एक्सप्लोरर

लखनऊ विश्वविद्यालय में बनेगा संगीत पुस्तकालय, टैगोर लाइब्रेरी के अंदर ही मिलेगा स्थान

Lucknow University: लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आलोक राय ने बताया कि संगीत पुस्तकालय लखनऊ विश्वविद्यालय स्थित टैगोर लाइब्रेरी में ही बनाया जाएगा. जिससे इन छात्रों को काफी मदद मिलेगी.

Lucknow University News: लखनऊ विश्वविद्यालय गीतों और फिल्मों को संरक्षित करने के लिए संगीत पुस्तकालय बनाने जा रहा है. अब इसमें अलग-अलग प्रकार के गीतों, लोकगीतों और फिल्मों को संरक्षित किया जाएगा. इस लाइब्रेरी  में अलग-अलग फिल्मकारों, कलाकारों के जीवन से लेकर उनके काम तक की जानकारी यहां से लोग प्राप्त कर सकेंगे. इसकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है और जल्द ही विश्वविद्यालय इस पर अपना काम शुरू कर देगा. 

लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आलोक राय ने बताया कि संगीत पुस्तकालय लखनऊ विश्वविद्यालय स्थित टैगोर लाइब्रेरी में ही बनाया जाएगा. इसमें विश्व भर के अलग-अलग गीतों ,लोकगीतों और डॉक्यूमेंट्री समेत अलग-अलग चीजों को संरक्षित किया जाएगा, जिससे फिल्म इंडस्ट्री और गीतों में रुचि रखने वाले छात्रों को काफी मदद मिलेगी. कोई छात्र इन पर शोध करना चाहेगा तो उसको भी आसानी से जानकारी मुहैया हो जाएगी. इस संगीत पुस्तकालय को ऑडियो लाइब्रेरी के फॉर्म में निर्माण कराया जाएगा. जहां पर एक स्क्रीन और हेडफोन लगा होगा ,यहां स्क्रीन में सारा डाटा लोड होगा और छात्र स्क्रॉल करके संगीत और इस क्षेत्र से जुड़ी जानकारी को सुन सकेंगे. 

भातखंडे विश्वविद्यालय की ली जाएगी मदद

जानकारी के मुताबिक इसमें सबसे पहले दुष्यंत कुमार की गजलों को रिकॉर्ड किया जाएगा. लखनऊ विश्वविद्यालय भातखंडे विश्वविद्यालय की मदद से दुष्यंत कुमार की गजलों को गीतों का रूप देगा. दुष्यंत कुमार की गजलों में जो गजल गीत बनने लायक होगी उसको भातखंडे विश्वविद्यालय म्यूजिक देकर गीत में कन्वर्ट करेगा, जिसको ऑडियो फॉर्म में लखनऊ विश्वविद्यालय संगीत पुस्तकालय में रखेगा. शुरुआत दुष्यंत कुमार की गजल से होगी और आने वाले दिनों में ये कारवां और आगे बढ़ेगा.

संस्कृत संवर्धन को मिलेगा बढ़ावा 

लखनऊ विश्वविद्यालय की कोशिश है कि विश्व के अलग-अलग देश और क्षेत्र और अलग-अलग परंपराओं के संगीत से छात्र परिचित हो सके. इसके लिए ये शुरुआत की जा रही है. विश्वविद्यालय का मानना है कि इससे संस्कृत संवर्धन को बढ़ावा मिलेगा.

ये भी पढ़ें: Bihar Lok Sabha Elections: UP के मुख्यमंत्री ने बिहार में RJD और कांग्रेस का छुड़ाया 'बुखार', क्या बोले योगी आदित्यनाथ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विनोद तावड़े बने यूपी प्रभारी, CM योगी ने इस अंदाज में दी बधाई
विनोद तावड़े बने यूपी प्रभारी, CM योगी ने इस अंदाज में दी बधाई
विनोद तावड़े को प्रभारी बनाकर BJP ने 2024 की गलती सुधारी? OBC चेहरे पर इसलिए लगाया दांव!
विनोद तावड़े को प्रभारी बनाकर BJP ने 2024 की गलती सुधारी? OBC चेहरे पर इसलिए लगाया दांव!
मेरठ में ब्लैकमेल कर होटल में नाबालिग से रेप! हिंदू संगठन ने पकड़ा आरोपी
मेरठ में ब्लैकमेल कर होटल में नाबालिग से रेप! हिंदू संगठन ने पकड़ा आरोपी
कन्नौज: बारिश से तालाब बना स्कूल, घुटनों तक पानी में फंसे बच्चे
कन्नौज: बारिश से तालाब बना स्कूल, घुटनों तक पानी में फंसे बच्चे

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget