एक्सप्लोरर

Ram Mandir Opening: 'कारसेवकों को छेड़ा तो कांग्रेस को नहीं छोड़ेंगे', बीके हरिप्रसाद के बयान से भड़के केशव प्रसाद मौर्य

BK Hariprasad Remarks: कांग्रेस एमएलसी बीके हरिप्रसाद ने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को राजनीतिक कार्यक्रम करार देते हुए कहा कि अयोध्या जाने वाले लोगों को उचित सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए.

Ram Mandir Inauguration: कर्नाटक कांग्रेस के एमएलसी बीके हरिप्रसाद के राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर दिए गए बयान पर बीजेपी नेता भड़क गए हैं. उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने तो कर्नाटक की कांग्रेस सरकार को चेतावनी तक दे डाली है. उन्होंने अपना 'कांग्रेस मुक्त भारत' का नारा दोहराते हुए बुधवार को एक्स पर लिखा, "कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने रामभक्त कारसेवकों को छेड़ा तो रामभक्त कांग्रेस को पूरे देश में नहीं छोड़ेंगे."

इससे पहले राम मंदिर के उद्घाटन पर कांग्रेस एमएलसी बीके हरिप्रसाद ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से कहा था कि किसी भी सरकार का मौलिक कर्तव्य अपने लोगों के जीवन और संपत्ति की रक्षा करना है. जब आप बीजेपी का इतिहास देखेंगे तो पाएंगे कि गोदरा, पुलवामा और भी बहुत कुछ हुआ था. उपद्रव हुए और लोगों की जान गई. बीजेपी आदतन अपराधी है और बीजेपी कुछ भी कर सकती है. 

ये मेरा निजी बयान- बीके हरिप्रसाद

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को राजनीतिक कार्यक्रम करार देते हुए कांग्रेस एमएलसी ने कहा कि अयोध्या में यह कोई धार्मिक कार्यक्रम नहीं बल्कि राजनीतिक कार्यक्रम है. मध्य प्रदेश, राजस्थान के मुख्यमंत्री 'कार सेवक' हैं. मेरी सरकार से मांग है कि जो लोग अयोध्या जा रहे हैं, उन्हें उचित सुरक्षा उपलब्ध कराई जानी चाहिए. ये मेरा निजी बयान है, यह पार्टी का बयान नहीं है. 

"भगवान राम भक्तों की सुरक्षा खुद करेंगे"

कांग्रेस नेता के इस बयान के बाद बीजेपी हमलावर है. कर्नाटक बीजेपी के नेता केएस ईश्वरप्पा ने कहा कि बीके हरिप्रसाद जैसे नेताओं को इस तरह की भाषा बोलते देखना आश्चर्य की बात है. पूर्व पीएम राजीव गांधी ने भी राम मंदिर का समर्थन किया था. भगवान राम अयोध्या आने वाले भक्तों की सुरक्षा खुद करेंगे.

ये भी पढ़ें- 

Ram Mandir Opening: पीएम मोदी और सीएम योगी की सेल्फी के बाद मशहूर हुआ अयोध्या का ये चौराहा, फोटो क्लिक कराने वालों का लगा तांता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
Mahoba News: महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
UP News: मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget