एक्सप्लोरर

Mission 2024: आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने व्यापारियों के साथ की बैठक, कहा- 'चुनाव में BJP के पक्ष में बनाएं माहौल'

Ayodhya News: नितिन अग्रवाल ने कहा कि देश की सरकार बनाने में व्यापारियों का बड़ा योगदान रहा है. व्यापारी बीजेपी के पक्ष में लगातार मतदान करते आए हैं. हमारा लक्ष्य है कि 2024 के चुनाव में सब साथ आएं.

Ayodhya News: भारतीय जनता पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव में जुट गई है. लोकसभा चुनाव में व्यापारियों से मिलने के लिए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष और आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल अयोध्या पहुंचे. शहर के मारवाड़ी सेवा सदन में उन्होंने व्यापारियों के साथ बैठक की और सम्मेलन में शिरकत भी की.

नितिन अग्रवाल ने कहा कि वह केंद्रीय नेतृत्व के बयान पर टिप्पणी नहीं करेंगे, लेकिन इतना जरूर कि भारतीय जनता पार्टी ने कभी राम मंदिर और राम के नाम का चुनाव में इस्तेमाल नहीं किया. बीजेपी का संकल्प था कि अयोध्या में राम मंदिर बने, उसी संकल्प को सरकार पूरा कर रही है. सरकार का संकल्प अयोध्या में भव्य राम मंदिर बने और अब बन रहा है. हमारा और हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं का लक्ष्य 2024 का लोकसभा चुनाव है. सभी का लक्ष्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बने.

'सरकार बनाने में व्यापारियों का बड़ा योगदान'
नितिन अग्रवाल ने कहा कि देश की सरकार बनाने में व्यापारियों का बड़ा योगदान रहा है. उत्तर प्रदेश के व्यापारी बीजेपी के पक्ष में लगातार मतदान करते आए हैं. हमारा लक्ष्य है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश के व्यापारी पूरी एकजुटता के साथ रहे और बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाए और मतदान भी कराएं, जिससे प्रदेश की 80 की 80 सीटें बीजेपी जीत सके.

दरअसल, बहाना तो मंडलीय व्यापारी सम्मेलन में शरीक होना था, लेकिन असल बात तो यह थी कि लोकसभा चुनाव को लेकर व्यापारियों को एकजुट भी करना था. इसके लिए आबकारी मंत्री और उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नितिन अग्रवाल अयोध्या के व्यापारियों के बीच में पहुंचे थे.

आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व ने जो बयान दिया है, मैं उस पर टिप्पणी नहीं कर सकता. मैं आपको केवल इतना बताऊंगा कि भारतीय जनता पार्टी ने कभी भी राम मंदिर या राम के नाम का इस्तेमाल चुनाव में नहीं किया है. हमारा संकल्प था अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनना चाहिए और उस संकल्प को हमारी सरकार पूरा कर रही है. हमारे सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं का लक्ष्य है कि 2024 में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में एक बार फिर पूर्ण बहुमत से हमारी सरकार बने.

इसी के संबंध में हम लोग अलग-अलग व्यापारियों के बीच में जा रहे हैं इसी लक्ष्य को लेकर के कि व्यापारी का बड़ा योगदान सरकार बनाने में रहा है. उत्तर प्रदेश के व्यापारी भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में है. आने वाला 2024 का जो चुनाव है उसमें प्रदेश का व्यापारी एकजुटता के साथ माहौल भी बनाए और मतदान भी करें.

यह भी पढ़ें:-

Rampur News: 'बीजेपी छोड़ दो नहीं तो बम से उड़ा देंगे', सांसद घनश्याम लोधी को लश्कर-ए-खालसा ने दी धमकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी को 60 हजार करोड़ की सड़क सौगात, हर जिला 4-लेन से जुड़ेगा, एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
UP को 60 हजार करोड़ की सड़क सौगात, हर जिला 4-लेन से जुड़ेगा, एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
वाराणसी: आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर हड़पी करोड़ों की जमीन! BJP नेता समेत 10 आरोपियों पर केस दर्ज
वाराणसी: आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर हड़पी करोड़ों की जमीन! BJP नेता समेत 10 आरोपियों पर केस दर्ज
'अमरनाथ में पिघले, यहां प्रकट हुए', फ्रिज में बनी शिवलिंग जैसी आकृति, पूजा-पाठ शुरू
'अमरनाथ में पिघले, यहां प्रकट हुए', फ्रिज में बनी शिवलिंग जैसी आकृति, पूजा-पाठ शुरू
योगी राज में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का हुआ उद्घाटन, अब सिर्फ इतने मिनट में पूरी होगी दूरी
योगी राज में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का हुआ उद्घाटन, अब सिर्फ इतने मिनट में पूरी होगी दूरी

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वनडे क्रिकेट को 40 ओवर का बनाने पर शुभमन गिल ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'इससे तो अच्छा है कि...'
वनडे क्रिकेट को 40 ओवर का बनाने पर शुभमन गिल ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'इससे तो अच्छा है कि...'
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget