एक्सप्लोरर

UP Politics: मेनका गांधी ने सुल्तानपुर के सभी BJP विधायकों के साथ CM योगी से की मुलाकात, जानें- क्या बड़ी मांग की?

UP Politics: सुल्तानपुर से बीजेपी सांसद मेनका गांधी ने गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात की. इस दौरान उनके साथ जनपद के चारों बीजेपी विधायक भी मौजूद थे.

Menka Gandhi News: पूर्व केंद्रीय मंत्री और सुल्तानपुर (Sultanpur) से सांसद मेनका गांधी (Menka Gandhi) ने जनपद के सभी चार बीजेपी विधायकों (BJP MLA) के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) से मुलाकात की. ये बैठक सीएम योगी के आवास 5 कालीदास मार्ग पर हुई. इस बैठक में मेनका गांधी के साथ बीजेपी विधायक विनोद सिंह, सदर सीट से विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, लंभुआ से विधायक सीताराम वर्मा और कादीपुर विधायक राजेश गौतम शामिल थे.
 
लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ हुई बैठक में मेनका गांधी और तमाम विधायकों ने जिले की एकमात्र किसान और सहकारी चीनी मिल के सुदृढ़ीकरण व विस्तारीकरण कराने समेत कई महत्वपूर्ण मांगे रखी.
 
सीएम योगी के सामने रखी ये अहम मांगे
 
सीएम योगी से मुलाकात के दौरान बीजेपी सांसद मेनका गांधी और चारों विधायकों ने अपने क्षेत्र और जनपद से संबंधित कई अहम मांगे रखीं हैं. इनमें से प्रमुख मांगे यें हैं.
 
- सुल्तानपुर में 1 करोड़ 15 लाख की सांसद निधि से बन रहे आधुनिक चिकित्सालय में पशु चिकित्सा व देखभाल के लिए विभिन्न उपकरणों एवं अन्य कार्यो के लिए 54 लाख रूपये समेत पशुओं के डॉक्टर की उपलब्धता सुनिश्चित हो. 
 
- गोलाघाट स्थित गोमती नदी पर पुराने पुल के समानांतर एक अन्य पुल के निर्माण का भी प्रस्ताव रखा.
 
- हथियानानाला स्थित श्मशान घाट पर विद्युत शवदाह गृह बनाने की मांग की.
 
- जिला अस्पताल, ट्रामा सेंटर एवं 100 बेड के बिरसिंहपुर अस्पताल के लिए रेडियोलॉजिस्ट, एनेस्थीसिया समेत अन्य विशेषज्ञ डॉक्टर्स व स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित हो.
 
- सराय गोकुल व मायंग के गांवों को सदर तहसील में शामिल करने और राजस्व ग्राम अलीगंज/मनियारी के नाम से नवीन विकास खंड के सर्जन करने की मांग भी रखी.
 
भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि सांसद मेनका गांधी और विधायकों ने संयुक्त रूप से 201 करोड़ की लागत से बनने वाले जिले के प्रमुख मार्गों कटका-मायंग, अलीगंज-देहली-प्रभात नगर मार्ग, अहदा-बिरसिंहपुर-दियरा-लंभुआ-दुर्गापुर, करौंदीकला-रवनिया, टेड़ुहई से गोलाघाट फोरलेन मार्ग करने और कामतागंज-शंभूगंज-शिवगढ़ मार्ग एवं विरसिंहपुर-पापरघाट मार्ग का अवशेष भाग को स्वीकृत करने की मांग भी रखी.
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अस्थायी तौर पर रोकी गई, भारी बारिश और भूस्खलन के चलते फैसला
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अस्थायी तौर पर रोकी गई, भारी बारिश और भूस्खलन के चलते फैसला
लखनऊ के जवाहर भवन में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
लखनऊ के जवाहर भवन में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
वक्फ घोटाले को लेकर पूर्व मंत्री मोहसिन रजा की CM योगी से मुलाकात, SIT जांच और ऑडिट की मांग
वक्फ घोटाले को लेकर पूर्व मंत्री मोहसिन रजा की CM योगी से मुलाकात, SIT जांच और ऑडिट की मांग

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
Sonam Wangchuk Hunger Strike: नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
Embed widget