एक्सप्लोरर

कुशीनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, बारात जा रही कार पेड़ से टकराई, 6 की मौत, 2 की हालत गंभीर

UP News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में बारातियों को लेकर जा रही ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर अशोक के पेड़ से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही कार में सवार 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.

Kushinagar News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के भुजौली चौराहे पर भीषण सड़क हादसा हो गया. बारातियों को लेकर जा रही तेज रफ्तार ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगे पेड़ से टकरा गई. कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि कार की बॉडी पूरी तरह से पिचक गई. 

घटना में कार सवार 5 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए. हॉस्पिटल पहुंचते समय एक और घायल की मृत्यु हो गई. घटना में कुल 6 लोगों की मौत हो गई है. घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने कार में फंसे लोगों को गैस कटर की मदद से कार की बॉडी को काटकर बाहर निकाला. 

घायलों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची नेबुआ नौरंगिया की पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां उनका प्राथमिक इलाज किया गया. घायलों की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है. देर रात पुलिस अधीक्षक ने भी पहुंच कर घटना का जायजा लिया.

UP32JC6660 नंबर की ब्रेजा कार पडरौना से खड्डा की ओर जा रही थी. कार में 8 लोग सवार थे. कार की रफ्तार बहुत तेज थी. कार नेबुआ नौरंगिया थाने के भुजौली चौराहे पर तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित हो गई जिससे कार सड़क के किनारे लगे अशोक के पेड़ से टकरा गई. पेड़ से टकराने के बाद कार की बॉडी आगे से पूरी तरह पिचक गई, यहां तक कि एयरबैग भी काम नहीं किया. पूरी बॉडी पिचकने के कारण कार में सवार सभी लोग फंस गए. तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए. लोगों ने कड़ी मशक्कत से लोहे का रॉड और गैस कटर लगाकर कार की बॉडी को अलग किया. 

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कार में बैठे 5 लोगों के शव को बाहर निकाला गया, जबकि कार सवार 3 लोगों की सांस चल रही थीं, जिन्हें एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया. अस्पताल पहुंचते ही घायलों में से एक की और मौत हो गई. घायलों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. कार सवार एक व्यक्ति की जेब से आधार कार्ड मिला है, जिसमें उसका पता महाराष्ट्र का दर्ज है. जबकि अन्य लोगों की पहचान नहीं हो पाई है. 

बताया जा रहा है कि कार सवार लोग रामकोला थाने के नारायणपुर चरगहा से नेबुआ नौरंगिया थाने के देवगांव में बारात आ रहे थे. रास्ते में ही दुर्घटना हो गई. फिलहाल पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मौके पर पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा भी पहुंचे.

यह भी पढ़ें- लखनऊ: स्पा सेंटर में छापा, थाईलैंड की छह महिलाएं बिना वीजा करती मिलीं काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र 3 अगस्त से, बीजेपी और सपा के बीच हंगामे के आसार, उठेंगे ये मुद्दे
यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र 3 अगस्त से, बीजेपी और सपा के बीच हंगामे के आसार, उठेंगे ये मुद्दे
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए कारसेवा की तैयारी तेज, 8 अगस्त को पूजा फिर 9 को होगा आगाज
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए कारसेवा की तैयारी तेज, 8 अगस्त को पूजा फिर 9 को होगा आगाज
अलीगढ़ः शादी के बाद पत्नी के किन्नर होने का चला पता, पति ने कहा- 'अब मांग रही 6 लाख रुपये'
अलीगढ़ः शादी के बाद पत्नी के किन्नर होने का चला पता, पति ने कहा- 'अब मांग रही 6 लाख रुपये'
छात्रों से बर्बरता पर भड़के अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या यही है विश्व गुरु बनने का रास्ता
छात्रों से बर्बरता पर भड़के अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या यही है विश्व गुरु बनने का रास्ता

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget