एक्सप्लोरर

UP Board Exam: यूपी के इस जिले में बोर्ड परीक्षा देने वालों के लिए तैनात होगी PAC! जानें- क्यों संगीनों के साये में रहेंगे स्टूडेंट्स?

UPMSP UP Board Exam 2025: यूपी बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर परीक्षार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए पीएसी को तैनात किया गया है. इसके पीछे बड़ी खास वजह है. जानें- यहां

UP Board Exam 2025: यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं सोमवार यानी 24 फरवरी से शुरू हो रही हैं. परीक्षा को लेकर राजधानी लखनऊ में 127 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिसमें 1,03,778 विद्यार्थी सम्मिलित होंगे. परीक्षा कार्यक्रम की सतत निगरानी के लिए पुलिस के अलावा 5 जोनल, 14 सेक्टर सहित 126 स्टैटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं. इधर, लखनऊ में रहमानखेड़ा में बीते 80 दिनों से स्थानीय बाघ की उपस्थिति से खौफ मे हैं. रहमानखेड़ा शनिवार रात बाघ ने 23वां शिकार किया. बाघ ने वन विभाग के जाल के पास बाधे भैंस के बच्चे को अपना शिकार बना लिया. 

उत्तर प्रदेश बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं, ऐसे में सुरक्षा को लेकर बच्चों के परिवार वालों की चिंता बढ़ गई है. बाघ की दहशत से परिजन खौफ में है. परीक्षार्थियों की सुरक्षा के लिए यहां प्रादेशिक आर्म्‍ड कांस्टेबुलरी (PAC) को तैनात किया गया है. रविवार को पड़वे के शिकार की जानकारी के बाद संस्थान के कर्मचारी, वैज्ञानिक, कर्मचारियों और ग्रामीणों में दशहत बढ़ गई है. जिसे ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है.

गांव से परीक्षा केंद्रों तक वन विभाग की टीम करेगी गश्त
यूपी बोर्ड के बाघ प्रभावित क्षेत्रों के आधा दर्जन एग्जाम सेंटर्स पर परीक्षार्थियों की सुरक्षा के लिए पीएसी तैनात की गई है. कई गांवों के बच्चे इसी जंगल से होकर जाते हैं, इस बीच बाघ की दहशत को देखते हुए वन विभाग भी बाघ प्रभावित गांवों से लेकर परीक्षा केंद्र तक गश्त करेगी. बाघ प्रभावित परीक्षा केंद्रों में बाबू त्रिलोकी सिह इंटर कॉलेज, आर्यन एकडेमी, मलिहाबाद के कनार में विद्यास्थली, कसमंडी भगवान देई इंटर कॉलेज और राजीव गांधी इंटर कॉलेज शामिल हैं.

इस संबंध में एसडीओ चंदन चौधरी ने बताया कि बाघ को एक जगह स्थिर करने के लिए मादा बाघिन की आवाज की रिकॉर्डिंग तेज ध्वनि वाले लाउडस्पीकर से बजाई जा रही है.  पिंजरे में शिकार बांधने के साथ ही वाघिन का भ्रम पैदा कर हनी ट्रैप करने की कोशिश भी फेल हुई है. अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (प्रोजेक्ट टाइगर) ललित कुमार वर्मा ने कहा कि जंगल घना होने के कारण दिक्कतें आ रही हैं.

ये भी पढ़ें: धामी सरकार में मंत्री प्रेम अग्रवाल को विवादित बोल पर उत्तराखंड बीजेपी ने किया तलब, दी ये नसीहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: खोड़ा में जल्लाद बना पति! पत्नी और बेटी का कत्ल, मासूम पर भी हमला
गाजियाबाद: खोड़ा में जल्लाद बना पति! पत्नी और बेटी का कत्ल, मासूम पर भी हमला
रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
लखनऊ में दिखी स्वदेशी तकनीक की ताकत, अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन
लखनऊ में दिखी स्वदेशी तकनीक की ताकत, अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget