एक्सप्लोरर

Mana Rescue Update: माणा रेस्क्यू ऑपरेशन में बड़ी मुश्किल हुई खत्म, अब रवाना होंगी टीमें

Mana Rescue Update: बीआरओ के कमांडर कर्नल अंकुर महाजन ने बताया कि अत्यधिक ठंड और कठिन परिस्थितियों के बावजूद टीम ने लगातार काम करके हाईवे को खोल दिया है.

Chamoli News: विपरीत परिस्थितियों में कार्य करते हुए सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने कड़ी मशक्कत के बाद बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को खोल दिया है. हनुमान चट्टी, रड़ांग बैंड और कंचन गंगा क्षेत्र में सात बड़े हिमखंडों को काटकर बीआरओ की मशीनें बदरीनाथ धाम तक पहुंच गई हैं. सबसे कठिन चुनौती रड़ांग बैंड से तीन किलोमीटर आगे आई, जहां करीब 11 फीट ऊंचा हिमखंड हाईवे को पूरी तरह अवरुद्ध कर रहा था. इसे काटने के लिए पोकलेन और जेसीबी मशीनों का इस्तेमाल किया गया.

बीआरओ के कमांडर कर्नल अंकुर महाजन ने बताया कि अत्यधिक ठंड और कठिन परिस्थितियों के बावजूद टीम ने लगातार काम करके हाईवे को खोल दिया है. अब रविवार को आपदा प्रबंधन और एसडीआरएफ की टीमें माणा गांव पहुंचेंगी, जिससे वहां फंसे लोगों तक राहत सामग्री और आवश्यक सहायता पहुंचाई जा सकेगी

जहां एक ओर बीआरओ की टीमें विपरीत हालातों में बेहतर कार्य कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर बिरही-निजमुला सड़क पर हो रहे चौड़ीकरण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं. हाल ही में इस सड़क पर बनाया गया पुस्ता मात्र दो दिन की बारिश में ही धंस गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य में लापरवाही बरती जा रही है, जिससे सड़क की स्थिति दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है.

Mana Avalanche Update: माणा हिमस्खलन हादसे में आज का क्या है अपडेट? DM चमोली ने दी पूरी जानकारी, पढ़ें यहां

चमोली जिले में इन दिनों सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है, जिसके तहत हिल कटिंग और पुस्तों का निर्माण किया जा रहा है. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत इस सड़क पर कार्यदायी संस्था निर्माण कार्य कर रही है. लेकिन हाल ही में हुई बारिश से सड़क का पुस्ता दरक गया, जिससे क्षेत्र में सड़क बंद होने का खतरा बढ़ गया है. स्थानीय निवासियों ने सड़क की खराब गुणवत्ता को लेकर प्रशासन पर सवाल उठाए हैं

स्थानीय निवासी तारेंद्र सिंह, प्रकाश सिंह, अनुज सिंह, वीरेंद्र सिंह और विक्रम सिंह का कहना है कि संबंधित विभाग को समय-समय पर सड़क की गुणवत्ता की जांच करनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्याओं से बचा जा सके. उनका आरोप है कि सड़क की हिल कटिंग भी मानकों के अनुरूप नहीं की जा रही है, जिससे बारिश के दौरान पुस्तों के धंसने की आशंका बनी रहती है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर सर्दियों की बारिश में ही सड़क का यह हाल हो गया है, तो बरसात के मौसम में स्थिति और भी बदतर हो जाएगी. उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की है

माणा गांव में फंसे लोगों के लिए राहत सामग्री भेजने की तैयारी
वहीं, बदरीनाथ हाईवे खुलने से क्षेत्र में फंसे यात्रियों और स्थानीय लोगों को राहत मिली है. बीआरओ की टीम लगातार सड़क को सुरक्षित बनाने में जुटी हुई है, ताकि आगे कोई अवरोध उत्पन्न न हो. बदरीनाथ क्षेत्र में बर्फबारी के कारण हाईवे कई दिनों से बंद पड़ा था, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था.

अब जब हाईवे खुल गया है, तो प्रशासन ने माणा गांव में फंसे लोगों के लिए राहत सामग्री भेजने की तैयारी कर ली है. साथ ही एसडीआरएफ की टीमें भी रवाना हो रही हैं, जो हिमस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति का जायजा लेंगी और जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाएंगी

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से अपील की है कि वे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर कड़ी निगरानी रखें, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्याओं का सामना न करना पड़े. खासकर ऊंचाई वाले इलाकों में सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने की जरूरत है, ताकि प्राकृतिक आपदाओं के दौरान भी ये सड़कें सुरक्षित बनी रहें.

बदरीनाथ हाईवे के सुचारु होने के बाद अब सभी की नजरें मौसम पर टिकी हैं. यदि आने वाले दिनों में मौसम साफ बना रहता है, तो राहत कार्यों को और तेज किया जाएगा. वहीं, बिरही-निजमुला सड़क के क्षतिग्रस्त होने के बाद स्थानीय लोग उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही इस पर प्रशासन की ओर से ठोस कदम उठाए जाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
CM योगी बोले- 'प्रदेश की प्रगति एवं समृद्धि में निर्णायक भूमिका निभा रही है नारीशक्ति'
CM योगी बोले- 'प्रदेश की प्रगति एवं समृद्धि में निर्णायक भूमिका निभा रही है नारीशक्ति'
वाराणसी में स्कॉर्पियों कार को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, 4 युवकों की मौत
वाराणसी में स्कॉर्पियों कार को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, 4 युवकों की मौत

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
मुझे उल्टी आती है... धोनी ने झूला झूलने से किया मना, अनंत अंबानी के साथ मेले का वीडियो वायरल
मुझे उल्टी आती है... धोनी ने झूला झूलने से किया मना, अनंत अंबानी के साथ मेले का वीडियो वायरल
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Embed widget