एक्सप्लोरर

महाकुंभ में बढ़ी श्रद्धालुओं की भीड़ तो DIG ने संभाला मोर्चा, ग्राउंड जीरो पर उतरे वैभव कृष्ण

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ मेला क्षेत्र डीआईजी वैभव कृष्ण के मुताबिक वीआईपी मूवमेंट की वजह से किसी श्रद्धालु को कोई दिक्कत नहीं हो रही है. स्नान पर्वों पर वीआईपी को कोई प्रोटोकॉल नहीं दिया जा रहा है.

Maha Kumbh 2025 News: प्रयागराज महाकुंभ में आज रविवार (9 फरवरी) को भी सवा करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया है. पिछले कई दिनों से रोजाना एक करोड़ से ज्यादा की भीड़ आने की वजह से मेला क्षेत्र से लेकर शहर तक व्यवस्थाएं प्रभावित हुई थी. हालांकि पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारी अब खुद ग्राउंड जीरो पर उतरकर व्यवस्था को संभालने में लगे हैं. 

महाकुंभ के डीआईजी पुलिस वैभव कृष्ण खुद संगम से लेकर एंट्री पॉइंट तक पैदल ही भ्रमण कर व्यवस्थाओं को बनाने में लगे हुए हैं. उनका कहना है की भीड़ अप्रत्याशित तरीके से ज्यादा आ रही है. इसकी वजह से लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना भी कभी-कभी करना पड़ता है, लेकिन श्रद्धालु सुगमता से स्नान व पूजा अर्चना कर सकें, इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है.

श्रद्धालुओं की सेवा के लिए ही पुलिसकर्मी आमतौर पर 16 से 18 घंटे और कई बार तो लगातार 50 घंटे तक बिना रुके हुए ड्यूटी कर रहे हैं. उनका कहना है कि वह खुद ग्राउंड जीरो पर उतरकर फील्ड में काम करने वाले पुलिसकर्मियों को निर्देशित कर रहे हैं और व्यवस्थाओं की मॉनीटरिंग कर रहे हैं.

मेला क्षेत्र में कहीं भी ट्रैफिक जाम की स्थिति नहीं- DIG वैभव कृष्ण

डीआईजी वैभव कृष्ण ने रविवार को एबीपी न्यूज़ से की गई खास बातचीत में बताया है कि ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर कमिश्नरेट की पुलिस से लगातार कोऑर्डिनेशन किया जा रहा है. मेला क्षेत्र में कहीं भी ट्रैफिक जाम की स्थिति नहीं है. लोग अलग-अलग रास्तों पर पैदल चलते हुए संगम पहुंच रहे हैं. वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से पाबंदी लगी हुई है. जो पास निर्गत किए गए थे, उन्हें भी अगले आदेश तक सस्पेंड कर दिया गया है.

स्नान पर्वों पर वीआईपी को कोई प्रोटोकॉल नहीं- DIG वैभव कृष्ण

उनके मुताबिक वीआईपी मूवमेंट की वजह से किसी श्रद्धालु को कोई दिक्कत नहीं हो रही है. स्नान पर्वों पर वीआईपी को कोई प्रोटोकॉल नहीं दिया जा रहा है. आम दिनों में भी जो VIP आ रहे हैं उनके लिए विशेष मार्ग निर्धारित किया गया है और साथ ही वाहनों की संख्या एकदम सीमित कर दी गई है.

कल्पवासियों के वाहन का आने-जाने का समय निर्धारित- DIG वैभव कृष्ण

डीआईजी वैभव कृष्ण ने बताया है कि मेला पुलिस ने 12 फरवरी को पड़ने वाले माघी पूर्णिमा के स्नान पर्व को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. कल्पवासियों के वाहन मेला क्षेत्र में आने और वापस जाने का समय और मार्ग निर्धारित कर दिया गया है. उन्होंने मेले में आने वाले सभी श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील की है. उन्होंने कहा है कि सारे लोग अपने वाहनों को अगर पार्किंग में खड़ा कर नजदीक के घाटों पर गंगा स्थान करेंगे तो व्यवस्थाएं कतई नहीं बिगड़ेगी और श्रद्धालुओं को भी सहूलियत होगी. 

दुष्प्रचार कर महाकुंभ में पैनिक ना क्रिएट होने दें- DIG वैभव कृष्ण

डीआईजी वैभव कृष्ण का कहना है कि महाकुंभ को लेकर कुछ लोग अब भी सोशल मीडिया पर गलत बयानी कर रहे हैं. किसी दूसरी जगह का वीडियो डालकर उसे महाकुंभ की भगदड़ का बताए जाने के मामले में एक और एफ आई आर दर्ज की गई है. लोगों को लगातार सचेत किया जा रहा है कि वह दुष्प्रचार कर महाकुंभ में पैनिक ना क्रिएट होने दें. अगर कोई ऐसा करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

'VIP घाट, भूखे-प्यासे श्रद्धालु और सड़कों पर जाम', योगी सरकार पर क्यों बरसे अखिलेश यादव?

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget