एक्सप्लोरर

महोबा में नाबालिग बच्ची के साथ रेप की कोशिश, 70 साल का बुजुर्ग आरोपी गिरफ्तार

Mahoba News:बच्ची खेत में बकरी चराने गई थी, तभी करीम मंसूरी ने उसे पीछे से दबोच लिया और उसकी चीख-पुकार को नजरअंदाज करते हुए घिनौनी हरकत की कोशिश की.आसपास के लोगों ने बचाया.

UP News: उत्तर प्रदेश के महोबा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां 70 वर्षीया बुजुर्ग ने 9 वर्षीय मासूम के साथ रेप की कोशिश की. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटना पनवाड़ी थाना क्षेत्र के गांव की है. पुलिस के अनुसार बच्ची खेत में बकरी चराने गई थी, तभी करीम मंसूरी ने उसे पीछे से दबोच लिया और उसकी चीख-पुकार को नजरअंदाज करते हुए घिनौनी हरकत की कोशिश की.

पीड़िता की मां ने दर्ज कराया मुकदमा

बच्ची की चीख सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था. परिजनों ने तुरंत पनवाड़ी थाना पुलिस को सूचना दी और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर करीम मंसूरी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (यौन उत्पीड़न) और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया.

कुछ ही घंटों में गिरफ्तार हुआ आरोपी

पनवाड़ी थाना पुलिस ने शिकायत मिलते ही तत्काल कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर आरोपी करीम मंसूरी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया. उसे जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया, जिसके बाद उसे प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया गया. उधर पीड़िता का भी मेडिकल करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया.

पनवाड़ी थाना प्रभारी ने बताया कि प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की गई. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, और पीड़िता के बयान व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

गांव के लोगों में भारी आक्रोश 

बच्ची के साथ हुई घटना से ग्रामीणों में काफी आक्रोश और उन्होंने इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है. ग्रामीणों के मुताबिक किसी बुजुर्ग से इस तरह की हरकत की उम्मीद नहीं थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में मिशन-27 को लेकर AIMIM ने कसी कमर, उठाया ये बड़ा कदम
यूपी में मिशन-27 को लेकर AIMIM ने कसी कमर, उठाया ये बड़ा कदम
मुरादाबाद पुलिस ने तैयार की कांवड़ मोबाइल वैन, 24 घंटे करेगी गश्त
मुरादाबाद पुलिस ने तैयार की कांवड़ मोबाइल वैन, 24 घंटे करेगी गश्त
सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
Embed widget