एक्सप्लोरर

UP Politics: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान, कहा- 'जल्द अखिलेश यादव का काला चिट्ठा खोलूंगा'

Caste Census: केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव अगर जातीय जनगणना की बात कर रहे हैं तो इसका मतलब वो जाति के हिसाब से न्याय देने की बात कर रहे हैं. हालांकि उनका काला चिट्ठा जल्द खोलूंगा.

Keshav Prasad Maurya on Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश में इन दिनों समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव जातिगत जनगणना (Caste Census) के मुद्दे को लेकर सरकार को घेरने में लगे हुए हैं. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी पहले इसका समर्थन किया. लेकिन अब वो अपने बयान से पलट गए हैं. उन्होंने सपा प्रमुख को चेतावनी देते हुए कहा कि उनका काला चिट्ठा जल्द खोलूंगा.

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव अगर जातीय जनगणना की बात कर रहे हैं तो इसका मतलब वो जाति के हिसाब से न्याय देने की बात कर रहे हैं. हालांकि उनका काला चिट्ठा जल्द खोलूंगा. पहले वह अपनी पार्टी के अंदर न्याय करें. सैफई परिवार के बाहर से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दें. किसी और को ना सही तो अपने प्रदेश अध्यक्ष को ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दें. वहां से शुरुआत करें. डिप्टी सीएम ने कहा कि जब अखिलेश उत्तर प्रदेश की सरकार में थे, देश की सरकार कांग्रेस की अगुवाई में इनकी बैसाखी पर चल रही थी, तब यह याद नहीं आया. आज देश के प्रधानमंत्री एक गरीब मां बाप के बेटे, जो पिछड़ वर्ग से आते हैं देश को जितनी तेजी से आगे बढ़ाने का काम उनके नेतृत्व में हो रहा. ऐसे समय में सपा की यह मांग इनकी कोई श्रद्धा जातीय जनगणना यानी पिछड़ों या दलितों के लिए नहीं है. बल्कि कैसे इनका राजनीतिक लाभ मिल जाए 2024 के चुनाव में इसे लेकर है. लेकिन जनता इन्हें सजा देने का तय करके बैठी है. यह कभी परिवारवाद, जातिवाद, गुंडे, माफियाओं से बाहर नहीं निकल सकते. इनका चरित्र आज भी सदन ने देखा है, पूरे प्रदेश, देश ने देखा है.

सपा का सफाया होने जा रहा है- मौर्य
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने आज सदन के पहले और सदन के दौरान सपा के विरोध प्रदर्शन पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सदन की शुरुआत के पहले जो सपा ने प्रदर्शन किया था वह उनका मीडिया इवेंट था, कैसे मीडिया में जगह पाएं और मीडिया ने दिखाया भी. लेकिन सदन के अंदर राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान उनका आचरण बहुत घटिया और महिला विरोधी आचरण रहा. जो नए सदस्य चुनकर आए हैं उनके हाथ में तख्तियां देखी जाएं तो समझ आता है, लेकिन अखिलेश यादव, शिवपाल यादव और जितने भी इनके वरिष्ठ हैं वह भी तख्तियां लिए थे. ऐसा विरोध कर रहे थे जैसे राज्यपाल के अभिभाषण का मतलब सपा का सफाया होने जा रहा है. ये उत्तर प्रदेश की जनता बर्दाश्त नहीं कर सकती. इनके आचरण की सजा वैसे तो चुनाव में 4 बार जनता दे चुकी है लेकिन फिर भी यह लोग नहीं सुधर रहे हैं. इनको इतिहास के पन्नों में दर्ज करने का काम जनता करेगी.

UP Budget 2023: राज्यपाल के अभिभाषण पर मायावती की आई पहली प्रतिक्रिया, योगी सरकार पर लगाए ये गंभीर आरोप

विरोध दर्ज कराने का सबको अधिकार है- केशव मौर्य
केशव मौर्य ने कहा कि सबको अधिकार है विरोध दर्ज कराने का. विपक्ष रचनात्मक भूमिका भी अदा करता. लेकिन यह अपराधी, माफिया, गुंडों की तरह अपना आचरण प्रस्तुत करते हैं जो गलत है. उन्हें अगर कोई बात कहनी तो सरकार हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार बैठी है. राज्यपाल का अभिभाषण था, सदन में हंगामा क्यों किया. एक महिला राज्यपाल का अपमान क्यों किया? अगर ऐसा करने की जगह सवाल उठाते, अभिभाषण को पढ़ते, उस पर सवाल करते तो चर्चा होती, सरकार सुनेगी भी जवाब भी देगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, 21 किलो गांजा के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, 'लेडी डॉन' नूरी फरार
नोएडा में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, 21 किलो गांजा के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, 'लेडी डॉन' नूरी फरार
गोंडा मेडिकल कॉलेज में जलभराव से मरीज बेहाल, एक्स-रे से CT स्कैन तक की सेवाएं प्रभावित
गोंडा मेडिकल कॉलेज में जलभराव से मरीज बेहाल, एक्स-रे से CT स्कैन तक की सेवाएं प्रभावित
'मानसून सत्र में सपा के कई सांसद NDA में होंगे शामिल', ओपी राजभर का बड़ा दावा
'मानसून सत्र में सपा के कई सांसद NDA में होंगे शामिल', ओपी राजभर का बड़ा दावा
यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय ने अयोध्या में किए रामलला के दर्शन, दिनभर थे नजरबंद
यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय ने अयोध्या में किए रामलला के दर्शन, दिनभर थे नजरबंद

वीडियोज

India's fastest SUV is here at just Rs.18.17 lakh. Tata Sierra EV Full Review
Sairaab: Ishan ने लौटाया Nayanika का खोया मुस्कुराना, 'Sairaab' में शुरू हुई नई कहानी!
Skoda Kodiaq RS 2026 India review | #skoda #skodakodiaqrs #autolive
Tata Sierra EV vs Mahindra BE6 | Auto Live #tatasierraev #mahindrabe6 #sierra
Delhi की नई EV Policy 2026 लागू! अब Petrol Bike और Auto होंगे बंद? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिंधु जल पर भारत ने दिखाई आंख तो PAK में हाहाकार, घुटनों पर आयी शहबाज सरकार, नई दिल्ली से की ये अपील
सिंधु जल पर भारत ने दिखाई आंख तो PAK में हाहाकार, घुटनों पर आयी शहबाज सरकार, नई दिल्ली से की ये अपील
ट्रंप की इमिग्रेशन पॉलिसी को झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता पर आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने किया रद्द
ट्रंप की इमिग्रेशन पॉलिसी को झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता पर आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने किया रद्द
बांकीपुर उपचुनाव: तेज प्रताप यादव ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, वीणा मानवी को बनाया प्रत्याशी
बांकीपुर उपचुनाव: तेज प्रताप यादव ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, वीणा मानवी को बनाया प्रत्याशी
हार्दिक पांड्या का बड़ा कदम, मुंबई छोड़ हमेशा के लिए बेंगलुरु हुए शिफ्ट; चौंका देगी वजह 
हार्दिक पांड्या का बड़ा कदम, मुंबई छोड़ हमेशा के लिए बेंगलुरु हुए शिफ्ट; चौंका देगी वजह 
Monday BO Collection: मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
Explained: जस्टिस एस मुरलीधरन कौन हैं? भारत में समलैंगिकता को अपराधमुक्त करने से लेकर गाजा तक... क्या-क्या कमाल किए?
जस्टिस एस मुरलीधरन कौन हैं? भारत में समलैंगिकता को अपराधमुक्त करने से लेकर गाजा तक बड़े कमाल
Operation Sindoor: '1000 पाकिस्तानी ड्रोन ने सिखाया सबक... जाते-जाते जनरल द्विवेदी ने बदल दी भारतीय सेना की पूरी War Strategy'
'1000 पाक ड्रोन ने सिखाया सबक... जाते-जाते जनरल द्विवेदी ने बदल दी भारतीय सेना की War Strategy'
कल से बदलने वाली हैं ये पांच चीजें, करोड़ों लोगों की जेब के ऊपर होगा सीधा असर
कल से बदलने वाली हैं ये पांच चीजें, करोड़ों लोगों की जेब के ऊपर होगा सीधा असर
Embed widget