एक्सप्लोरर

Lucknow University: लखनऊ विश्वविद्यालय में 6 दिसंबर को मनाया जाएगा दीक्षांत समारोह, ड्रेस कोड हुआ जारी

Lucknow University Convocation Ceremony: उपाधि पाने वालों को कुर्ता पजामा के 450 रुपए और अंग वस्त्र के ₹350 देने होंगे. कैशियर काउंटर से ड्रेस की रसीद कटानी होगी.

Lucknow University Convocation Ceremony: लखनऊ विश्वविद्यालय का 6 दिसंबर को दीक्षांत समारोह होना है. दीक्षांत समारोह की तैयारियां विश्वविद्यालय में जोर शोर से चल रही हैं. दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए ड्रेस कोड को अनिवार्य कर दिया गया है. छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के लिए अलग-अलग ड्रेस कोड हैं. विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि छात्र कुर्ता-पजामा दीक्षांत समारोह में पहनेंगे. छात्राओं का ड्रेस कोड साड़ी या सलवार-कुर्ता होगा. शिक्षकों के लिए भी ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है.

दीक्षांत समारोह के लिए अनिवार्य हुआ ड्रेस कोड

पुरुष शिक्षकों को कोट-पैंट पहनना होगा और शिक्षिकाओं को साड़ी पहनकर आने के लिए कहा गया है. कुलाधिपति यानी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल क्रीम सिल्क कपड़े पर गोल्ड और महरून जरदोजी की साड़ी पहनेंगी. कुलपति गोल्ड सिल्क कपड़े पर मेहरून जरदोजी का काम किया हुआ कपड़ा पहनेंगे. ड्रेस कोड में उपाधि पाने वाले स्नातक, परास्नातक, पीएचडी के छात्र महरून कुर्ता और क्रीम कलर का चूड़ीदार पाजामा पहनकर दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे.

6 दिसंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी का है कार्यक्रम

मंच पर बैठने वाले अतिथियों के लिए भी ड्रेस कोड का ऐलान किया गया है. छात्रों को अंग वस्त्र के साथ क्रीम कलर का साटन कपड़े पर बॉर्डर, पट्टी गोल्डन कलर और भीतर बॉर्डर पट्टी मेहरून कलर के साथ धारण करना होगा. सभी को काले जूते पहनना भी अनिवार्य किया गया है. छात्राओं को गोल्डन बॉर्डर की महरून साड़ी या महरून कुर्ता, क्रीम चूड़ीदार सलवार अंग वस्त्र के साथ इस्तेमाल कर सकेंगी. अंग वस्त्र का वितरण 4 और 5 दिसंबर को प्रॉक्टर कार्यालय के कमरा संख्या 5 में होगा. लोगों को सुविधा 10:00 बजे से लेकर शाम 3:00 बजे तक मिल पाएगी. उपाधि पाने वालों को कुर्ता पजामा के 450 रुपए और अंग वस्त्र के ₹350 देने होंगे. कैशियर काउंटर से ड्रेस की रसीद कटानी होगी. छात्रों को तय राशि जमा करने के बाद परिधान दिए जाएंगे.


OP Rajbhar ने सपा को घेरा, विधानसभा में अखिलेश यादव की ओर इशारा कर कहा- हम जाति में आपसे...

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में फिर घिरेंगे बादल, गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD का अपडेट
यूपी में फिर घिरेंगे बादल, गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD का अपडेट
अलीगढ़ ऑडी कांड में पुलिस का एक्शन, युवक की मौत के मामले में जांच तेज
अलीगढ़ ऑडी कांड में पुलिस का एक्शन, युवक की मौत के मामले में जांच तेज
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
INDIA ब्लॉक के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य! UP MLC चुनाव में देंगे समर्थन
INDIA ब्लॉक के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य! UP MLC चुनाव में देंगे समर्थन

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget