एक्सप्लोरर

अयोध्या में एयरपोर्ट के लिये जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द पूरी होगी: उड्डयन सचिव

अयोध्या में बनने वाले मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एयरपोर्ट के लिये जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है. यहां हवाई अड्डे के लिये 600 एकड़ जमीन प्रस्तावित है.

अयोध्या: भारत सरकार के नागरिक उड्डयन सचिव प्रदीप सिंह करोला अयोध्या पहुंचे. अयोध्या में बन रहे मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एयरपोर्ट को लेकर उन्होंने एयरपोर्ट का निरीक्षण किया और जिला प्रशासन द्वारा अधिग्रहण की जा रही जमीनों का मैप भी देखा. अयोध्या के जिलाधिकारी अनुज झा ने अधिग्रहित की जा रही जमीनों को लेकर नागरिक उड्डयन सचिव प्रदीप सिंह करोला को ब्रीफिंग भी दी.

जल्द पूरी होगी जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया

इस दौरान उन्होंने बताया कि जल्द ही पर्याप्त जमीनों का अधिग्रहण हो जाएगा. नागरिक उड्डयन सचिव प्रदीप सिंह करोला ने बताया कि अयोध्या के जिलाधिकारी ने भरोसा दिलाया है कि वे जल्द ही एयरपोर्ट एथॉरिटी को जमीन हैंड ओवर कर देंगे. इसके बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी अपना काम शुरू कर देगा और कमर्शियल ऑपरेशन शुरू कर दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट का रनवे बढ़ाकर 2 किलोमीटर किया जाएगा, जिससे इस रनवे पर एटीआर विमान भी लैंड कर सकेंगे.

600 एकड़ जमीन पर बनेगा एयरपोर्ट

प्रदीप सिंह करोला ने बताया कि जल्द ही मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एयरपोर्ट सिविल एविएशन से कनेक्ट हो जाएगा. दरअसल अयोध्या में बन रहे मर्यादा पुरुषोत्तम एयरपोर्ट प्रदेश का पांचवा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट होगा. यह एयरपोर्ट 600 एकड़ की जमीन पर प्रस्तावित है. जिला प्रशासन जमीनों के अधिग्रहण में लगा हुआ है. जल्द ही जमीन अधिग्रहण कर एयरपोर्ट एथॉरिटी को जमीन हैंड ओवर कर दी जाएगी, जिसके बाद अयोध्या में एयरपोर्ट का निर्माण शुरू हो जाएगा. पहले इस रनवे की लंबाई कम रखी गई थी, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस एयरपोर्ट को बोइंग 777 विमानों के योग्य बनाने के लिए रनवे की लंबाई 2 किलोमीटर रखने को कहा, साथ ही एयरपोर्ट का नाम बदलने की भी घोषणा की थी. इसके बाद अब इसका नाम मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एयरपोर्ट हो गया है.

ये भी पढ़ें.

राकेश टिकैत ने किसान आंदोलन के लिए क्यों लिया राजनीतिक समर्थन? बताई ये वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget