एक्सप्लोरर

बुलंदशहर: किराने का सामान लेने के बहाने दुकान पर आये बदमाशों ने युवक को मारी गोली, मौत

यूपी में कानून-व्यवस्था को चुनौती दे रहे बदमाश बेखौफ होते जा रहे हैं. बुलंदशहर में दो अज्ञात लोगों ने एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी.

बुलंदशहर: बुलंदशहर में आज तड़के सुबह एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गए. बेखौफ हत्या आरोपियों ने युवक की हत्या को उसके घर पर ही जाकर अंजाम दिया. पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या के पीछे कारणों की जांच कर रही है.

परचून की दुकान पर सामान लेने के बहाने की हत्या

उत्तर प्रदेश के जिला बुलंदशहर में आज तड़के सुबह थाना सिकंदराबाद क्षेत्र के मोहल्ला खत्री वाड़ा में राहुल नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. जिस समय राहुल की हत्या की गई राहुल अपने घर पर मौजूद था. राहुल के पिता का कहना है, कि आज सुबह बार-बार दो लोग घर पर परचून का सामान मांगने आ रहे थे. दरअसल आपको बता दें कि राहुल और उसके पिता मोहल्ला खत्रीवाडा में ही किराना की दुकान करते हैं.

पिता का आरोप

राहुल के पिता का आरोप है कि दो लोग बार बार सुबह घर पर किराने का सामान मांगने आए, पहले तो राहुल ने किराने का सामान देने से मना कर दिया लेकिन जब दोनों युवकों ने मजबूरी जताते हुए कहा कि उन्हें अभी जरूरी आवश्यकता है, तो राहुल दोनों युवकों को सामान देने के लिए दुकान खोलने के लिए जाने लगा. जैसे ही राहुल अपने घर से बाहर निकला वैसे ही युवकों ने राहुल को घर के गेट पर ही गोली मार दी.

पुलिस का कहना है कि अभी तक हत्या के पीछे कारण का नहीं पता लग पाया है. परिजनों ने आरोप लगाया है कि पड़ोस में ही रहने वाले युवक ने राहुल की गोली मारकर हत्या की है, आरोपी फरार है. जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर हत्या के पीछे कारणों का पता लगाया जाएगा.

ये भी पढ़ें.

प्रयागराज: गंगा की मिट्टी से बनी बिजली से भी रोशन होगा प्रयागराज, पीएम मोदी भी कर चुके हैं इस कोशिश की तारीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी कैबिनेट में खटपट! आरक्षण के मुद्दे पर आमने-सामने आए दो मंत्री
योगी कैबिनेट में खटपट! आरक्षण के मुद्दे पर आमने-सामने आए दो मंत्री
नोएडा एलिवेटेड रोड फिर से धंसा, सेक्टर 18 आने-जाने वाला रास्ता कब तक बंद? जानें अपडेट
नोएडा एलिवेटेड रोड फिर से धंसा, सेक्टर 18 आने-जाने वाला रास्ता कब तक बंद? जानें अपडेट
एशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने बढ़ाया यूपी का मान, सीएम योगी ने दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने बढ़ाया यूपी का मान, सीएम योगी ने दी बधाई
कानपुर में बीरू हत्या मामले में बवाल, परिजनों ने शव को हाईवे पर रखकर किया हंगामा
कानपुर में बीरू हत्या मामले में बवाल, परिजनों ने शव को हाईवे पर रखकर किया हंगामा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget