एक्सप्लोरर

प्रयागराज: बाबरी विध्वंस केस में फैसला आने से पहले महंत धर्मदास ने शिव मंदिर में की पूजा, बोले- चिंतित नहीं

6 दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद गिराए जाने के मामले में 30 सितंबर को सीबीआई की विशेष अदालत अपना फैसला सुनाएगी. फैसले से पहले महंत धर्मदास ने शिव मंदिर में रुद्राभिषेक और पूजा अर्चना की.

प्रयागराज: अयोध्या का विवादित ढांचा गिराए जाने के मामले में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट 30 सितंबर को अपना फैसला सुनाएगी. ये फैसला लखनऊ में सुनाया जाना है. इस मामले में लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, कल्याण सिंह, उमा भारती और विनय कटियार के साथ ही निर्वाणी अणि अखाड़े के श्री महंत धर्मदास भी आरोपी हैं.

शिव मंदिर में की पूजा महंत धर्मदास अयोध्या जमीन विवाद मामले में पक्षकार भी रहे हैं. महंत धर्मदास मंगलवार को संगम नगरी प्रयागराज में थे. वो बुधवार सुबह लखनऊ की कोर्ट में हाजिर रहेंगे. मंगलवार को प्रयागराज से लखनऊ के लिए रवाना होने से पहले उन्होंने शहर के बम्हरौली इलाके के शिव मंदिर में रुद्राभिषेक और पूजा अर्चना की. इस मौके पर उन्होंने 30 सितंबर को फैसला आने के बाद शांति और अमन कायम रहने की प्रार्थना की.

फैसले को लेकर चिंतित नहीं ABP गंगा से की गई खास बातचीत में उन्होंने कहा कि बुधवार को आने वाले फैसले को लेकर वो कतई चिंतित नहीं हैं. अदालत का जो भी फैसला आएगा, वो उन्हें और बाकी सभी लोगों को पूरी तरह मंजूर रहेगा. अगर अदालत उन्हें व बाकी आरोपियों को दोषी मानकर किसी सजा का एलान करती है तो भी उन्हें कोई दुख या मलाल नहीं होगा. पूरी उम्र जेल में बिताने को तैयार महंत धर्मदास ने कहा कि भगवान के काम के लिए वो पूरी उम्र जेल में बिताने को तैयार हैं. शिव मंदिर में पूजा अर्चना के बाद वो लखनऊ के लिए रवाना हो गए. लखनऊ में उन्हें फैसले के वक्त कोर्ट में मौजूद रहना होगा. महंत धर्मदास का कहना है कि हिन्दू-मुस्लिम नजरिये से कतई नहीं देखना चाहिए और सभी को सौहार्द का वातावरण बनाकर कायम रखना चाहिए.

यह भी पढ़ें:

अयोध्याः बाबरी विध्वंस मामले में कल आएगा फैसला, नहीं मौजूद होंगे महंत नृत्य गोपाल दास, ये है वजह

प्रवासी मजूदरों को रोजगार देने में अव्वल रहा उत्तर प्रदेश, जिलों में प्रयागराज ने मारी बाजी

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'श्रीकृष्ण को मुस्लिम बताने वाला मौलाना बना हिन्दू', नंद किशोर गुर्जर का दावा- गीता का श्लोक पढ़ते ही...
'श्रीकृष्ण को मुस्लिम बताने वाला मौलाना बना हिन्दू', नंद किशोर गुर्जर का दावा- गीता का श्लोक पढ़ते ही...
Sonam Wangchuk Hunger Strike: सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले संजय निषाद, 'किसी के जिद करने से कुछ नहीं होता...'
सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले संजय निषाद, 'किसी के जिद करने से कुछ नहीं होता...'
लखनऊ: 3 बच्चों की मां को बंधक बनाकर हैवानियत, जंजीरों से बांधकर पीटा, बेटे को बेचने की धमकी देकर रेप
लखनऊ: 3 बच्चों की मां को बंधक बनाकर हैवानियत, जंजीरों से बांधकर पीटा, बेटे को बेचने की धमकी देकर रेप
बागपत: उमस भरी गर्मी में बिजली कटने से बेहाल लोग, अधिकारियों पर बिफरे सांसद राजकुमार सांगवान
बागपत: उमस भरी गर्मी में बिजली कटने से बेहाल लोग, अधिकारियों पर बिफरे सांसद राजकुमार सांगवान

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
'पाकिस्तान के 45 सैनिकों को मार गिराया', बलूचिस्तान को आजाद घोषित करने के बाद BLA का बड़ा दावा
'पाकिस्तान के 45 सैनिकों को मार गिराया', बलूचिस्तान को आजाद घोषित करने के बाद BLA का बड़ा दावा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: घर को दें Emoji वाला क्यूट लुक, इन आइडियाज से बनाएं यूनिक रूम
घर को दें Emoji वाला क्यूट लुक, इन आइडियाज से बनाएं यूनिक रूम
Embed widget