एक्सप्लोरर

महाकुंभ में 37वें दिन भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, बदले गए नियम, VIP के साथ 6-7 सिर्फ लोगों को एंट्री

Prayagraj News: प्रयागराज महाकुंभ में आज 37वें दिन भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. सुबह 10 बजे तक 53 लाख लोगों ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई. मेला क्षेत्र के नियमों में भी कुछ बदलाव किए गए हैं.

Maha Kumbh News: प्रयागराज महाकुंभ में आज 37वें दिन भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. आज सुबह 10 बजे तक 53.24 लाख श्रद्धालुओं ने त्रिवणी में स्नान किया. श्रद्धालुओं के संगम पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है. माना जा रहा है कि आज भी एक करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं संगम में स्नान करने के लिए महाकुंभ आ सकते हैं. महाकुंभ क्षेत्र में नियमों में भी बदलाव हुए हैं.

महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भीड़ की वजह से शहरों में कई जगहों पर ट्रैफिक जाम है. इसके साथ ही रेलवे स्टेशन पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. पिछले चार दिनों से लगातार उमड़ रही भारी भीड़ की वजह से महाकुंभ क्षेत्र और रेलवे स्टेशनों पर इमरजेंसी प्लान को लागू करना पड़ रहा है. रेलवे ने भारी भीड़ के चलते विभागीय प्रोटोकॉल को पूरी तरह खत्म कर दिया है. किसी भी अधिकारी को फिलहाल कोई प्रोटोकॉल नहीं दिया जा रहा है. इसके साथ ही रेलवे ने अपने गेस्ट हाउस की बुकिंग भी बंद कर दी है.

VIP के साथ 6-7 लोगों को एंट्री
श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए महाकुंभ क्षेत्र में भी कई नए नियम लागू किए गए हैं. वीआईपी के साथ अब अधिकतम 7 से 8 लोग ही जा सकेंगे. वीआईपी के साथ ज्यादा लोगों को नहीं जाने दिया जाएगा. कुछ वीआईपी के साथ 30 से 40 लोग पहुंच रहे थे. जिसको देखते हुए अब 7 से 8 लोग ही वीआईपी के साथ महाकुंभ क्षेत्र में जा सकेंगे.

रविवार और सोमवार की रात को प्रयागराज जंक्शन रेलवे स्टेशन को कुछ देर के लिए बंद करना पड़ा था. श्रद्धालुओं को अभी भी खुसरो बाग के होल्डिंग एरिया में रोक कर ही स्टेशन जाने दिया जा रहा है. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जगह-जगह प्रशासन मुस्तैद है. सड़कों पर भी ट्रैफ्रिक पुलिस यातायात बनाए हुए है. महाकुंभ समापन की ओर बढ़ रहा है, ऐसे में श्रद्धालुओं की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है. श्रद्धालु बस, रेल निजी वाहनों से महाकुंभ आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें- महाकुंभ में नहाने लायक नहीं है संगम का पानी, सामने आई ये वजह, CPCB ने NGT को दी रिपोर्ट

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: कांग्रेस के साथ गठबंधन पर शिवपाल यादव का बड़ा बयान, 'समाजवादी पार्टी बड़े...'
यूपी चुनाव: कांग्रेस के साथ गठबंधन पर शिवपाल यादव का बड़ा बयान, 'समाजवादी पार्टी बड़े...'
Basti News: रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला, 5 बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार
बस्ती में रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला, 5 बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार
Basti News: पुल पर सियासत, जनता बेहाल, 10 हजार लोगों की जिंदगी दांव पर
बस्ती में पुल पर सियासत, जनता बेहाल, 10 हजार लोगों की जिंदगी दांव पर
Moradabad News: हाथ पकड़कर नदी में कूदे थे प्रेमी युगल, चार दिन बाद किशोरी का शव बरामद
मुरादाबाद: हाथ पकड़कर नदी में कूदे थे प्रेमी युगल, चार दिन बाद किशोरी का शव बरामद

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget