एक्सप्लोरर

ट्रंप के दौरे से पहले छावनी में तब्दील हुआ आगरा, जानें- कड़ी सुरक्षा के बीच आप कैसे कर सकेंगे ताज का दीदार

अमेरिका के राष्ट्रपति जिस रूट से आगरा आएंगे, उस रूट पर सभी लोगों को आइडेंटिफाई किया गया है। 300 पुलिसकर्मी रूट पर सादे वर्दी में लगाये जाएंगे, जो खुफिया तौर पर होंगे। आसपास के होटल में रुकने वाले लोगों की भी डिटेल ली गयी है।

आगरा, एबीपी गंगा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने भारत यात्रा के दौरान आज आगरा जाएंगे, जहां वो दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताज महल का दीदार करने पहुंचेंगे। ट्रंप के आगरा दौरे को लेकर पूरे शहर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। उनकी सुरक्षा को लेकर आगरा के एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि 24 फरवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति 4.30 या 4:45 के आसपास आगरा पहुंचेंगे और ताजमहल विजिट करने के बाद वापस दिल्ली चले जायेंगे। आगरा को 20 साल बाद ये मौका मिला है जिसे देखते हुए वीवीआईपी रुट पर और कई स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था तय कर ली है।

एसएसपी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति की यात्रा को देखते हुए इलाके को 10 जोन में डिवाइड किया गया है जिसमें एसपी लेवल के अधिकारी रहेंगे। ताज महल के चारों तरफ के एरिया पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल लगाया जाएगा, जिसमें 55 डिप्टी एसपी, 125 इंपेक्टर, 350 सबइंस्पेक्टर, 3000 कास्टेबल, 10 कंपनी पीएसी, एक कंपनी रिवर पुलिस लगाई जाएगी।

ट्रंप के दौरे से पहले छावनी में तब्दील हुआ आगरा, जानें- कड़ी सुरक्षा के बीच आप कैसे कर सकेंगे ताज का दीदार

एसएसपी ने बताया कि अमेरिका के राष्ट्रपति जिस रूट से आएंगे उस रूट पर सभी लोगों को आइडेंटिफाई किया गया है। 300 पुलिसकर्मी रूट पर सादा वर्दी में लगाये जाएंगे जो खुफिया तौर पर होंगे। आसपास के होटल में रुकने वाले लोगों की भी डिटेल ली गयी है, 110 रूफ टॉप चिन्हित कर उन पर ड्यूटी लगाई जाएगी। एक रूफ टॉप पर कंट्रोल रूम बनाया गया है, काउंटर अटैक की दो टुकड़ी एटीएस की आयी है, सभी एरिया रूट को सेनेटाइज को लेकर बीडीएस टीम, एन्टी माइंस टीम, सेनेटाइजेशन करने में लगाई गइ है जिसमें एक एसपी की ड्यूटी रहेगी।

ट्रंप के दौरे से पहले छावनी में तब्दील हुआ आगरा, जानें- कड़ी सुरक्षा के बीच आप कैसे कर सकेंगे ताज का दीदार

जिलाधिकारी प्रभु नयारण सिंह बताया कि आईजी, एडीजी, एसएसपी सभी विभाग ने साथ मिलकर काम करने में जुटे हैं। 24 तारीख तक जो काम फिनिश करने हैं वो कर रहे है। सीएम दौरा कर चुके हैं और जो आदेश मिले हैं उन्हें पूरा किया जा रहा है। खेरिया एयरपोर्ट से होटल अमर तक 21 प्वाइंट बनाये हैं, जहां कलाकार प्रस्तुति देंगे, सभी कलाकार मथुरा, लखनऊ से आएंगे।

ट्रंप के दौरे से पहले छावनी में तब्दील हुआ आगरा, जानें- कड़ी सुरक्षा के बीच आप कैसे कर सकेंगे ताज का दीदार

रूट की बात करें तो हॉर्टिकल्चर की तरफ से 16 हजार गमले लगाए गये हैं। 16 चौराहों को लाइव के लिए तैयार किया गया है। नगर निगम और आवास विकास की तरफ से दीवरों पर पेंटिंग कराई गई है। नगर निगम ने पुराने पोल बदलवाए हैं। वेलकम रूट पर कोई बाहरी लोग नहीं रहेंगे। कल्चरल प्रोग्राम के लिए 21 प्वाइंट चिन्हित किये गए हैं।

ट्रंप के दौरे से पहले छावनी में तब्दील हुआ आगरा, जानें- कड़ी सुरक्षा के बीच आप कैसे कर सकेंगे ताज का दीदार

3000 कलाकार प्रोग्राम करेंगे और ये चार केटेगरी में होंगे। चरकुला नृत्य, वम नृत्य,रा ई लोक नृत्य, पाई डंडा, फरुबाई लोक नृत्य, धोबिया लोक नृत्य के प्रोग्राम होंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति के दौरे को लेकर 500 मीटर के दायरे में सभी बैटरी से चलने बाली गाड़ी ही इस्तेमाल होंगी। 24 फरवरी को ताजमहल पर सुबह 11 बजे तक ही टिकिट की बिक्री होगी और 12: 30 बजे ताजमहल को खाली कराना शुरू किया जायेगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
हापुड़: जलभराव से परेशान ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, बीच सड़क पर बोई धान की फसल
हापुड़: जलभराव से परेशान ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, बीच सड़क पर बोई धान की फसल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
Embed widget