एक्सप्लोरर

UP Election 2022: कुशीनगर की 7 सीटों पर 91 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला EVM में बंद, 10 मार्च को आएंगे नतीजे

UP Election: कुशीनगर जिले के कुल 7 विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद हो चुका है. आगामी 10 मार्च को यहां काउंटिंग के बाद जीत और हार का फैसला होगा.

UP Assembly Election: कुशीनगर जिले के कुल 7 विधानसभा क्षेत्र हैं जहां से 91 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बन्द हो चुका है. किसकी किस्मत में लॉटरी लगती है यह तो आने वाला 10 मार्च का निर्णय ही बताएगा. लेकिन इसके पहले सभी लोग अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं. आरपीएन सिंह के कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आने और स्वामी प्रसाद मौर्य के बीजेपी छोड़कर सपा में जाने के बाद जनपद का राजीनीतिक समीकरण बदला लग रहा है. चुनाव के बाद हर चौराहे की चाय की दुकान पर राजीनीतिक चर्चा और समीकरण बैठाकर जीत के दावे किए जा रहे हैं. कुशीनगर की सबसे हॉट सीट पर पिछड़ी जाति के कद्दावर नेता स्वामी प्रसाद मौर्य और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के राजीनीतिक भाग्य का फैसला भी ईवीएम में बन्द है. बीजेपी नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह जनपद की सभी सीट पर जीत का दावा कर रहे हैं. सपा नेता 4 सीट पर अपनी पार्टी के जीत का दावा कर रहे हैं. कांग्रेस नेता भी अजय लल्लू की सीट का दावा कर रहे हैं. वहीं बसपा नेता यह मान चुके हैं कि वह किसी गिनती में नही आने वाले हैं. 

329-खड्डा विधानसभा से कितने प्रत्याशी मैदान में हैं?

सबसे पहले बात करते हैं 329-खड्डा विधानसभा की. यहां से कुल 11 प्रत्याशी मैदान में हैं. यहां विवेकानंद पाण्डेय बीजेपी+निषाद पार्टी गठबंधन से प्रत्याशी बनाये गए हैं. वहीं धनंजय सिंह कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव लड़ रहे हैं. बसपा ने डॉ. निसार अहमद और अशोक चौहान सपा+सुभासपा गठबंधन के प्रत्याशी हैं. यहां से सपा के बागी विजय कुशवाहा निर्दल प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं.

UP Exit Poll 2022: यूपी चुनाव में चला बीजेपी का 'बुलडोजर', बाइसिकल की निकली हवा, हाथ-हाथी भी पस्त

विधानसभा 330 पडरौना से कितने प्रत्याशी मैदान में हैं?

दूसरा विधानसभा 330 पडरौना की बात करें तो यहां से कुल 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. यहां कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आये मनीष जायसवाल बीजेपी प्रत्याशी हैं. सपा से पूर्व ब्लॉक प्रमुख विक्रमा यादव तो पवन उपाध्याय बसपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं. कांग्रेस ने अपने जमीनी कार्यकर्ता मुहम्मद जहीरूद्दीन को अपना प्रत्याशी बनाया है.

331 तमकुहीराज विधानसभा सीट से त्रिकोणीय मुकाबला

331 तमकुहीराज विधानसभा सीट पर त्रिकोणीय लड़ाई दिख रही है. यहां इस सीट से कुल 12 प्रत्याशी मैदान में हैं. इन सभी की किस्मत ईवीएम में बन्द हो चुकी है. इस सीट से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू चुनाव मैदान में हैं. डॉक्टर असीम कुमार को बीजेपी+निषाद गठबंधन से प्रत्याशी बनाया गया है. सपा ने यहां से पूर्व ब्लॉक प्रमुख उदयनारायण गुप्ता को प्रत्याशी बनाया है. बसपा ने पिछड़ी जाति के संजय कुमार गुप्ता को प्रत्याशी बनाया है. बीजेपी ने यहां से बिहार के रहने वाले डॉक्टर असीम कुमार को प्रत्याशी बनाया है. इस सीट पर कांग्रेस, बीजेपी और सपा में लड़ाई है.

332 फाजिलनगर विधानसभा सीट से कितने प्रत्याशी मैदान में हैं?

हॉट सीट 332 फाजिलनगर विधानसभा सीट से कुल 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. सपा ने यहां से बीजेपी छोड़कर सपा में आये पिछड़ी जाति के कद्दावर नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को मैदान में उतारा है. बीजेपी ने लगातार दो बार से विधायक रहे गंगा सिंह कुशवाहा के बेटे सुरेंद्र कुशवाहा को टिकट देकर जातिगत समीकरण में फिट बैठाते हुए मैदान में भेजा है. बसपा ने सपा के बागी इलियास अंसारी को टिकट दिया है और कांग्रेस ने सुनील सिंह सैथवार को टिकट दिया है.

कुशीनगर 333 विधानसभा क्षेत्र से कितने प्रत्याशी मैदान में हैं?

कुशीनगर 333 विधानसभा क्षेत्र से कुल 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. बीजेपी ने अपने सिटिंग विधायक का टिकट काटकर पीएन पाठक को उम्मीदवार बनाया है. सपा ने दो बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके राजेश प्रताप राव को अपना उम्मीदवार बनाया है. बसपा ने मुकेश्वर मद्धेशिया और श्यामरति देवी को कांग्रेस पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है.

हाटा 334 विधानसभा सिर से कितने प्रत्याशी मैदान में हैं?

हाटा 334 विधानसभा सिर से कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. बीजेपी ने यहां अपने सिटिंग विधायक का टिकट काटकर नगरपालिका अध्यक्ष मोहन वर्मा को टिकट दिया है. वहीं सपा ने पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह के पुत्र रणविजय सिंह को उम्मीदवार बनाया है. अमरेंद्र मल्ल कांग्रेस तो शिवांग सिंह बसपा के सिंबल पर चुनाव लड़े हैं.

335 रामकोला सीट पर कितने प्रत्याशी मैदान में हैं?

335 रामकोला (सुरक्षित) सीट पर कुल 12 प्रत्याशी मैदान में हैं. बीजेपी ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विनय प्रकाश गोंड को अपना प्रत्याशी बनाया है. वहीं सुभासपा सपा गठबंधन से पूर्व विधायक पूर्णवासी देहाती मैदान में हैं. सपा के बागी पूर्व विधायक शंभू चौधरी कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े हैं तो विजय कुमार बसपा के सिंबल पर चुनाव लड़े हैं.

बीजेपी नेता पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने कही ये बात

बीजेपी नेता पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह कहते हैं कि पडरौना, हाटा, तमकुहीराज, रामकोला इन चार सीट पर कोई लड़ाई नहीं है. यहां बीजेपी प्रत्याशी चुनाव जीत चुके हैं. अंततः मतगणना के दिन रिजल्ट चौकाने वाले होंगे. बीजेपी यहां सातों सीट पर क्लीन स्वीप करने जा रही है.

सपा नेता पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह ने कही ये बात

सपा नेता पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह कहते हैं कि सपा यहां अच्छा प्रदर्शन करने जा रही है. यहां हाटा, कुशीनगर, फाजिलनगर और रामकोला सीट हम जीत चुके हैं. तमकुहीराज, पडरौना और खड्डा विधानसभा सीट पर हमारी पार्टी विरोधी दल को टक्कर दे रही है. यहां कुछ भी हो सकता है.

कांग्रेस नेता जहरुद्दीन अंसारी ने कही ये बात

कांग्रेस नेता जहरुद्दीन अंसारी कहते हैं कि कांग्रेस सभी सीटों पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. तमकुहीराज सीट से प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू जी चुनाव जीत चुके हैं. बाकी सभी सीटों पर हम अच्छा लड़ रहे हैं. प्रियंका गांधी के आने के बाद कांग्रेस अच्छा काम कर रही है. बसपा के जिला उपाध्यक्ष कृष्णानंद पाण्डेय कहते हैं कि उनके प्रत्याशी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. हम भी सीटें जितेंगे.

ये भी पढ़ें-

UP Exit Polls Result 2022 Live: यूपी में घट सकती हैं बीजेपी की सीटें, फिर से एक बार योगी सरकार!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shamli News: आयुष मलिक धर्मांतरण मामले में चांदनी कुरैशी और पिता को राहत, कोर्ट ने दी जमानत
शामली: आयुष मलिक धर्मांतरण मामले में चांदनी कुरैशी और पिता को राहत, कोर्ट ने दी जमानत
'जनता को परेशान किया तो...', बस्ती में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अफसरों को चेतावनी
'जनता को परेशान किया तो...', बस्ती में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अफसरों को चेतावनी
जंतर-मंतर के आसपास फूड डिलीवरी पर रोक, अखिलेश यादव बोले- 'नोटबंदी के बाद अब फूडबंदी'
जंतर-मंतर के आसपास फूड डिलीवरी पर रोक, अखिलेश यादव बोले- 'नोटबंदी के बाद अब फूडबंदी'
जंतर-मंतर पर वर्दी में पहुंचे 'कांस्टेबल' का दावा निकला झूठा? उत्तराखंड पुलिस ने बताई पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर पर वर्दी में पहुंचे 'कांस्टेबल' का दावा निकला झूठा? उत्तराखंड पुलिस ने बताई पूरी सच्चाई

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
Embed widget