एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र चुनाव पर सपा की नजर, 2 दिन के दौरे पर रहेंगे अखिलेश यादव, सियासी जमीन करेंगे तैयार

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी अपनी सियासी जमीन मज़बूत करने में जुट गए हैं. सपा अध्यक्ष 18 और 19 अक्टूबर को महाराष्ट्र जाएंगे.

Akhilesh Yadav News: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के बाद अब महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत गरमाने लगी है. इस बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी महाराष्ट्र की सियासत में अपना पूरा दमखम दिखाने में जुट गए हैं. सपा अध्यक्ष 18 और 19 अक्टूबर को महाराष्ट्र दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वो मालेगांव और धुले में सार्वजनिक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे और पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश करेंगे. 

समाजवादी पार्टी अब यूपी से बाहर भी पार्टी की पकड़ बनाने में जुटी है. अखिलेश यादव ने जम्मू-कश्मीर में भी कई सीटों पर पार्टी के प्रत्याशी उतारे थे. जबकि हरियाणा में कांग्रेस का समर्थन करने का ऐलान किया था. लेकिन अब सपा अध्यक्ष का फोकस महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पर हैं. सपा अध्यक्ष 18 अक्टूबर को मालेगांव में जनसभा करेंगे. इसके अलावा 19 अक्टूबर धुले में राजनीति कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. 

इन सीटों पर अखिलेश यादव की नजर
अखिलेश यादव का फोकस उन इलाकों पर है जहां मुस्लिम आबादी निर्णायक संख्या में हैं या फिर जिन जगहों पर उत्तर प्रदेश से आने वाले लोग रहते हैं. सपा की नजर ऐसी 18 सीटों पर हैं. इससे पहले लखनऊ में सपा अध्यक्ष ने महाराष्ट्र सपा इकाई के पदाधिकारियों से भी मुलाकात की थी. जिसमें सपा विधायक और महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी भी शामिल हुए थे.  

महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के दो विधायक है. इनमें शिवाजी नगर से अबू आज़मी और भिंवडी ईस्ट सीट से रईस शेख सपा के विधायक हैं. अखिलेश यादव ने यूपी के भी बड़े चेहरों को महाराष्ट्र की जिम्मेदारी दी है. सपा महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन के साथ चुनाव लड़ना है. अखिलेश यादव सीटों को लेकर कांग्रेस पर दबाव बना सकते हैं. हालांकि सीटों को लेकर इंडिया गठबंधन में तस्वीर साफ नहीं हो पाई है. 

बता दें कि महाराष्ट्र में कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव गुट) और एनसीपी (शरद गुट के साथ) महाविकास अघाड़ी गठबंधन में हैं. ऐसे में क्या ये तीनों दल सपा को भी साथ लेने में सहमति जताते हैं या नहीं ये कहना मुश्किल है.  

लखीमपुर थप्पड़ कांड की दिल्ली तक गूंज, भूपेंद्र चौधरी ने हाईकमान को दी ये जानकारी, अब होगा एक्शन!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget