एक्सप्लोरर

IRCTC के सिर्फ 11 हजार के पैकेज पर कर सकेंगे हरिद्वार, ऋषिकेश, वैष्णो देवी समेत कई तीर्थ स्थलों की यात्रा

उत्तर भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों की यात्रा के लिए IRCTC 25 नवंबर से एक आस्था स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन शुरू करने जा रहा है. ये ट्रेन 25 नवंबर को बिहार के रक्सौल जंक्शन से रवाना होगी.

हरिद्वार-ऋषिकेश, वैष्णो देवी मंदिर, स्वर्ण मंदिर, मथुरा, वृंदावन और रामलला के दर्शन करने की योजना बना रहे श्रद्धालुओं के लिए ये खबर है. दरअसल इंडियन रेलवे कैटरिंग टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (IRCTC) ने उत्तर भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों की यात्रा के लिए एक स्पेशल ट्रेन शुरू की है. इसके तहत IRCTC 25 नवंबर से आस्था स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन (Astha Special Tourist Train) शुरू करने जा रहा है. इस ट्रेन में सवार होकर श्रद्धालु हरिद्वार (Haridwar) ऋषिकेश (Rishikesh)  स्वर्ण मंदिर (Golden Temple) आदि तीर्थ और दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कर सकेंगे.

बिहार के रक्सौल जंक्शन से 25 नवंबर को चलेगी ट्रेन

इस संबंध में IRCTC के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना महामारी के कमजोर पड़ने के बाद अब लोग तीर्थ यात्रा या दर्शनीय स्थलों के भ्रमण के लिए निकल रहे हैं. ऐसे में लोगों आराम से तीर्थ स्थलों की यात्रा कर सकेंगे इसलिए आस्था स्पेशल ट्रेन शुरू की जा रही है. ये ट्रेन 25 नवंबर 2021 को बिहार के रक्सौल जंक्शन से रवाना होगी और 6 दिसंबर को लौटेगी. ये ट्रेन पटना और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन मुगलसराय के रास्ते वैष्णो देवी के दर्शन के साथ उत्तर भारत के सभी प्रमुख तीर्थ स्थलों पर जाएगी.

आस्था स्पेशल ट्रेन का ये होगा मार्ग

आस्था स्पेशल ट्रेन बिहार के रक्सौल से रवाना होगी और फिर बैरगनिया,सीतामढ़ी,दरभंगा,समस्तीपुर होते हुए मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर, दिलदारनगर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन मुगलसराय होते हे वैष्णो देवी पहुंचेगी, यहां से अमृतसर के स्वर्ण मंदिर, हरिद्वार, ऋषिकेश होते हुए कान्हा की नगरी मथुरा और वृंदावन के दर्शन कराएगी. इन स्थलों के दर्शन कराने के बाद ट्रेन आगरा के ताजमहल के साथ अयोध्या के रामलला के दर्शन कराएगी. और फिर वाराणसी में काशी विश्वनाथ समेत अन्य तीर्थ स्थलों के दर्शन कराने के बाद 6 दिसंबर को वापस लौटेगी.

आस्था स्पेशल ट्रेन का किराया

प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन के लिए शुरू की गई आस्था स्पेशल ट्रेन का टूर 12 दिन और 11 रात का होगा. इसका रोज का किराया 900 रुपये प्रति व्यक्ति होगा. टूर का कुल किराया 11 हजार 340 रुपये प्रति व्यक्ति है. इस ट्रेन का पैकेज कोड EZBD65 है. टूरिस्ट इस बात का खास ख्याल रखें कि यात्रा कोविड-19 नियमों के तहत ही शुरू होगी

ये भी पढ़ें

Chhath Puja 2021: पटना में छठ घाटों पर कैसी होगी व्यवस्था? छोटे बच्चों के जाने पर लग सकती है रोक, पढ़ें रिपोर्ट

'गद्दारों के सीने में चोट करेंगे, राष्ट्रवादी योगी जी को ही सपोर्ट करेंगे', हिट हुआ निरहुआ का गाना, देखें Video

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ के व्यापारियों को बड़ा झटका, SC ने सेंट्रल मार्केट के 44 भवनों पर कार्रवाई बरकरार रखी
मेरठ के व्यापारियों को बड़ा झटका, SC ने सेंट्रल मार्केट के 44 भवनों पर कार्रवाई बरकरार रखी
तिहाड़ की सलाखों के पीछे से चल रहा था गन सिंडिकेट, थार से डिलीवर होती थी 'मेड इन इटली' पिस्टल्स
तिहाड़ की सलाखों के पीछे से चल रहा था गन सिंडिकेट, थार से डिलीवर होती थी 'मेड इन इटली' पिस्टल्स
Amroha News: टक्कर मारने के बाद नहीं रुका सिपाही, 6 KM तक बिना टायर दौड़ाई कार, पब्लिक ने पीटा
अमरोहा: टक्कर मारने के बाद नहीं रुका सिपाही, 6 KM तक बिना टायर दौड़ाई कार, पब्लिक ने पीटा
'अनशन खत्म करिए, फिर पूरे देश में...', सोनम वांगचुक से सपा प्रमुख अखिलेश यादव की अपील
'अनशन खत्म करिए, फिर पूरे देश में...', सोनम वांगचुक से सपा प्रमुख अखिलेश यादव की अपील

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget