एक्सप्लोरर

UP Politics: 'आज महात्मा गांधी की आत्मा रो रही होगी', आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

Acharya Pramod Krishnam News: श्रीकल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम लगातार राहुल गांधी पर निशाना साधते रहे हैं. उन्होंने कई बार कांग्रेस की बदहाली की वजह राहुल गांधी को बताया है.

UP Lok Sabha Election 2024: पूर्व कांग्रेस नेता और कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने एक बार फिर राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने कहा कि जब तक कांग्रेस में राहुल गांधी हैं तब तक कांग्रेस को कोई नहीं बचा सकता है. यही नहीं उन्होंने दावा किया कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं, जो इस इस देश का आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं. 

कांग्रेस से निष्कासित होने के बाद आचार्य प्रमोद कृष्णम लगातार राहुल गांधी पर एक के बाद एक तीखे हमले कर रहे हैं. यूपी के संभल में उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए एक बार कांग्रेस सांसद पर निशाना साधा और कहा, जब तक कांग्रेस में राहुल गांधी हैं कांग्रेस को कोई बचा नहीं सकता और कांग्रेस से राहुल गांधी को कोई हटा नहीं सकता. 

राहुल गांधी पर साधा निशाना
आचार्य कृष्णम ने कहा कि आज महात्मा गांधी की आत्मा बहुत रो रही होगी कि उनके सिद्धान्तों के खिलाफ सारी विपक्षी पार्टियां एकत्र हो गई हैं. नरेंद्र मोदी को गाली देने से नरेंद्र मोदी नहीं हटने वाले, भारत की जनता ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है. इसी बात की छटपटाहट सभी विपक्षी पार्टियों में है.

उन्होंने कहा कि मैं नरेंद्र मोदी जी के साथ हूं..वह देश को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत हैं. ये पहली बार नहीं है जब आचार्य प्रमोद कृष्णम ने इस तरह राहुल गांधी पर हमला बोला है. इससे पहले भी वो कई बार राहुल गांधी को कांग्रेस की बदहाली के ज़िम्मेदारी बता चुके हैं. 

पिछले दिनों आचार्य प्रमोद कृष्णम राम मंदिर के उद्घटान समारोह में नहीं जाने से लेकर कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी के फैसलों पर सवाल उठाए थे, जिसके बाद कांग्रेस पार्टी ने उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए पार्टी से छह साल के निष्कासित कर दिया था. उन पर ये कार्रवाई ऐसे समय में की गई जब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बीजेपी नेताओं से मुलाकात की, यही नहीं उन्होंने श्री कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह के लिए पीएम मोदी को आमंत्रित भी किया था.

Lok Sabha Election: मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल के लिए प्रचार नहीं करेंगे अजय राय, खुद किया एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में मिशन-27 को लेकर AIMIM ने कसी कमर, उठाया ये बड़ा कदम
यूपी में मिशन-27 को लेकर AIMIM ने कसी कमर, उठाया ये बड़ा कदम
मुरादाबाद पुलिस ने तैयार की कांवड़ मोबाइल वैन, 24 घंटे करेगी गश्त
मुरादाबाद पुलिस ने तैयार की कांवड़ मोबाइल वैन, 24 घंटे करेगी गश्त
सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
Embed widget