एक्सप्लोरर

अयोध्या: दीपोत्सव होगा खास, लेजर शो के जरिये आतिशबाजी-डिजिटल दीपक समेत होंगे खास इंतजाम

कोरोना काल में दीपोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है. इस दौरान सभी प्रोटोकॉल का ध्यान रखा जाएगा. राम नगरी में इस बार का दीपोत्सव यादगार बनाने की तैयारी सरकार ने पूरी कर ली है.

अयोध्या: दीपावली के मौके पर इस बार दीपोत्सव अयोध्या में बेहद खास ढंग से आयोजित होगा. ये चौथा दीपोत्सव है लेकिन राम मंदिर निर्माण की शुरुआत होने के बाद यह प्रथम दीपोत्सव है. मुख्यमंत्री दीपोत्सव को यादगार बनाने की तैयारी में है. कोविड-19 के प्रोटोकॉल के तहत लोगों को बिना पास के दीपोत्सव स्थल पर जाने की अनुमति नहीं होगी लेकिन भव्य दीपोत्सव मनाने के लिए योगी सरकार के अफसर जुटे हुए हैं और इस दीपावली को यादगार बनाने के प्रयास में अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी, प्रमुख सचिव, सूचना नवनीत सहगल, एडीजे कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार अयोध्या पहुंचे. आलाअधिकारियों ने अयोध्या में चल रही थी दीपोत्सव की तैयारी का जायजा लिया. इस बार भगवान राम के परिसर राम जन्मभूमि में भी दीपावली मनाई जाएगी, जिसमें लोग वर्चुअल रूप से शामिल हो सकेंगे. इसके लिए एक वेबसाइट बनाई जाएगी. वेबसाइट पर क्लिक करते ही राम जन्मभूमि दीपक जला सकेंगे. जिसमें एक आभार पत्र भी मुख्यमंत्री द्वारा भेजा जाएगा. इस बार दीपोत्सव खास होगा. सारे पारंपरिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा और इस बार लेजर शो के जरिए आतिशबाजी भी देखने को मिलेगी. अयोध्या के प्रमुख मंदिरों पर भी दीपक जलाया जाएगा.

लेजर शो के जरिये आतिशबाजी

अयोध्या पहुंचे प्रमुख सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने हम लोगों की पूरी टीम को दीपोत्सव के निरीक्षण के लिए भेजा है. जिस प्रकार हर वर्ष दीपोत्सव होता है. इस वर्ष उससे भी भव्य दीपोत्सव का आयोजन होगा. कोविड-19 प्रोटोकॉल को ध्यान में रखकर हो. यहां के स्थानीय प्रशासन और हम लोगों में यह डिस्कशन आज हो रहा है कि दीपोत्सव को कैसे भव्य बनाया जाए. इस वर्ष भी कुछ चीजें खास होंगी. इस बार आतिशबाजी का जो शो होगा वह लेजर शो के द्वारा होगा और बहुत ही खूबसूरत होगा. हमारी लोगों से यह अपील है कि इस वर्ष सुरक्षा की सख्ती रहेगी, साथ ही अवनीश अवस्थी ने लोगों से अपील भी की है कि लोग टीवी चैनलों के माध्यम से और सोशल मीडिया के माध्यम से ही दीपोत्सव को देखें. दीपोत्सव स्थल तक ना आएं. इस वक्त राम जन्म भूमि मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हुआ है. इस वजह से सुरक्षा घेरा सख्त रहेगा जो पारंपरिक कार्यक्रम पिछले वर्षों में होते रहे हैं वह होंगे. इस बार भी राम सीता पुष्पक विमान से राम कथा पार्क पहुंचेंगे जहां पर मुख्यमंत्री उनका राज्याभिषेक करेंगे. मुख्यमंत्री के साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी कार्यक्रम में शामिल होंगी सन्तो का स्वागत किया जाएगा.

डिजिटल दीपक जलाएं

प्रमुख सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि राम जन्मभूमि परिसर में डिजिटल तौर पर कोई भी व्यक्ति दीपक जला सकता है, ये व्यवस्था पहली बार हुई है. इस बार आतिशबाजी भी ओरिजिनल तौर पर नहीं की जाएगी. लेजर के द्वारा आतिशबाजी का शो किया जाएगा यह दोनों चीजें नई जुड़ रही हैं. एक तो डिजिटल दीपावली और आतिशबाजी का लेजर शो दीपोत्सव इस बार बेहद बेहद होगा. 5 लाख 51 हजार दीपक राम की पैड़ी पर जलाए जाएंगे तो अयोध्या के प्रमुख मंदिरों पर भी दीपक जगमग करेंगे और डिजिटल तौर पर भी लोग दीपक जला सकेंगे.

ये भी पढ़ें.

गोरखपुर: झाड़ू-रस्‍सी के गोदाम में शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा ने दी चेतावनी, '...तो मैं भी सुसाइड कर लूंगी'
शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा ने दी चेतावनी, '...तो मैं भी सुसाइड कर लूंगी'
UP में 19 लाख 'फर्जी वोटर'? चुनाव आयोग की वेबसाइट से अखिलेश यादव ने दिखाया डेटा
UP में 19 लाख 'फर्जी वोटर'? चुनाव आयोग की वेबसाइट से अखिलेश ने दिखाया डेटा
श्रावस्ती: DJ के शोर में नहीं पारंपरिक ढोल संग होगा दुर्गा विसर्जन, समिति ने की पहल
श्रावस्ती: DJ के शोर में नहीं पारंपरिक ढोल संग होगा दुर्गा विसर्जन, समिति ने की पहल
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget