एक्सप्लोरर

महाकुंभ: शहर से स्टेशन तक हर जगह अधिकारी तैनात, प्रयागराज डीएम ने तय की जिम्मेदारी

Mahakumbh in Prayagraj: प्रयागराज में नए साल पर 13 जनवरी से 26 फरवरी के बीच आयोजित होने महाकुंभ की तैयारियां जोरों पर है. महाकुंभ को भव्य दिव्य बनाने के लिए आज अधिकारियों को कार्यभार आवंटित किया गया.

Prayagraj News Today: प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ को भव्य और दिव्य बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार सभी मोर्चों विशेष रणनीति तैयार की है. इसी कड़ी में महाकुंभ में प्रशासनिक अधिकारियों को विशेष क्षेत्रों में तैनात किया जा रहा है. इन अधिकारियों पर अलग-अलग गतिविधियों की देखरेख और प्रबंधन का दायित्व होगा.

इसी तरह प्रयागराज के जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों के अनुसार कार्य क्षेत्र आवंटित किए हैं. जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार महाकुम्भ-2025 में किसी भी कार्य के कार्यवाहक प्रभारी होंगे.

कौन कहां होगा तैनात?
इसके साथ अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनय कुमार सिंह, झूसी और आस-पास के क्षेत्र का पूरा प्रबंधन देखेंगे. अपर जिलाधिकारी (भूलेख) कुंवर पंकज, नैनी और उसके आस-पास के क्षेत्र का कार्य देखेंगे, जबकि अपर जिलाधिकारी (नजूल) प्रदीप कुमार के पास फाफामऊ और आस-पास के क्षेत्र की जिम्मेदारी होगी. 

अपर जिलाधिकारी (नगर) मदन कुमार को पूरी नगर क्षेत्र की देखरेख का जिम्मा दिया गया है, तो अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पूजा मिश्रा को आईसीसीसी (प्रयागराज मेला प्राधिकरण) में स्थित कंट्रोल रूम का प्रभार सौंपा गया है.

अधिकारियों की सेक्टरवाइज ड्यूटी
इसके अलावा महाकुंभ 2025 के प्रमुख स्नान पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए रेलवे स्टेशनों पर श्रद्धालुओं, स्नानार्थियों और भक्तों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए नोडल अधिकारी, सहायक नोडल अधिकारियों को सेक्टरवार ड्यूटी लगाई गई है. 

पीडीए वीसी अमित पाल शर्मा को प्रयागराज जंक्शन का नोडल अधिकारी बनाया गया है, जबकि अपर नगर मजिस्ट्रेट (तृतीय) सुदामा वर्मा को सूबेदारगंज और अपार नगर आयुक्त दीपेंद्र यादव रामबाग रेलवे स्टेशन के नोडल होंगे.

इसी तरह अपर नगर मजिस्ट्रेट (प्रथम) संदीप तिवारी प्रयाग रेलवे स्टेशन, ओएसडी पीडीए संजीव कुमार उपाध्याय फाफामऊ रेलवे स्टेशन, उप जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रेरणा गौतम प्रयाग संगम, अपर नगर आयुक्त अरविंद कुमार राय दारागंज रेलवे स्टेशन के नोडल होंगे. 

ये देखेंगे रेलवे स्टेशन की व्यवस्था
अपर उप जिलाधिकारी सदर गणेश कनौजिया को झूसी रेलवे स्टेशन, उप जिलाधिकारी (न्यायिक) करछना, जूही प्रसाद को नैनी रेलवे स्टेशन और उप जिलाधिकारी जयजीत कौर को छिंवकी-नैनी रेलवे स्टेशन का नोडल बनाया गया है. ये सभी नोडल, सहायक नोडल अधिकारियों और सेक्टर अधिकारियों के साथ मिलकर व्यवस्था देखेंगे.

इसके साथ ही समस्त होल्डिंग एरिया की व्यवस्था के लिए भी नोडल, सहायक नोडल और सेक्टर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है. इन अधिकारियों पर महाकुंभ को सफल बनाने की जिम्मेदारी होगी.

ये भी पढ़ें: 'महाकुंभ को देश-विदेश में करें प्रचार,' सीएम योगी ने मंत्रिमंडल की बैठक में दिए निर्देश

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget