एक्सप्लोरर

राम मंदिर के लिए मिला सबसे बड़ा चंदा, पूर्व विधायक ने दिए 11111111 रुपए दान

सुरेंद्र बहादुर सिंह ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय को मंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ 11 लाख 11 हजार 111 रुपए का दान दिया है. इतना बड़ा दान देकर सुरेंद्र अभी तक के पहले बड़े दानवीर बने हैं.

लखनऊः राम मंदिर निर्माण की घोषणा के बाद मंदिर के निर्माण के लिए दान समर्पण शुरू हो चुका है. इसी क्रम में मकर संक्रांति पर अभी तक का सबसे बड़ा दान माना जाने वाला पूर्व विधायक सुरेंद्र बहादुर सिंह ने किया है. राम मंदिर ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने पूर्व विधायक से 1 करोड़ 11 लाख 11 हजार 111 रुपए का चेक लेकर उन्हें धन्यवाद दिया.

सरेनी के पूर्व विधायक सुरेंद्र बहादुर सिंह ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय को मंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ 11 लाख 11 हजार 111 रुपए का दान दिया है. इतना बड़ा दान देकर सुरेंद्र अभी तक के पहले बड़े दानवीर बने हैं. अपने निज निवास तेज गांव में मकर संक्रांति पर एक बड़ा कार्यक्रम करवाया, जिसमें कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने रामायण के सभी पात्रों के किरदार को जिया. जय श्री राम के नारों के साथ रामायण के किरदारों का मंचन हुआ. जहां खचाखच उपस्थित भीड़ ने जय श्री राम के नारों को गुंजायमान किया. कार्यक्रम में ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय और डलमऊ मठ के मठाधीश पर श्री नरेन्द्रागिरी महाराज के साथ गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

पूर्व विधायक सुरेंद्र बहादुर सिंह ने खुले दिल से बोला कि मैं योगी और मोदी से ज्यादा इमानदार हूं. योगी और मोदी दूसरों को पैसा कमवाते होंगे लेकिन मैं ऐसा बिल्कुल नहीं करता हूं. मैं जो दान के पैसे देता हूं उस पर इनकम टैक्स विभाग भी उंगली नहीं उठा सकता है. इस तरह पूर्व विधायक सुरेंद्र बहादुर सिंह ने अपनी दानवीरता का बखान करते हुए योगी और मोदी से भी अपने को ऊंचा दिखाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा.

ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने सुरेंद्र बहादुर सिंह की दानवीरता का बखान करते हुए कहा अभी तक हुए कार्यक्रमों में सबसे बड़ा कार्यक्रम बैसवारे का है. मैं दानवीर सुरेंद्र बहादुर सिंह का आभार प्रकट करता हूं.

मंदिर के लिये दान देने वाले कार्यक्रम में सदर विधायिका अदिति सिंह ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. उन्होंने कहा कि बैसवारे की धरती पर हमें गर्व है. भावुक होते हुए अदिति ने कहा कि आज मेरे पिता अखिलेश सिंह जिंदा नही हैं लेकिन मुझे पता है कि वो ऊपर से यह भव्य नजारा देख रहे हैं. उनकी यह इच्छा थी कि राम मंदिर का निर्माण हो. मैं व्यक्तिगत रूप से राम मंदिर निर्माण के लिये समर्पित हूं. हर तरह का मेरा सहयोग मंदिर निर्माण में रहेगा.

श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय का कहना है कि मन्दिर निर्माण से पहले सभी तकनीकी परीक्षण पूरे हो गए हैं. नीव के सर्वोत्तम ड्राइंग पर काम शुरू हो गया है. आईआईटी चेन्नई, गुवाहाटी, नेशनल जियो इंस्टीट्यूट हैदराबाद के वैज्ञानिक, टाटा एलएनटी के इंजीनियर और तकनीशियन को आभर व्यक्त करता हूं. एक सप्ताह में ड्राइंग तैयार हो जाएगी.

इसके साथ ही उनका कहना है कि 'समाज का समर्पण पूरी तरह से पारदर्शी होगा. समाज जो संग्रह करेगा वह 48 घंटे में बैंक में जमा हो जाएगा. तीन बैंकों स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा में जमा होगा धन जमा होगा. जिस कार्यकर्ता के निकट जो बैंक शाखा है वही धन जमा होगा. परमपिता के चरणों मे प्रार्थना करता हूं कि सुरेंद्र बहादुर सिंह को सुखी, स्वास्थ्य और यशस्वी जीवन प्रदान करे. परिवार सुखी रहे.'

इसे भी पढ़ेंः

दिल्ली में किसी भी तरह के ड्रोन उड़ाने पर लगी रोक, गणतंत्र दिवस के मद्देनज़र इन चीज़ों पर लगी पाबंदी

दिल्ली: कातिल पति गिरफ्तार, अवैध संबंधों के शक के चलते की थी पत्नी की हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा पुलिस ने किया चोरी की घटनाओं का खुलासा, गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा पुलिस ने किया चोरी की घटनाओं का खुलासा, गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार
Chandauli News: चंदौली में सपा की नेता गार्गी पटेल पर घर में घुसकर जानलेवा हमला, मारपीट CCTV में कैद, 5 पर FIR
चंदौली में सपा की नेता गार्गी पटेल पर घर में घुसकर जानलेवा हमला, मारपीट CCTV में कैद, 5 पर FIR
भूसे को लेकर आदेश जारी करने वाले BEO पर एक्शन, नोटिस जारी कर मांगा गया स्पष्टीकरण
भूसे को लेकर आदेश जारी करने वाले BEO पर एक्शन, नोटिस जारी कर मांगा गया स्पष्टीकरण
Baghpat News: विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, जिला आपूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
बागपत में विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई, जिला आपूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani | Crime News: जम्मू की 'सोशल मीडिया क्वीन' ने लाइव वीडियो में खाया जहर!
Delhi Hauz Khas AC Blast: AC ब्लास्ट से हड़कंप, रिटायर्ड IAS अधिकारी की दर्दनाक मौत!!
Bageshwar Baba on Fuel Saving | Janhit: पकड़ी गई बाबा की चोरी! | Dhirendra Krishna Shastri
Hamirpur Bridge Collapse News : पुल है या पत्ता..हवा से ही गिर गया? | CM Yogi | BJP | UP News
Sandeep Chaudhary: South में BJP के सफाया का प्लान तैयार? | Rahul Gandhi | INDIA Vs NDA | Congress

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इतने खतरे के बावजूद कैसे भारतीय जहाज पार कर रहा होर्मुज? भारत सरकार ने बताई ‘सीक्रेट’ डिटेल्स
इतने खतरे के बावजूद कैसे भारतीय जहाज पार कर रहा होर्मुज? भारत सरकार ने बताई ‘सीक्रेट’ डिटेल्स
NCP को लेकर संजय राउत का चौंकाने वाला दावा, 'छगन भुजबल, प्रफुल्ल पटेल जैसे नेताओं को...'
NCP को लेकर संजय राउत का चौंकाने वाला दावा, 'छगन भुजबल, प्रफुल्ल पटेल जैसे नेताओं को...'
1000 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बनाया IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
1000 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बनाया IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Drishyam 3 BO Day 9 Worldwide: 'दृश्यम 3' का भौकाल, वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'दृश्यम 3' का भौकाल, वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
‘अगर और करीब आया बेहद ताकतवर एल नीनो तो...’, भारत में मानसून की कमी के खतरे को लेकर बड़ा खुलासा
‘अगर और करीब आया बेहद ताकतवर एल नीनो तो...’, भारत में मानसून की कमी के खतरे को लेकर बड़ा खुलासा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
BPSC Recruitment 2026: बिहार में अधिकारी बनने का सुनहरा मौका, 31 मई से पहले करें फॉर्म जमा
बिहार में अधिकारी बनने का सुनहरा मौका, 31 मई से पहले करें फॉर्म जमा
Embed widget