एक्सप्लोरर

जानें, धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित का मोहिनी से बेगम तक का सफर

बॉलीवुड की खूबसूरत और दिलकश अदाकारा माधुरी दीक्षित आज जन्मदिन मना रही है। उनके बर्थडे पर जानिए एक्ट्रेस के ऐसे ही कुछ बेहतरीन गाने, जिनमें उनका बेहतरीन डांस दिखा और आप भी उस पर थिरकने को मजबूर हो जाएंगे।

एबीपी गंगा, 1984 में फिल्म अबोध से बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित का आज बर्थडे है। 52 साल की उम्र में भी उनकी अदाकारी के सामने बड़ी-बड़ी हीरोइनें फीकी लगती हैं। 15 मई को माधुरी दीक्षित का जन्मदिन है। माधुरी ने अपने करियर में कई फिल्में की, बेहतरीन अदाकारी के लिए कई अवॉर्ड्स भी जीते। एक्टिंग के साथ-साथ माधुरी के डांस का तो कोई जवाब ही नहीं। बॉलीवुड में ऐसी कम ही हीरोइनें हैं जो माधुरी दीक्षित के डांस को मैच कर सके। माधुरी बॉलीवुड की डांस क्वीन है और इस मामले में उन्हें कोई मात नहीं दे सकता है। चाहे तेजाब का एक-दो तीन हो या फिल्म ये जवानी है दीवानी का घाघरा सॉन्ग हो, माधुरी दीक्षित अपने डांस से इन गानों को क्लासिक बना देती हैं। आईए उनके बर्थडे के मौके पर जानते हैं एक्ट्रेस के ऐसे ही कुछ बेहतरीन गाने, जिनमें उनका बेहतरीन डांस दिखा और आप भी उस पर थिरकने को मजबूर हो जाएंगे।

फिल्म तेजाब

सबसे पहले बात करते है फिल्म तेजाब के गाने एक दो तीन... की इस गाने के जरिए माधुरी दीक्षित ने रातों रात स्टार बन गई। यह फिल्म 1988 में आई थी। इस गाने में माधुरी के साथ अनिल कपूर थे। इस गाने को अल्का याज्ञनिक ने गाया। कहते जिस वक्त यह गाना रिलीज हुआ था तो माधुरी दीक्षित के फैंस उनको कॉपी करते थे। फिल्म से ज्यादा चर्चा इस गाने की हुई थी और आज भी ये गाना अक्सर शादी और पार्टी में सुनने को मिलता है।

फिल्म बेटा

1992 में रिलीज हुई इंद्र कुमार की फिल्म बेटा। इस फिल्म से माधुरी एक बार फिर अनिल कपूर के साथ नजर आई थी। फिल्म में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित के बीच फिल्माया गया गाना धक-धक करने लगा दिल। इतना हिट हुआ कि इस गाने के बाद माधुरी को 'धक-धक गर्ल' कहा जाने लगा। इस गाने में माधुरी दीक्षित का हॉट एंड सिजलिंग अंदाज देखने को मिला।

फिल्म खलनायक

फिल्म खलनायक के गाने चोली के पीछे क्या है को लेकर विवाद भी खूब हुआ और ये गाना भी सुपरहिट हुआ। 1993 में रिलीज हुई यह फिल्म ब्‍लॉकबस्टर साबित हुई। माधुरी के इस आइटम नंबर ने दर्शकों को दीवाना बना दिया। इस गाने को अल्का याज्ञनिक ने आवाज दी थी। इस फिल्म में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की जोड़ी देखने को मिली थी और इस फिल्म के बाद करण जौहर की फिल्म कंलक में यह जोड़ी देखने को मिली।

फिल्म अंजाम

फिर 1994 में आई फिल्म अंजाम में माधुरी दीक्षित और शाहरुख खान की जोड़ी देखने को मिली। इस फिल्म का गाना चने के खेत में खूब मशहूर हुआ था। इस फिल्म में शाहरुख खान नेगेटिव रोल में दिखाई दिए थे।

फिल्म याराना

1995 में माधुरी दीक्षित और ऋषि कपूर की फिल्म याराना रिलीज हुई। इस फिल्म में मेरा पिया घर आया गाने पर माधुरी ने एक बार फिर बेहतरीन डांस किया।

फिल्म पुकार

2000 में फिल्म पुकार में माधुरी दीक्षित ने प्रभुदेवा के साथ ताल से ताल मिलाया।

फिल्म देवदास

2002 में संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास में तो माधुरी ने कई डांस नंबर्स किए, लेकिन उनका गाना मार डाला देखकर लोग घायल हो गए।

फिल्म आजा नचले

शादी के बाद माधुरी दीक्षित ने करीब 6 साल के लंबे अंतराल के बाद 2007 में फिल्म आजा नचले से कमबैक किया, इस फिल्म में माधुरी खुद एक डांसर बनी थीं। ये फिल्म तो कुछ खास नहीं चली, लेकिन माधुरी के डांस को लोगों ने खूब पसंद किया।

फिल्म ये जवानी है दीवानी

2013 में रिलीज हुई ये जवानी है दीवानी फिल्म तो दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की थी, लेकिन एक आइटम नंबर से माधुरी दीक्षित महफिल लूट ले गईं। माधुरी ने एक बार फिर साबित कर दिया था कि उन्हें क्यों डासिंग क्वीन कहा जाता है।

फिल्म डेढ़ इश्कियां

2014 में माधुरी दीक्षित की फिल्म डेढ़ इश्कियां रिलीज हुई। इस फिल्म का गाना हमरी अटरिया पर भी सुपरहिट हुआ।

फिल्म कलंक

2019 में मल्टीस्टारर फिल्म कलंक रिलीज हुई, हालांकि इस फिल्म में आलिया भट्ट और सोनाक्षी सिन्हा भी मौजूद थीं, लेकिन माधुरी का डांस इन सब पर भारी पड़ा। 51 साल की माधुरी ने तबाह हो गए गाने पर डांस किया तो लोगों को मार डाला की माधुरी याद आ गईं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में प्रेस वार्ता के बीच भावुक हुईं अंकिता भंडारी की मां सोनी, फफक-फफक कर रोईं
दिल्ली में प्रेस वार्ता के बीच भावुक हुईं अंकिता भंडारी की मां सोनी, फफक-फफक कर रोईं
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
अमेठी की फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
अमेठी की फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
प्रयागराज का कसारी मसारी अब श्रीकृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
प्रयागराज का कसारी मसारी अब श्रीकृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget