एक्सप्लोरर

सपा कई सीटों पर वापस ले सकती है उम्मीदवार, अखिलेश यादव कर रहे इस बात का इंतजार!

Maharashtra Elections 2024: समाजवादी पार्टी को अब भी गठबंधन से सीटों के बंटवारे को लेकर जवाब का इंतजार है. अगर बात बन जाती है तो सपा अपने बाकी उम्मीदवारों का नामांकन वापस ले सकती है.

Maharashtra Assembly Elections: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने दस सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं लेकिन, अब भी पार्टी को इंडिया गठबंधन से आस बंधी हुई है. दावा है कि अगर अब भी सपा को गठबंधन में तीन से चार सीटें मिल जाती है तो वो अपने बाकी उम्मीदवारों के नाम वापस ले सकती है. नहीं तो मुस्लिम बहुल और उन सीटों पर जहां यूपी के लोग रहते हैं वहां गठबंधन को नुकसान हो सकता है. 

सपा ने जिन सीटों पर अपने उम्मीदवारों नामों का ऐलान किया है उन सीटों पर नाम वापसी की अंतिम तारीख सोमवार 4 नवंबर को है. समाजवादी पार्टी को अब भी गठबंधन से सीटों के बंटवारे को लेकर जवाब का इंतजार है. अगर बात बन जाती है तो सपा अपने बाकी उम्मीदवारों का नामांकन वापस ले सकती है. सपा का मानना है कि बीजेपी को सत्ता से दूर रखने के लिए पूरे विपक्ष को मजबूती से एकजुट होकर लड़ना चाहिए ताकि कम मार्जिन वाली सीटों पर नुकसान न हो. 

सपा को गठबंधन के जवाब का इंतजार
सूत्रों के मुताबिक सपा की महाराष्ट्र ईकाई के नेता इस प्रयास में जुटे हुए हैं. अगर उन्हें गठबंधन के तहत 3-4 सीटें देने पर भी सहमति बन जाती है तो बाकी सीटों पर वो अपने प्रत्याशियों को वापस ले सकती है. लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तो सपा अपनी पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी, पार्टी के बड़े नेता भी उम्मीदवारों के समर्थन में चुनाव प्रचार करते हुए दिखाई दे सकते हैं. इसके लिए यूपी से प्रचार वाहन भी भेजे जा सकते है. सपा मुंबई प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी ने कहा कि वो गठबंधन के जवाब का इंतजार कर रहे हैं, जिसके बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी. 

समाजवादी पार्टी के पास महाराष्ट्र में दो विधायक है. इस बार सपा ने गठबंधन में जीती हुई दो सीटों समेत दस सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं. सपा मुस्लिम और यूपी के वोटरों के सहारे चुनाव में दम ठोंक रही है. ऐसे में जाहिर है एनडीए विरोधी वोट में बंटवारा हो सकता है, जिसका नुकसान इंडिया गठबंधन को ही होगा. महाराष्ट्र में यूपी की बड़ी आबादी रहती है. ऐसे में सपा के प्रभाव को नकारा नहीं जा सकता है.  

UP के इस रूट पर नेशनल हाईवे से हटाए जाएंगे टोल प्लाजा! शुरू होगा ये सिस्टम, ऐसे कटेंगे पैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे CM योगी, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
कल मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे CM योगी, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
हथकरघा से 30 लाख लोगों को रोजगार, बुनकरों को मिला बड़ा लाभ
हथकरघा से 30 लाख लोगों को रोजगार, बुनकरों को मिला बड़ा लाभ
हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या
हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget