 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे. वो कोबरा यूनिट में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे. परिवार में तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़े राजकुमार यादव 10 जनवरी को ही अपनी छुट्टी समाप्त कर ड्यूटी पर गए थे. उनकी मां कैंसर से पीड़ित हैं. बीती रात जब राजकुमार का शव घर पहुंचा तब उन्हें जाकर पता लगा कि उनका लाल अब इस दुनिया में नहीं है, लेकिन बीमारी के चलते वह कुछ समझ नहीं पा रही हैं कि आखिर हुआ क्या है. वो बस एक टक अपने बेटे को बस निहारे जा रही थी, जबकि उनके आगे बैठी उनकी पत्नी रो रही थी.

नक्सलियों पर कार्रवाई की मांग शहीद राजकुमार के बेटे और भाइयों ने नक्सलियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है. राजकुमार के दो बेटों में 15 साल का सबसे बड़ा बेटा शिवम कहता है. "मोदी जी आप अपने ही देश में लड़ रहे हैं तो दूसरे देश में क्या लड़ेंगे. आपको बड़ा कदम उठाना चाहिए." वहीं राजकुमार का छोटा भाई कहता है जिस प्रकार से मेरे भाई कुर्बान हुए. हम चाहते हैं नक्सलियों का नामोनिशान मिटा दिया जाए, चाहे उसके लिए मिसाइल का प्रयोग हो या रॉकेट लांचर का.

ये भी पढ़ें:

मुख्तार अंसारी को यूपी के बांदा जेल लाया गया, बैरक नंबर-16 होगा माफिया का नया ठिकाना

ट्रैफिक पुलिस का गजब कारनामा! हेलमेट ना पहनने पर अलीगढ़ में कटा कार का चालान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget