एक्सप्लोरर

लखनऊ आश्रय गृह में दिव्यांग बच्चों की मौत मामले की जांच तेज, कर्मचारियों के बयान किए गए दर्ज

Lucknow News: लखनऊ के आश्रय गृह में चार दिव्यांग बच्चों की मौत के मामले की जांच के लिए गठित समिति ने शनिवार को कर्मचारियों के बयान दर्ज किए. डीएम ने कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जाएगी.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में स्थित एक आश्रय गृह में चार दिव्यांग बच्चों की मौत के मामले की जांच के लिए गठित समिति ने शनिवार को कर्मचारियों के बयान दर्ज किए. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. दिव्यांग बच्चों की मौत के बाद आश्रय गृह के संचालन को लेकर सवाल उठ रहे हैं. जिला, स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा विभागों के अधिकारियों ने पारा क्षेत्र में ‘निर्वाण राजकीय बाल गृह’ का दौरा किया, जहां मुख्य रूप से अनाथ और मानसिक रूप से अस्वस्थ 147 बच्चे रहते हैं. जांच दल ने बच्चों की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए कर्मचारियों के बयान दर्ज किए.

जिलाधिकारी विशाख जी. ने  बताया, समिति आश्रय गृह के कामकाज के हर उन पहलुओं की जांच करेगी, जो किसी भी तरह से सीधे या परोक्ष रूप से इस घटना का कारण बन सकता है. आश्रय गृह में मंगलवार और बुधवार को 12 से 17 वर्ष की आयु के चार बच्चों की मौत के बाद मामले की जांच शुरू की गई थी. अधिकारियों ने यह भी खुलासा किया कि आश्रय गृह में रहने वाली एक और लड़की की पिछले सप्ताह अस्पताल में मौत हो गई थी.

विषाक्त भोजन से बीमार हुए बच्चे

इस बीच भोजन विषाक्तता के कारण अस्पताल में भर्ती आश्रय गृह के 16 बच्चे तीन दिन बाद भी लोक बंधु राज नारायण संयुक्त अस्पताल में भर्ती हैं. आश्रय गृह की प्रभारी प्रीति मिश्रा ने कहा कि, हमें बताया गया कि अस्पताल में भर्ती बच्चों की हालत स्थिर है और उन्हें शनिवार को छुट्टी दिये जाने की उम्मीद थी लेकिन उन बच्चों को अभी छुट्टी नहीं मिली है. आश्रय गृह में निगरानी में रखे गए सात बच्चों की हालत स्थिर है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती बच्चों से मुलाकात की थी और चिकित्सकों को हरसंभव देखभाल प्रदान करने का निर्देश दिया था. उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने भी बृहस्पतिवार को अस्पताल का दौरा किया था. विशाख जी. ने चार बच्चों की मौत की पुष्टि की और बताया कि पोस्टमार्टम जांच की गई और आगे के विश्लेषण के लिए विसरा के नमूने सुरक्षित रखे गए हैं. 

'रामलला के दर्शन नहीं करने देंगे..', बृजभूषण शरण सिंह ने मंच से दी राज ठाकरे को दी चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में UGC के खिलाफ सवर्ण समाज का प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
लखनऊ में UGC के खिलाफ सवर्ण समाज का प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
वन नेशन वन इलेक्शन पर स्वामी रामदेव बोले- 'शिक्षा और विकास को मिलेगी रफ्तार'
वन नेशन वन इलेक्शन पर स्वामी रामदेव बोले- 'शिक्षा और विकास को मिलेगी रफ्तार'
कन्नौज में कार से मिला 10KG सोना, 15 करोड़ 39 लाख है कीमत
कन्नौज में कार से मिला 10KG सोना, 15 करोड़ 39 लाख है कीमत
दिल्ली-NCR में CNG ऑटो पर बैन! 2028 से नहीं होगा नया रजिस्ट्रेशन
दिल्ली-NCR में CNG ऑटो पर बैन! 2028 से नहीं होगा नया रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News
Imran Khan News | Pakistan: पाकिस्तान में पलटने वाली है सत्ता? | Shebaz Shariff | Asim Munir | ABP
MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले
Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
Embed widget