एक्सप्लोरर

मेरठ हिंसा का साजिशकर्ता अनीस खलीफा पुलिस के हत्थे चढ़ा, पीएफआई से जुड़ने की बताई ये वजह

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में अनीस ने कहा कि भाई का बदला लेने के लिये उसने हिंसा की साजिश रची

मेरठ, एबीपी गंगा। मेरठ में बीते 20 दिसंबर को हुई हिंसा में पुलिस पर गोलियां चलाने वाले अनीस खलीफा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर 20 हजार का इनाम था। पुलिस की माने तो अनीस ने ही दंगाइयों को हथियार और कारतूस मुहैया कराया था और पुलिस पर गोली चलाने की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। यही नहीं अनीस खलीफा का हिंसा भड़काने और फायरिंग में अहम रोल था। पुलिस ने आरोपी की फायरिंग करते हुए फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसके बाद उसकी पहचान हुई। इसके बाद ही पुलिस ने अनीस पर इनाम बढ़ाया था। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर पिस्टल तमंचा और भारी संख्या में कारतूस भी बरामद कर लिया गया है।

मेरठ हिंसा का साजिशकर्ता अनीस खलीफा पुलिस के हत्थे चढ़ा, पीएफआई से जुड़ने की बताई ये वजह

20 दिसंबर को मेरठ में हजारों की संख्या में उपद्रवियों ने सड़क पर उतरकर पुलिस के सामने बवाल किया था। पुलिस पर पथराव और फायरिंग की गई । लिसाड़ी गेट में तीन जगह और नौचंदी में दो जगहों पर पुलिस को घेरकर गोलीबारी की गई थी। इस्लामाबाद चौकी को भी बवालियों ने आग के हवाले कर दिया था। 35 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को एक दुकान में बंद कर जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। इस मामले में पुलिस ने कुछ आरोपियों के फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए थे, जो पुलिस पर फायरिंग करते हुए दिखाई कर रहे थे। इन सभी के फोटो बाजारों और थानों पर भी लगाए गए थे।

पूछताछ में अनीस ने बताया कि 1987 के दंगों में उसके भाई की हत्या कर दी गई थी। उसी का बदला लेने के लिए अनीस पीएफआई से जुड़ा और बीती 20 दिसंबर को हिंसा की साज़िश रची थी ।

आपको बता दें कि हिंसा करने के आरोप में तीन आरोपियों की धरपकड़ पुलिस कर चुकी है, जबकि 20 हजार का इनामी अनीस खलीफा फरार चल रहा था। लिसाड़ी गेट पुलिस ने अनीस खलीफा को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया । आरोपी से पिस्टल भी बरामद कर ली गई । पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अनीस सद्दीकनगर का रहने वाला है और उसका कपड़े का कारोबार है ।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget