एक्सप्लोरर

AKTU के खाते से हुई 120 करोड़ रुपये की ठगी का पुलिस ने किया खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार

AKTU Fraud Case: लखनऊ की अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU) के खाते से आई 120 करोड़ रुपये की रकम को अहमदाबाद की श्री श्रद्धा एजुकेशन एंड चैरिटेबल ट्रस्ट में ट्रांसफर करवाया गया था.

UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU) के बैंक खाते से 120 करोड़ की ठगी का लखनऊ पुलिस ने खुलासा कर दिया है. वहीं AKTU के खाते से 120 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले गैंग 7 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में एक अहमदाबाद एक सूरत और पांच उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों के रहने वाले है.

यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया और एकेटीयू की फर्जी मेल आईडी बनाकर जलसाजों ने AKTU के एसबीआई खाते से 120 करोड़ रुपये ट्रांसफर करवा लिए थे. गैंग के मास्टरमाइंड ने खुद को AKTU का चीफ अकाउंट ऑफिसर बनकर AKTU के नाम पर UBI बैंक का सेविंग अकाउंट खुलवाकर ट्रांजैक्शन करने लगा था. AKTU के खाते से आई 120 करोड़ रुपये की रकम को अहमदाबाद की श्री श्रद्धा एजुकेशन एंड चैरिटेबल ट्रस्ट में ट्रांसफर करवाए गए. यूबीआई के चीफ मैनेजर अनुज कुमार सक्सेना ने इस मामले में लखनऊ साइबर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई थी.  इस मामले की जांच के बाद लखनऊ साइबर टीम ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान गुजरात के जोशी देवेंद्र प्रसाद प्रभाशंकर, अहमदाबाद के पटेल उदय, उन्नाव के राजेश बाबू, लखनऊ के मानसरोवर योजना के गिरीश चंद्र, लखनऊ के महानगर के शैलेश कुमार रघुवंशी, अमेठी के दस्तगीर आलम और बस्ती के कृष्णकांत के रूप में हुई है. वहीं फार्मासिस्ट शैलेश कुमार रघुवंशी ने लेन-देन किया, गिरोह का एक और सदस्य अनुराग श्रीवास्तव अभी भी फरार है. पुलिस ने आरोपियों से सात मोबाइल फोन जब्त करके आरोपियों से 119 करोड़ रुपये भी बरामद किए है.

इस मामले को लेकर 12 जून को अपनी शिकायत में बैंक मैनेजर अनुज सक्सेना ने बताया कि 3 जून को मनाली में छुट्टियां मनाने के दौरान उन्हें एक व्यक्ति का फोन आया जिसने खुद को डॉ. शैलेश कुमार रघुवंशी बताया और सक्सेना का विजिटिंग कार्ड मांगा और कहा कि उसे फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए ऑफर चाहिए. सक्सेना ने बताया कि उन्होंने रघुवंशी को बैंक भेजा और बैंक अधिकारियों को उनकी मदद करने के निर्देश दिए.

यूपी में जानलेवा हुआ मौसम, गाजियाबाद में गर्मी से 24 घंटे में 30 लोगों की मौत की आशंका!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रामभक्तों के खून से सना है सपा का इतिहास', गोरखपुर में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर बरसे CM योगी
'रामभक्तों के खून से सना है सपा का इतिहास', गोरखपुर में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर बरसे CM योगी
अलीगढ़ में नाबालिग के साथ 2 लोगों ने किया रेप, मेडिकल के लिए भेजी गई पीड़िता; FIR दर्ज
अलीगढ़ में नाबालिग के साथ 2 लोगों ने किया रेप, मेडिकल के लिए भेजी गई पीड़िता; FIR दर्ज
मसूरी: भारी बारिश से खेतवाला गांव का संपर्क कटा, महिलाओं ने झाड़ियों को काटकर बनाया रास्ता
मसूरी: भारी बारिश से खेतवाला गांव का संपर्क कटा, महिलाओं ने झाड़ियों को काटकर बनाया रास्ता
'आप और आपके गुंडों में अगर दम है तो...', ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को किया चैलेंज
'आप और आपके गुंडों में अगर दम है तो...', ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को किया चैलेंज

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
Fake Cream By Tissue Paper: दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
Veg Momos Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
Embed widget