एक्सप्लोरर

महाकुंभ: श्रद्धालु क्रूज का उठा सकेंगे लुत्फ, पीएम मोदी के दौरे से पहले भव्य तैयारियां

Mahakumbh 2025 in Prayagraj: प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ मेले को लेकर प्रदेश सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले माह 13 दिसंबर को प्रयागराज आएंगे.

Prayagraj News Today: महाकुंभ 2025 को सनातन धर्म का सबसे बड़ा आयोजन बनाने के लिए प्रतिबद्ध उत्तर प्रदेश सरकार इसे दिव्य और भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है. महाकुंभ के लिए प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ ही इस आयोजन को उनके लिए यादगार बनाने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं. 

इसी कड़ी में 13 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयागराज जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले अत्याधुनिक सुविधाओं वाले क्रूज को काशी से प्रयागराज लाए जाने की योजना पर काम किया जा रहा है. इसके लिए काशी के डीएम को मेला प्राधिकरण की ओर से प्रस्ताव भी भेजा जा चुका है.

महाकुंभ में क्रूज बनेंगे आकर्षण
इस पर जल्द निर्णय होने की संभावना है. सब कुछ सही रहा तो जलमार्ग से निषादराज क्रूज के 5 दिसंबर तक प्रयागराज आने की संभावना है. इसके अलावा अलकनंदा और विवेकानंद क्रूज को भी लाए जाने का प्रयास किया जा रहा है. ये क्रूज महाकुंभ में श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र बन सकते हैं. 

केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार इस बार महाकुंभ को अब तक के सबसे भव्य और आकर्षक आयोजन बनाने के लिए तैयारी की जा रही है. क्रूज को महाकुंभ में उतारने का फैसला इन्हीं योजनाओं में से एक है. उम्मीद की जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 13 दिसंबर को प्रयागराज आने से पहले निषादराज क्रूज प्रयागराज पहुंच जाएगा. 

क्रूज इन सुविधाओं से है लैस
महाकुंभ के साक्षी बनने जा रहा अत्याधुनिक क्रूज प्रदूषण रहित और वातानुकूलित भी है. बिजली से चलने वाले निषाद राज क्रूज से किसी भी प्रकार का प्रदूषण नहीं होता. इस क्रूज में 100 से अधिक लोग एक साथ सुरक्षित यात्रा कर सकते हैं. इसके साथ ही उनके खाने-पीने का भी शानदार इंतजाम रहेगा. इसके अलावा क्रूज में लगी एलईडी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण बनने जा रही है.

संगम के दौरान सफर करने वाले लोग ऐतिहासिक मंदिरों, धार्मिक स्थलों के साथ-साथ अखाड़े समेत तमाम विशेषताओं को देख सकेंगे. अपर मेला अधिकारी विवेक चतुर्वेदी ने बताया की अत्याधुनिक सुविधाओं वाले क्रूज को प्रयागराज तक लाने में कोई दिक्कत न आने पाए, इसकी पुख्ता तैयारी की जा रही है. निषादराज क्रूज के साथ ही यहां पर एसपीजी के विशेष दस्ते भी सुरक्षा इंतजाम को पुख्ता करेंगे.

ये भी पढ़ें: सुल्तानपुर में हाईस्कूल फेल लड़के से ग्रेजुएट दुल्हन ने किया शादी से इंकार, दुल्हे को बताया मंदबुद्धि

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर स्कूटी और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर, दर्दनाक हादसे में तीन की मौत
हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर स्कूटी और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर, दर्दनाक हादसे में तीन की मौत
मुरादाबाद: दलित महिला के सिर पर पिस्टल रखकर कराया धर्म परिवर्तन, शिकायत पर मुस्लिम दंपत्ति गिरफ्तार
मुरादाबाद: दलित महिला के सिर पर पिस्टल रखकर कराया धर्म परिवर्तन, शिकायत पर मुस्लिम दंपत्ति गिरफ्तार
यूपी: उफनते नाले में बारातियों से भरी बोलेरो बही, युवकों ने जान जोखिम में डालकर बचाईं 6 जिंदगियां
यूपी: उफनते नाले में बारातियों से भरी बोलेरो बही, युवकों ने जान जोखिम में डालकर बचाईं 6 जिंदगियां
Varanasi News: वाराणसी में मानव तस्करी का पर्दाफाश, एक लाख में बेची गई किशोरी; 5 गिरफ्तार
वाराणसी में मानव तस्करी का पर्दाफाश, एक लाख में बेची गई किशोरी; 5 गिरफ्तार

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
ईरान ने जहाज पर किया अटैक तो भड़का अमेरिका, शुरू कर दी स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
'लॉकअप 2' में सुनिता आहूजा ने दी गालियां, गोविंदा बोले- कोई दिक्कत नहीं, झेला है
'लॉकअप 2' में सुनिता आहूजा ने दी गालियां, गोविंदा बोले- कोई दिक्कत नहीं, झेला है
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
Video: फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
Embed widget