एक्सप्लोरर

लखनऊ में अकबरनगर के बाद अब अबरारनगर पर एक्शन की तैयारी? LDA करेगा 3D मैप सर्वे

Lucknow News: अकबरनगर टूटने के बाद अब लखनऊ विकास प्राधिकरण की टीम कुकरैल नदी के किनारे बसे अबरार नगर, रहीम नगर, पंतनगर, खुर्रम नगर की तरफ कब्जों पर कार्रवाई करने की तैयारी में है.

UP News: लखनऊ में कुकरैल नदी पर एलडीए कुकरैल रिवर फ्रंट बनाने की तैयारी में है.  इसके लिए कुकरेल नदी से 50 मीटर की दायरे में हुए कब्जे पर कार्रवाई की जा रही है. पिछले दिनों अकबर नगर टूटा था और अब इसके बाद अबरार नगर, रहीम नगर पंतनगर, खुर्रम नगर में सर्वे हो चुका है. इन जगहों पर आज एलडीए की टीम 3D मैप से सर्वे करेगी और लोगों के सवालों के जवाब भी देगी.

अकबरनगर टूटने के बाद अब लखनऊ विकास प्राधिकरण की टीम कुकरैल नदी के किनारे बसे अबरार नगर, रहीम नगर, पंतनगर, खुर्रम नगर की तरफ कब्जों पर कार्रवाई करने की तैयारी में है. सिंचाई विभाग, लखनऊ विकास प्राधिकरण और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों ने अबरार नगर, रहीम नगर , पंतनगर और इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के दायरे में आने वाले निर्माण का सर्वे पूरा कर लिया है. 

अवैध निर्माण पर लगाया लाल निशान
यहां अवैध निर्माण मानते हुए कई जगहों पर लाल निशान भी लगाया जा चुके हैं. इन जगहों पर रहने वाले लोगों का कहना है कि "नाले को नदी बनाने और वैध निर्माण को अवैध बताकर बुलडोजर चलाने से हजारों लोग बेघर हो जाएंगे." लोगों ने इसके विरोध में बैनर भी लगाए हैं.

इन जगहों पर रहने वाले लोगों का आरोप है कि वह पिछले चार-पांच दशक से इन जगहों पर रह रहे हैं. यहां पर उन्हें सरकार ने ही सड़क, बिजली, पानी की सुविधा मुहैया कराई है. वह नियमित रूप से अपने सारे टैक्स और बिल जमा कर रहे हैं. उनका कहना है कि अभी तक सब कुछ वैध था पर अचानक सब कुछ अवैध हो गया. लोग अपनी लड़ाई कोर्ट तक ले जाने का मन बना चुके हैं.

इस मामले में सियासत भी तेज हो गई है. राजनीतिक दल भी इन जगहों पर पहुंचकर लोगों के साथ होने का दावा कर रहे हैं. लखनऊ मध्य के विधायक रविदास मेहरोत्रा, लखनऊ पूर्वी से काग्रेस के प्रत्याशी और पार्षद मुकेश चौहान, लखनऊ उत्तरी से सपा की प्रत्याशी रही पूजा शुक्ला समेत तमाम नेता इन जगहों पर पहुंचकर लोगों के कंधा से कंधा मिलाकर लड़ाई लड़ने की बात कर रहे हैं. 

BJP में मचे घमासान पर अखिलेश यादव का तंज, कहा- 'भाजपा के पास PDA का जवाब नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के बीच यूपी पुलिस अलर्ट, बरेली, फिरोजाबाद और अलीगढ़ से फोर्स दिल्ली रवाना
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के बीच यूपी पुलिस अलर्ट, बरेली, फिरोजाबाद और अलीगढ़ से फोर्स दिल्ली रवाना
UP SIR: छूटे वोटरों को जोड़ने के लिए चलेगा विशेष अभियान, घर-घर जाएंगे BLO
UP SIR: छूटे वोटरों को जोड़ने के लिए चलेगा विशेष अभियान, घर-घर जाएंगे BLO
योगी सरकार के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी
योगी सरकार के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी
यूपी में रहस्यमय तरीके से जोड़े 16 लाख वोटर? CEO नवनीत रिणवा ने बताया सच
यूपी में रहस्यमय तरीके से जोड़े 16 लाख वोटर? CEO नवनीत रिणवा ने बताया सच

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेलवे ने रद्द कीं दिल्ली आने वाली ट्रेनें तो भड़के अभिजीत दीपके, कहा- 'नरेंद्र मोदी ने...'
रेलवे ने रद्द कीं दिल्ली आने वाली ट्रेनें तो भड़के अभिजीत दीपके, कहा- 'नरेंद्र मोदी ने...'
CJP Protest: आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद! DMRC लेगी बड़ा फैसला?
CJP Protest: आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद! DMRC लेगी बड़ा फैसला?
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
दिल्ली की ओर जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, सौरव दास बोले- 'बादशाह इतना डर गए हैं कि...'
दिल्ली की ओर जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, सौरव दास बोले- 'बादशाह इतना डर गए हैं कि...'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
Embed widget