एक्सप्लोरर

Mahakumbh 2025 में सिक्योरिटी पर UP DGP प्रशांत ने शेयर किया खास प्लान, जानें- कैसा होगा इंतजाम?

Mahakumbh 2025 के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस मुस्तैद है. इस संदर्भ में उत्तर प्रदेश पुलिस के महानिदेशक प्रशांत कुमार ने सुरक्षा को लेकर खास प्लान शेयर किया है.

Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार ने सोमवार को कहा कि महाकुंभ मेला 2025 में आतंकी खतरों, साइबर हमलों, हमलावर ड्रोन और मानव तस्करी से निपटने के लिए प्रयागराज में 50,000 पुलिसकर्मियों की एक मजबूत टीम तैनात की जाएगी. हर 12 साल में होने वाला महाकुंभ प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा. महाकुंभ में करीब 45 करोड़ तीर्थयात्रियों के आने की उम्मीद है.

उप्र के डीजीपी कुमार ने कहा कि वह सुरक्षित कुंभ के लिए व्यक्तिगत रूप से सुरक्षा उपायों की निगरानी कर रहे हैं. प्रशांत कुमार ने कहा कि यह कुंभ वास्तव में डिजिटल होगा, जिसमें पुलिस बल आधुनिक तकनीकों जैसे एआई सक्षम कैमरे ड्रोन का प्रयोग करने के अलावा हमलावर ड्रोन का पता लगाने और उन्हें बेअसर करने के लिए प्रभावी रणनीति का उपयोग करेगा.

साइबर अपराधों में वृद्धि के बीच पुलिस तीर्थयात्रियों को साइबर अपराधियों से बचाने के लिए सभी उपाय कर रही है. डीजीपी ने कहा, 'महाकुंभ से पहले पुलिस बल ने ‘फ्यूचर क्राइम रिसर्च फाउंडेशन’ से निजी विशेषज्ञों की एक टीम को काम पर रखा है और साइबर धोखाधड़ी और अपराधों से तीर्थयात्रियों को बचाने के लिए आईआईटी कानपुर के साथ गठजोड़ किया है.'

उन्होंने कहा 'हमने पहली बार महाकुंभ क्षेत्र में एक साइबर पुलिस स्टेशन स्थापित किया है. हमने साइबर गश्त और साइबर सुरक्षा नेटवर्क का विश्लेषण करने के लिए ‘आईफोरसी’ और ‘सर्ट-इन’ जैसी राष्ट्रीय एजेंसियों को शामिल किया है. वे डेटा सुरक्षा पर भी काम करेंगी.'

पुलिस की तैनाती के बारे में पूछे जाने पर, कुमार ने कहा कि इस बार लगभग 50,000 पुलिसकर्मी ड्यूटी पर होंगे, जो 2019 में पिछले कुंभ की तुलना में 40 प्रतिशत अधिक हैं. मेले में सबसे महत्वपूर्ण चुनौती भीड़ प्रबंधन और यातायात योजना के बारे में कुमार ने कहा कि यातायात की आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और भीड़भाड़ के स्रोत पर प्रभावी उपाय किए जाएंगे.

डीजीपी ने कहा, 'हमने 2,700 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं, जिनमें एआई क्षमता वाले कैमरे भी शामिल हैं और भीड़ के घनत्व, आवाजाही, प्रवाह, बैरिकेड जंपिंग, आग और धुएं के बारे में सूचना देने के प्रबंध किए गए हैं. स्वचालित नंबर प्लेट पहचान क्षमताओं के साथ, पार्किंग क्षेत्रों का प्रबंधन किया जाएगा और शहर में आने वाले वाहनों की संख्या का अनुमान लगाया जा सकेगा.'

तीर्थयात्रियों के लिए कई ‘डायवर्जन’ योजनाएं भी- DGP
एकीकृत कमान और नियंत्रण केंद्र, जिसमें चार शाखाएं हैं--- तीन मेला क्षेत्र में और एक शहर में- भीड़ की आवाजाही पर 24 घंटे नजर रखेगा. आपातकालीन स्थिति में तीर्थयात्रियों के लिए कई ‘डायवर्जन’ योजनाएं भी हैं.

अति विशिष्ट व्यक्तियों के मेला दौरे के नियंत्रण पर कुमार ने कहा कि आने वाले किसी भी व्यक्ति को सामान्य दिनों में एक किलोमीटर और प्रमुख 'स्नान' पर्व के दिनों में तीन किलोमीटर चलना होगा.

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की सालगिरह पर अयोध्या में होगा जश्न, लेकिन 22 जनवरी नहीं होगी तारीख

आतंकी खतरों को रोकने के लिए किए जा रहे उपायों और उनका मुकाबला करने के लिए खुफिया जानकारी को कैसे मजबूत किया जा रहा है, इस बारे में पूछे जाने पर, कुमार ने कहा, 'आतंकवाद रोधी तैयारियों के लिए, हमारे पास नागरिक बल के अलावा एनएसजी, एटीएस, एसटीएफ हैं.'

डीजीपी ने कहा, 'किसी भी खतरे के बारे में खुफिया जानकारी जुटाने के लिए सभी केंद्रीय एजेंसियों को शामिल किया गया है. रणनीतिक बिंदुओं पर सशस्त्र बल तैनात रहेंगे और खुफिया तंत्र भी तैनात रहेंगे. ज्ञात अंतरराष्ट्रीय तत्वों को पहचानने के लिए ‘फेस रिकग्निशन सॉफ्टवेयर’ भी मौजूद है.'

जलाशयों और उसके आसपास श्रद्धालुओं की सुरक्षा के बारे में कुमार ने कहा कि गहरे पानी में अवरोधक, पानी के नीचे के ड्रोन और विशेषज्ञ गोताखोरों को तैनात किया गया है.

उन्होंने कहा, 'हम नदी के बीच में संकट में फंसे लोगों की मदद के लिए ‘रोबोटिक ब्वॉय’ भी ला रहे हैं.'

खोए-पाए मामलों की रणनीति के बारे में पूछे जाने पर कुमार ने कहा कि 10 डिजिटल खोया-पाया केंद्र स्थापित किए गए हैं और ऐसे मामलों में लोगों की सहायता के लिए स्थानीय पुलिस भी मौजूद रहेगी.

पुलिसकर्मियों की परीक्षा भी ली गई- DGP
उन्होंने कहा कि पुलिस खोए हुई मोबाइल को खोजने के लिए एक नेटवर्क भी तैयार कर रही है. महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तीन महिला पुलिस थाने, 10 पिंक बूथ और महिला पुलिस बल की एक बड़ी टुकड़ी तैनात की गई है.

मानव तस्करी विरोधी उपायों पर उन्होंने कहा कि पहली बार मेला क्षेत्र के तीन क्षेत्रों में तीन मानव तस्करी विरोधी इकाइयां खोली गई हैं जो ऐसी किसी भी गतिविधि पर कड़ी नजर रखेंगी.

भारी भीड़ को संवेदनशीलता के साथ संभालने की तैयारी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय और ‘टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज’ जैसे अन्य संस्थान पुलिस बल को प्रशिक्षण दे रहे हैं.

उन्होंने कहा, 'इस संबंध में कई कार्यशालाएं आयोजित की गई हैं और जिन पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाना है उनकी परीक्षा भी ली गई है.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget