एक्सप्लोरर

Kedarnath Dham: नवरात्रि में भारी संख्या में केदारनाथ पहुंच रहे श्रद्धालु, आकर्षक रंगोली बनाकर खींच रहे सबका ध्यान

नवरात्रि पर्व मनाने के लिए श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं. देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचकर भगवान शिव और पार्वती की आकर्षक तस्वीर रंगोली के जरिये बना रहे हैं. 

Kedarnath News: नवरात्रि पर्व मनाने के लिए श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं. वे यहां आकर रंगोली के जरिये भगवान शिव और माता पार्वती की तस्वीरें बना रहे हैं. उनकी बनाई गई रंगोली भगवान के अद्भुत सौंदर्य को प्रदर्शित कर रही है. जिसे देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे हूबहू शिव और पार्वती प्रकट हो गए हैं.

बता दें कि पूरे देश में नवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ के धाम में भी नवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है. यहां देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचकर भगवान शिव और पार्वती की आकर्षक तस्वीर रंगोली के जरिये बना रहे हैं. 

आर्टिस्ट शिखा भी पहुंची

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर की रहने वाली इंटरनेशनल रंगोली आर्टिस्ट शिखा शर्मा ने अपनी कला को ऊंचाई देते हुए अनोखा संकल्प लिया है. शिखा शर्मा ने अपनी टीम के साथ केदारनाथ मंदिर परिसर में भगवान शंकर और माता पार्वती की रंगोली बनाई. उन्होंने शानदार रंगोली बनाकर अपनी इस यात्रा का आगाज किया. इंदौर की रंगोली आर्टिस्ट शिखा शर्मा अब तक कई तरह की अलग-अलग रंगोलियां बनाकर अपना नाम देश ही नहीं, बल्कि दुनिया में रोशन कर चुकी हैं. शिखा शर्मा ने अपनी टीम के साथ संकल्प लिया था कि वे इंदौर से केदारनाथ तक रंगोली बनाएंगी, जिसे वे पूरा कर चुकी हैं. शिखा शर्मा और उनकी टीम की ओर से बेहद सुंदर रंगोली बनाई गई. 


Kedarnath Dham: नवरात्रि में भारी संख्या में केदारनाथ पहुंच रहे श्रद्धालु, आकर्षक रंगोली बनाकर खींच रहे सबका ध्यान

देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचकर भगवान शिव और पार्वती की आकर्षक तस्वीर रंगोली के जरिये बना रहे हैं. 

इस दौरान शिखा शर्मा और उनकी टीम का हौसला बढ़ाने इंदौर क्षेत्र से सांसद शंकर लालवानी समेत तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. रंगोली आर्टिस्ट शिखा शर्मा ने बताया कि इससे पहले उन्होंने बिगेस्ट रंगोली के छः वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए हैं. उनकी दिल से तमन्ना थी कि वे इंदौर से केदारनाथ तक रंगोली बनाने का विश्व रिकॉर्ड बनाए. 


Kedarnath Dham: नवरात्रि में भारी संख्या में केदारनाथ पहुंच रहे श्रद्धालु, आकर्षक रंगोली बनाकर खींच रहे सबका ध्यान

उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम में नवरात्रि के पहले दिन की कड़ी मेहनत कर भगवान शिव व मां पार्वती को रंगोली के माध्यम से प्रदर्शित किया. वहीं, केदारनाथ पहुंच रहे श्रद्धालु उनकी रंगोली को देखने के लिए उमड़ रहे हैं. तीर्थ पुरोहित हिमांशु तिवारी ने रंगोली आर्टिस्ट शिखा शर्मा को भगवान केदारनाथ की स्मृति चिन्ह भेंट किया.

ये भी पढ़ें

UP Nagar Nikay Chunav 2022: 'हर वार्ड में उम्मीदवार उतारेगी बीजेपी', यूपी निकाय चुनाव पर बोले प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ यूनिवर्सिटी में ABVP का प्रदर्शन, CJP के खिलाफ जमकर नारेबाजी
लखनऊ यूनिवर्सिटी में ABVP का प्रदर्शन, CJP के खिलाफ जमकर नारेबाजी
नवरात्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को CM योगी का तोहफा, मानदेय बढ़ाया
नवरात्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को CM योगी का तोहफा, मानदेय बढ़ाया
हापुड़ में पत्रकार की संदिग्ध मौत, दबंगों पर पीटने का आरोप, केस दर्ज
हापुड़ में पत्रकार की संदिग्ध मौत, दबंगों पर पीटने का आरोप, केस दर्ज
'AI बेस्ड सीसीटीवी और इलेक्ट्रिक फेंसिंग', योगी सरकार ने जेलों को बनाया अभेद्य
'AI बेस्ड सीसीटीवी और इलेक्ट्रिक फेंसिंग', योगी सरकार ने जेलों को बनाया अभेद्य

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget