एक्सप्लोरर

लखनऊ में साइबर ठगी के रैकेट का पर्दाफाश, वर्क फ्रॉम होम जॉब के नाम पर ठगी, 8 शातिर गिरफ्तार

UP News: लखनऊ साइबर क्राइम ने टीम ने साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. यह गिरोह वर्क फ्रॉम होम के नाम पर ठगी करता था. गिरोह के आठ लोग गिरफ्तार किये गए हैं.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में साइबर क्राइम की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है. साइबर अपराध को अंजाम देने के लिए विदेशी ग्रुप से संपर्क साधकर जनता को चूना लगाने वाले आठ ठगों को साइबर क्राइम की टीम ने गिरफ्तार किया है. साइबर क्राइम की टीम द्वारा इनसे जुड़े लोगों के तार खंगाले जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार इन्होंने टेलीग्राम एप से जुड़कर डिजिटल अरेस्ट और टास्क फ्रॉड, वर्क फ्रॉम होम के नाम पर करोड़ों की ठगी की. 

पुलिस पूछताछ में ये भी सामने आया है कि चाइनीज, बर्मा, वियतनाम की गैंग तक ठगी की रकम भेजते थे और इतने शातिर हैं कि जब तक पुलिस इनके पैसों पर नजर रखे ये पैसे अकाउंट से निकाल लेते थे. आरोपियों के पास से1.75 लाख कैश, 12 मोबाइल बरामद, 13 एटीएम कार्ड, कई पासबुक, चेकबुक भी बरामद हुई है.

टेलीग्राम एप के जरिये करते थे ठगी
डीसीपी क्राइम कमलेश दीक्षित ने बताया कि पांच राज्य महाराष्ट्र, तमिलनाडू, हरियाणा, केरला और असम से शिकायत मिली कि टेलीग्राम एप के माध्यम से चाइनीज ठगों से जुड़कर डिजिटल अरेस्ट आनलाइन टास्क फ्राड वर्क फ्राम होम ऑनलाइन क्रिप्टो को कन्वर्ट करने के नाम पर ठगी की गई.

बताया कि जब साइबर सेल और साइबर थाने की टीम ने इस पर काम करना शुरू किया तो पता चला कि एक गैंग ऐसा है जो यहां से पैसा लेकर चाइना बर्मा वियतनाम में पैसा भेजकर यूएसडीटी में कनवर्ट करके उसी दिन पैसा निकाल लेते थे. पुलिस अकाउंट बंद करावे उससे पहले पैसा निकाल लेते थे. टेलीग्राम एप में अकाउंट खोलते हैं और कमीशन पर काम करते हैं. राष्ट्र की सुरक्षा से खिलवाड़ करते हैं. आठ पकड़े गए हैं और तीन की तलाश की जा रही है. 

आरोपियों के शौक थे आलीशान
इसके अलावा बैंक की गतिविधि पर भी नजर रखी जा रही है. जानकारी ये भी सामने आई है कि पकड़े गए आठ आरोपी युवा वर्ग के हैं और ठगी के पैसों को अपने अच्छे क्लास के लिए इस्तेमाल करते थे. इन्होंने किराए का घर ले रखा था और बेहतरीन लाइफ स्टाइल में रह रहे थे. पड़ोसी भी इन्हें देखकर हैरान थे और अब ये पुलिस की गिरफ्त में हैं. पुलिस अपील कर रही है कि किसी भी झांसे में न आएं. कुछ कमीशन के नाम पर अकाउंट का खिलवाड़ कर रहे हैं. एक करोड़ सतहत्तर लाख रूपये की ठगी की शिकायत आई थी.

महोबा में वर्मा नदी के रपटे पर चढ़ा पानी, पुल की मांग को लेकर ग्रामीणों का जल सत्याग्रह शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
यूपी से बाहर न जाए ये निंजा टेक्निक! उन्नाव में पंखों से सुखाया एक्सप्रेस वे
यूपी से बाहर न जाए ये निंजा टेक्निक! उन्नाव में पंखों से सुखाया एक्सप्रेस वे
बारिश ने खोली विकास के दावों की पोल! बाराबंकी में सड़कें बनीं तालाब, घरों में घुसा गंदा पानी
बारिश ने खोली विकास के दावों की पोल! बाराबंकी में सड़कें बनीं तालाब, घरों में घुसा गंदा पानी
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget