एक्सप्लोरर

लैंसडाउनः गृह क्लेश के चलते महिला ने खाया जहर, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

उत्तराखंड के लैंसडाउन में ब्लाक दुगड्डा में एक महिला ने गृह क्लेश के चलते घर में रखी कीटनाशक दवा खा ली. वहीं अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. महिला के पिता ने पति पर महिला को आत्महत्या करने के लिए उकसाने का आरोप लगाया है.

देहरादूनः उत्तराखंड के लैंसडाउन में ब्लाक दुगड्डा की एक महिला जिसकी शादी लैंसडौन में एक फौजी के साथ हुई थी. पति के बार-बार सताए जाने के कारण पीड़ित महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. पड़ोसियों ने महिला को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया था.

महिला ने खाया जहर बताया जा रहा है कि महिला ने गृह क्लेश के चलते घर में रखी कीटनाशक दवा खा ली. जिसके बाद बच्चों के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी पीड़ित महिला के घर पहुचे. जहां महिला जिंदगी और मौत से जूझ रही थी. वहीं पति शराब के नशे में कमरे में ही पड़ा हुआ था. उसकी हालत गंभीर होते देख पड़ोसियों ने महिला को हॉस्पिटल पहुंचाया. जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया.

महिला के पिता ने लगाया पति पर आरोप वहीं पीड़ित महिला के पिता किशन सिंह ने अपनी बेटी के पति पर आरोप लगाते हुए कहा है कि 'मेरी लड़की ने जहर नहीं खाया, बल्कि उसे मारा गया है. मेरे दामाद का किसी और महिला के साथ अफेयर चल रहा था जिसके चलते मेरी बेटी को वो खर्चा भी नहीं देता था. जिस कारण से वह बहुत परेशान रहती थी. जिसके चलते मेरी बेटी को मारा गया है. इससे पहले भी कई बार दोनों में झगड़े होते थे. अगर उस समय ही मामले का संज्ञान लेते तो आज ये दिन नहीं देखना पड़ता.'

बच्चों की फीस को लेकर हुआ था झगड़ा

वहीं तहसीलदार विकास अवस्थी ने बताया कि एक महिला जिसका पति आर्मी से रिटायर्ड है. दोनों अपने दो बच्चों के साथ लैंसडाउन में रहते थे. मृतक महिला के पति ने राजस्व विभाग को बताया कि बच्चों की फीस को लेकर आपस में झगड़ा हुआ था. तो वह घर से बाहर चला गया. वहीं उसे पड़ोसियों से सूचना मिली कि उसकी पत्नी ने जहर खा लिया. जिसके बाद वह अपनी पत्नी को बेस हॉस्पिटल कोटद्वार लाया. जहां चिकित्सकों ने उसकी पत्नी को मृत घोषित कर दिया.

इसे भी पढ़ेंः पीएम मोदी को बनाया गया सोमनाथ मंदिर न्यास का अध्यक्ष, मोरारजी देसाई के बाद दूसरे प्रधानमंत्री

चम्बल एक्सप्रेस: जहां कभी चलती थी डकैतों की हुकूमत, वहां दौड़ेंगे 100 किलोमीटर की रफ़्तार से वाहन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget