एक्सप्लोरर

Kedarnath Yatra 2023: केदारनाथ धाम में बर्फबारी ने बढ़ाई यात्रा तैयारियों की चिंता, बारिश होने से लोगों को मिली गर्मी से निजात

Kedarnath Yatra: केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे, लेकिन धाम में फिर से बर्फबारी शुरू होने के कारण यात्रा तैयारियों में दिक्कतें पैदा होने लगी हैं.

Kedarnath Yatra 2023: केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) में एक बार फिर से मौसम ने करवट बदल ली है. ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है तो निचले क्षेत्रों में बारिश शुरू हो गई है. ऐसे में जहां केदारनाथ धाम की यात्रा तैयारियों में विघ्न पैदा हो गया है, वहीं निचले इलाकों में बारिश ने गर्मी से निजात दिलाने का काम भी किया है.

बता दें कि केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे, लेकिन धाम में फिर से बर्फबारी शुरू होने के कारण यात्रा तैयारियों में दिक्कतें पैदा होने लगी हैं. धाम में अभी पेयजल, स्वास्थ्य सहित अन्य व्यवस्थाओं को पूरा किया जाना है. अगर ऐसे ही मौसम खराब रहा तो यात्रा तैयारियों में भारी परेशानियां खड़ी हो जाएंगी. वहीं यात्रा से संबंधित विभागों द्वारा यात्रा व्यवस्थाओं के लिए अपनी-अपनी तैयारियां तत्परता से की जा रही हैं, मगर केदारनाथ धाम में मौसम खराब होने व भारी बर्फबारी होने के कारण किए जा रहे निर्माण कार्यों और व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने में व्यवधान हो रहा है. इसके बावजूद श्रमिकों द्वारा विषम कठिन परिस्थितियों में भी भारी वर्फबारी में कार्य किया जा रहा है.

Atiq Ahmed Murder: अतीक-अशरफ हत्याकांड में सबसे बड़ी कार्रवाई, जानें- किस पर गिरी पहली गाज

बारिश होने से लोगों को गर्मी से काफी निजात मिल रही है
डीएम मयूर दीक्षित ने बताया कि धाम में बर्फबारी होने से यात्रा व्यवस्थाओं के साथ ही पुनर्निर्माण कार्यों में दिक्कतें पैदा हो रही हैं. इसके बावजूद भी विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं में लगे श्रमिकों द्वारा कार्य किया जा रहा है, जिससे सभी व्यवस्थाओं को समय से दुरूस्त किया जा सके. वहीं दूसरी ओर जहां ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है, वहीं निचले क्षेत्रों में बारिश होने से लोगों को गर्मी से काफी निजात मिल रही है. काफी दिनों से बारिश नहीं होने से लोग गर्मी से परेशान थे. अब बारिश होने से लोगों को कहीं ना कहीं राहत महसूस हो रही है. हालांकि यह बारिश फसलों के लिए नुकसानदायक साबित हो रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में मंदिर के पुजारी की बेरहमी से हत्या, संकट मोचन मंदिर में खून से लथपथ मिला शव
महोबा में मंदिर के पुजारी की बेरहमी से हत्या, संकट मोचन मंदिर में खून से लथपथ मिला शव
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
'UP चुनाव में होगी हार, नई- नई ड्रामेबाजी से...', सपा-कांग्रेस पर रवि किशन ने बोला हमला
'UP चुनाव में होगी हार, नई- नई ड्रामेबाजी से...', सपा-कांग्रेस पर रवि किशन ने बोला हमला
आगरा में पक्षी प्रेम की अनोखी कहानी, लापता तोता 'माऊ' को ढूंढने वाले को मिलेगा 50 हजार का इनाम
आगरा में पक्षी प्रेम की अनोखी कहानी, लापता तोता 'माऊ' को ढूंढने वाले को मिलेगा 50 हजार का इनाम

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget