एक्सप्लोरर

Kedarnath Dham Yatra 2021: केदारनाथ के भक्तों को होंगे अब गर्भगृह के दर्शन, कोरोना के चलते दो सालों से लगी थी रोक

Kedarnath Dham Yatra: केदारनाथ धाम के लिये ई-पास की बाध्यता भी समाप्त हो गई है. डीएम मनुज गोयल ने कहा कि केदारनाथ में गर्भगृह दर्शन को लेकर देवस्थानम् बोर्ड की ओर से एसओपी जारी की गई है.

Kedarnath Dham: केदारनाथ धाम आने वाले यात्रियों के लिये अच्छी खबर है. कोरोना (Coronavirus) काल के दो सालों बाद अब भक्तों को केदारनाथ (Kedarnath) भगवान के गर्भगृह के दर्शन कराये जाने शुरू हो गये हैं. वहीं केदारनाथ में बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से व्यवस्थाएं बढ़ा दी गई हैं. लिनचैली से केदारनाथ के बीच सौ के करीब टेंट लगाये गए हैं, जबकि धाम में भी रहने के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. प्रशासन की मानें तो आठ से दस हजार के करीब तीर्थयात्री धाम में रह सकते हैं.

जब से कोरोना महामारी शुरू हुई थी, तब से लेकर भगवान केदारनाथ के गर्भगृह के दर्शन पर रोक लगी लगाई थी. ऐसे में भगवान केदारनाथ के दर्शन भक्तों को सभा मंडप से ही कराये जा रहे थे. पिछले दो सालों से मंदिर के गर्भ गृह में जाने की अनुमति भक्तों को नहीं दी जा रही थी. मंदिर के गर्भ गृह में मंदिर के पुजारी, वेदपाठी और तीर्थ पुरोहित ही जा सकते थे. भक्त नजदीक से बाबा केदार के दर्शन नहीं कर पा रहे थे, जिसके बाद भक्तों में निराशा छाई हुई थी. केदारनाथ धाम के लिये ई-पास की बाध्यता भी समाप्त हो गई है.

भक्त मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश कर सकते हैं

इसके अलावा अब भक्त गर्भगृह में जाकर बाबा केदार के स्वयंभू के दर्शन कर पाएंगे. केदारनाथ के वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित आचार्य संतोष त्रिवेदी ने बताया कि भक्तों के लिये अब बाबा केदार के दर्शन भी पूर्ण रूप से खोल दिये गये हैं. अब भक्त मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि मंदिर में कोरोना गाइड-लाइन का भी पूर्ण पालन किया जा रहा है. वहीं केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों की संख्या में वृद्धि होने लगी है. ई-पास की अनिवार्यता समाप्त होने के बाद भारी तादात में तीर्थयात्री धाम पहुंच रहे हैं.

हेलीकॉप्टर सेवाओं से भी हर दिन पांच से छः सौ के करीब तीर्थयात्री केदारनाथ पहुंच रहे हैं, जबकि पैदल पड़ाव से डेढ़ से दो हजार के बीच यात्री धाम पहुंच रहे हैं. जिलाधिकारी मनुज गोयल ने बताया कि कोविड नियमों का पालन करते हुए तीर्थयात्री धाम पहुंच सकते हैं. जिले में अनेकों सेंटर कोविड टेस्ट के लगाए गए हैं. यात्री आसानी से टेस्ट करवाकर धाम को निकल सकते हैं. कोविड जांच के लिए अंतिम सेंटर सोनप्रयाग है, जहां पर यात्री अपनी जांच करा सकते हैं. उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम से लेकर यात्रा पड़ावों में रहने और खाने की उचित व्यवस्था की गई है. धाम सहित यात्रा पड़ावों में आठ से दस हजार तीर्थयात्रियों के रहने की व्यवस्था है. डीएम मनुज गोयल ने कहा कि केदारनाथ में गर्भगृह दर्शन को लेकर देवस्थानम् बोर्ड की ओर से एसओपी जारी की गई है. यह देवस्थानम् बोर्ड का फैसला है, जिससे तीर्थ यात्रियों में भी काफी खुशी है.

यह भी पढ़ें-

Explained: नेताओं को मिली लखीमपुर खीरी जाने की इजाजत, प्रियंका गांधी और संजय सिंह हुए रिहा, जानें- मामले में अबतक क्या क्या हुआ

कांग्रेस के आक्रामक रुख से झुकी योगी सरकार, राहुल-प्रियंका गांधी को लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget