एक्सप्लोरर

Azamgarh: पुरानी रंजिश में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या, मास्क लगाकर आए थे बाइक सवार

आजमगढ़ में युवक की दिन दहाड़े गोली बरसा कर हत्या कर दी गई. वहीं, पुलिस की शुरुआती जांच में ये सामने आया है कि, पुरानी रंजिश में ये कत्ल किया गया है.

आजमगढ़: आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के फेटी गांव में सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक युवक की हत्या कर दी गई. दो बाइक पर मास्क लगाकर पहुंचे 6 बदमाशों ने हत्या की घटना को अंजाम दिया. फेटी गांव निवासी अकमल के यहां रह रहे गाजीपुर निवासी युवक बबलू से मिलने जौनपुर के केराकत क्षेत्र का निवासी बंटी सिंह आया था. अकमल और क्षेत्र के नामी बदमाश शाहजमा उर्फ नैयर से काफी अरसे से रंजिश चली आ रही है. 

ताबड़तोड़ फायरिंग

अकमल के भाई मेहताब की तरफ से पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक उनके घर सुबह 8 बजे नैयर का लड़का अब्दुल्ला व अन्य 5 लोग सरायमीर थाने के गरिमा व मनजीत पट्टी के निवासी कमाल नासिर, खालिद, फजल, माज खान, समीउल्लाह पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे. बाहर ही चुपचाप बैठे बंटी सिंह को गोली लग गई, जबकि अन्य सदस्य घर का दरवाजा खिड़की बंद करके छिप गए. बदमाश इतने पर भी नहीं माने और दरवाजे और खिड़कियों पर लगातार फायरिंग करते रहे. 

बंटी की मौके पर ही मौत

हालांकि, पुलिस का मानना है कि अकमल के घर के अंदर से भी फायरिंग की गई. घटना में अकमल के घर आए बंटी सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात के बाद हड़कंप मच गया और आरोपी फरार हो गए. सूचना के बाद मौके पर एसपी सुधीर कुमार सिंह एसपी सिटी पंकज कुमार सीओ लालगंज एसडीएम मार्टिनगंज समेत कई थानों की फोर्स पहुंच गई थी मौके पर फॉरेंसिक, सर्विलांस व स्वाट टीम भी जांच पड़ताल में लगी थी. 

एसपी ने कहा-दोनों के बीच पुरानी रंजिश

एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में पहले से ही तनातनी रही है. अभी पंचायत चुनाव के दिन फायरिंग में अकमल की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया था और शाहजमां नैयर को धारा 307 में जेल भेजा गया था. नैयर वर्तमान में जेल में बंद है. यह पुराना हिस्ट्रीशीटर है और गैंगस्टर है. इसके संपत्ति के सीज की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल आरोपित उसके पुत्र व अन्य की तलाश जारी है. कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. बताया जा रहा है कि शाहजमा नैयर की तरफ से समझौते के लिए लगातार दबाव व धमकी दी जा रही थी. 

ये भी पढ़ें.

यूपी: फतेहपुर में घर में घुसकर महिला से रेप, बलिया में किशोरी से बलात्कार में दो आरोपियों पर केस दर्ज

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget