एक्सप्लोरर

Lucknow News: लखनऊ एयरपोर्ट पर पकड़ा गया 11.91 लाख रुपये का सोना, तस्कर-रिसीवर गिरफ्तार

UP News: सीमा शुल्क अधिकारियों ने लखनऊ हवाईअड्डे पर 11.91 लाख रुपये मूल्य के 224 ग्राम सोने की तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. मामले में आगे की जांच जारी है.

Lucknow News: सीमा शुल्क अधिकारियों ने लखनऊ हवाई अड्डे (Lucknow Airport) पर 11.91 लाख रुपये मूल्य के 224 ग्राम सोने की तस्करी (smuggling of gold) के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. सीमा शुल्क के एक अधिकारी ने बताया कि शारजा (Sharja) से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे एक यात्री को शुक्रवार को पकड़ लिया गया.

पाए गए हैं 24 कैरेट सोने की चेन और पांच चुंबकीय ब्रेसलेट
एक अधिकारी ने कहा, "यात्री प्रोफाइलिंग के आधार पर उन्हें रोका गया. उनके सामान की स्कैनिंग के दौरान, एक 24 कैरेट सोने की चेन और पांच चुंबकीय ब्रेसलेट पाए गए. ब्रेसलेट तोड़ने पर सोने के 40 छोटे कटे हुए टुकड़े बरामद किए गए. इनका कुल वजन सोना 224 ग्राम था, जिसकी कीमत 11.91 लाख रुपये थी." 

UP News: यूपी के मुख्यमंत्री के कार्यालय का ट्विटर अकाउंट हैक होने के मामले पर सरकार ने दी यह जानकारी

भेजा गया है न्यायिक हिरासत में  
यात्री ने सीमा शुल्क अधिकारी से कहा कि उसे इसे एक रिसीवर को सौंपना है, जो हवाई अड्डे के बाहर इंतजार कर रहा था. सोने की डिलीवरी लेने आए व्यक्ति को भी दबोच लिया है. अधिकारी ने कहा, बरामद सोना सीमा शुल्क अधिनियम की धारा 110 के तहत जब्त किया गया था. हवाई यात्रियों को सीमा शुल्क अधिनियम की धारा 104 के तहत गिरफ्तार किया गया. दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उनकी दलीलें सुनने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. मामले में आगे की जांच जारी है.

इसी महीने 15 लाख से अधिक रुपये का सोना बरामद किया गया था
ऐसा ही एक मामला इसी महीने के शुरुआत में देखने को मिला था. जब लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शारजाह से आए एक यात्री ने बालों की विग के अंदर 291 ग्राम सोना छिपा रखा था, जिसकी कीमत करीब 15 लाख 42 हजार रुपये बताई जा रही है. 

यह भी पढ़ें-

Saharanpur Crime News: सहारनपुर में लूट की बड़ी घटना को अंजाम देने जा रहे थे बदमाश, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पांच को दबोचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी BJP प्रभारी तावड़े का CM योगी से मुलाकात, कार्यकर्ताओं को दी ये सलाह
यूपी BJP प्रभारी तावड़े का CM योगी से मुलाकात, कार्यकर्ताओं को दी ये सलाह
लखनऊ में सिपाही ने की पत्नी की हत्या, पुलिस कस्टडी में आरोपी
लखनऊ में सिपाही ने की पत्नी की हत्या, पुलिस कस्टडी में आरोपी
हापुड़ गोलीकांड में दीपक ने तोड़ा दम, गांव में तनाव; DM-SP ने संभाला मोर्चा
हापुड़ गोलीकांड में दीपक ने तोड़ा दम, गांव में तनाव; DM-SP ने संभाला मोर्चा
सहारनपुर मस्जिद: ओवैसी के बयान पर साक्षी महाराज का पलटवार- 'वे कभी...'
सहारनपुर मस्जिद: ओवैसी के बयान पर साक्षी महाराज का पलटवार- 'वे कभी...'

वीडियोज

Delhi Building Collapse | Sandeep Chaudhary: दिल्ली हादसे ने खोली लापरवाह सिस्टम की पोल? | BJP
Moti Bagh Building Collapse: कैसे हुआ दिल्ली हादसा? चश्मदीदों ने खोले राज, कंपा देगी सच्चाई!
Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: दिल्ली में 'मौत का हॉस्टल'..जिम्मेदार कौन? | Janhit
Delhi Moti Bagh Building Collapse: 5 मंजिला इमारत ढही.. दिल्ली में कोहराम !।
Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: लगातार 5 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सत्य निकेतन हादसा: मलबों में जिंदगी, 10.30 घंटों से दिल्ली की सांसें थमी, हर हाथ प्रार्थना को उठे
सत्य निकेतन: मलबों में जिंदगी, 10.30 घंटों से सांसें थमी, हर हाथ प्रार्थना को उठे
'7वीं पीढ़ी से पहले हिंदू समाज को संगठित...', जानें क्या बोले मोहन भागवत
'अब RSS हर जगह किया जाता स्वीकार, विरोधी भी करते काम की वैल्यू' - मोहन भागवत
'PCB ने अपना मजाक उड़वाया', लॉर्ड्स टेस्ट 'विवाद' पर बोले इमरान खान के बेटे
'PCB ने अपना मजाक उड़वाया', लॉर्ड्स टेस्ट 'विवाद' पर बोले इमरान खान के बेटे
कब आएगा 'पंचायत सीजन 5'? डायरेक्टर दीपक कुमार ने किया बड़ा खुलासा
कब आएगा 'पंचायत सीजन 5'? डायरेक्टर ने किया बड़ा खुलासा
सत्य निकेतन हादसे पर अभिषेक मनु सिंघवी ने उठाए सवाल, कहा - 'अगर PM खुद को...'
सत्य निकेतन हादसे पर अभिषेक मनु सिंघवी ने उठाए सवाल, कहा - 'अगर PM खुद को...'
देश की सबसे सस्ती सेडान मिल रही और सस्ती, Tigor पर इतना ऑफर
देश की सबसे सस्ती सेडान मिल रही और सस्ती, Tigor पर इतना ऑफर
खेत में पानी जमा न होने दें गन्ना किसान, फसल में बढ़ रहा बीमारी का खतरा
खेत में पानी जमा न होने दें गन्ना किसान, फसल में बढ़ रहा बीमारी का खतरा
अब हिंदी मीडियम से करें बीटेक, MP में शुरू हुआ इंजीनियरिंग कोर्स
अब हिंदी मीडियम से करें बीटेक, MP में शुरू हुआ इंजीनियरिंग कोर्स
Embed widget